मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में करोड़ों का घोटाला

राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (Chief Minister Kanyadan Yojana) में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले (Scam) के मामले में जनपद सीईओ को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जनपद सीईओ सहित मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव के साढू के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने केस दर्ज किया था। आरोप है कि दोनों ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। अब जल्द हीराज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम मंत्री के साढू को भी गिरफ्तार करेगी।
Also read- लूक्यूक कंपनी की फ्रेंचाइजी देकर करोड़ों की धोखाधड़ी
गौरतलब है कि करोना काल में विदिशा जिले की सिरोंज जनपद पंचायत में 5 हजार 923 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह के मामले में स्वीकृत किए गए 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार का पेमेंट किया गया था। उक्त मामले को भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने विधानसभा में उठाया था। मामला सामने आने पर विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने श्रम मंत्री बृजेश प्रताप सिंह को जांच के लिए नियुक्त किया था। मामला गंभीर होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने भी घोटाले पर नाराजगी जताई थी। उक्त घोटाले के खुलासे के बाद जनपद पंचायत सीईओ शोभित त्रिपाठी को तत्काल निलंबित कर दिया गया था।
Also read- सत्ता के लिए दरबार ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
एक माह पहले हुई थी एफआईआर
मामले की जांच के बाद राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने 1 माह पहले सीईओ शोभित त्रिपाठी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के समय सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रतिबंधित थे सिरोंज जनपद पंचायत के सीईओ ने अप्रैल 2020 से 30 जून 2021 के बीच 3 हजार 500 हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह सहायता के नाम पर राशि का वितरण किया था।
Also read- गैरों पर रहम, अपनों पर सितम… हाल ऐ नगर निगम
कई की कागजों पर दोबारा कर दी शादी
राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में ऐसे तथ्य सामने आए कि अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। जिन लोगों की शादी लॉकडाउन के दौरान कि जाना बताई गई थी उनमें कई लोग ऐसे थे जिनकी पहले ही शादी हो चुकी थी। ऐसे लोगों के नाम पर सरकारी सहायता राशि निकाली गई। यह पैसा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत निकाला गया था।राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सीधे तौर पर जनपद पंचायत सीईओ को इसके लिए जिम्मेदार माना था।
Also read- बजट- 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट
करवा दी फर्जी शादियां
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अधिकारियों को सिरोंज में वर्ष 2019 से 2021 के बीच 5 हजार 923 शादियों की जानकारी मिली थी। सभी हितग्राहियों को 51-51 हजार रुपए वितरित किए गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि कोरोना काल के समय एसडीएम ने मात्र 3500 जोड़ों की शादी के लिए सरकारी पैसा निकाला है।
Also read- स्पा सेंटर पर चल रहा था सैक्स रैकेट, उज्जैन से जुड़े तार
तीन बेटियों की शादी
राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में सामने आया कि घोटाले में सारी हदें पार कर दी गई थी। मात्र 27 साल के युवक की तीन बेटियां बताकर उनकी शादी कागजों पर करवा दी गई। तीनों के नाम पर 51-51 हजार स्वीकृत कर पैसा निकाल लिया गया। जांच में ऐसे कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (Chief Minister Kanyadan Yojana) सहायता के लिए आवेदन भी नहीं दिया था। जांच अधिकारियों को उन लोगों के दस्तावेज भी नहीं मिले हैं, जिनके नाम पर राशि स्वीकृत की गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि घोटाला उजागर होने के बाद उक्त दस्तावेज गायब कर दिए गए हैं।
Also read- नुक्ते के भोज के दौरान मची भगदड़, देखे वीडियों
पढ़िए ख़बरें-
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
और भी है खबरे…
महाकाल मंदिर विस्तार योजना: नए स्वरूप में दिखेगा महाकाल परिसर
टाईम कीपर के पास प्रभारी फायर ऑफिसर की जिम्मेदारी
शादी की हो गई तैयारी लेकिन नही आई बारात
टाईम कीपर के पास प्रभारी फायर ऑफिसर की जिम्मेदारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का विवादित बयान: मेरी ब्रा का साईज भगवान ले रहे है
आयुक्त की कार्यप्रणाली से नगर निगम अधिकारियों में असंतोष
योगी को सीएम बनाने के लिए श्मशान में तंत्र साधना
प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन बॉस गिरफ्तार: देखे वीडियों भी