पीडब्ल्यूडी की रिटायर्ड इंजीनियर शोभा खन्ना से लाखों की ठगी
पीडब्ल्यूडी की रिटायर्ड इंजीनियर शोभा खन्ना से लाखों की ठगी
उज्जैन। पीडब्ल्यूडी की रिटायर्ड इंजीनियर शोखा खन्ना के साथ सायबर ठगों ने 4 लाख रूपये की ठगी कर ली, यह ठगी बैंक का केवायसी (KYC) अपडेट करने के बहाने सायबर ठगों ने ओटीपी पूछकर की है। इसके पहले भी कई बार इस प्रकार की ठगी के मामले सामने आ चुके है, लेकिन उसके बावजूद लोगों में जागरूकता का अभाव होने से सायबर ठग ऐसी वारदातों को करने में सफल हो जाते है। हालांकि खन्ना ने इसकी शिकायत राज्य सायबर सेल में की है।
Also read- EOW ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
पुलिस ने बताया पीडब्ल्यूडी की रिटायर्ड इंजीनियर शोभा खन्ना के मोबाइल पर बैंक केवायसी अपडेट करने के लिए मैसेज आया था। इस पर उन्होंने मैसेज पर क्लिक कर दिया था। आगे की सभी प्रोसेस करने के बाद बैंक खाते से संबंधित ओटीपी दर्ज करने को कहा गया था। सुश्री खन्ना ने ओटीपी दर्ज कर दिया। जिसके तुरंत बाद उनके मोबाइल पर खाते से 4 लाख रुपये निकालने मैसेज आ गया।
Also read- पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का बदला: स्टार्टर में डेटोनेटर लगाकर की थी युवक की हत्या
मैसेज आया तब पता चला
रिटायर्ड इंजीनियर शोखा खन्ना के बैंक अकाउंट से रुपये कटने का मैसेज आने के बाद उन्हें इस ठगी का पता चला और उन्होंने तत्काल माधवनगर पुलिस को शिकायत की जहां से उन्हें राज्य सायबर सेल भेजा गया था। राज्य सायबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार शोभा खन्ना की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Also read- Municipal News- प्रधानमंत्री आवास योजना शुभकामना पत्रक वितरण
दूसरी बार हुई ठगी
खासबात यह है कि रिटायर्ड इंजीनियर शोभा खन्ना के साथ इस प्रकार की ठगी की वारदात दूसरी बार हुई है, एक वर्ष पहले भी इसी प्रकार उनके खाते से एक लाख रूपए निकाले जा चुके है। एक बार सायरब ठगी का शिकार हो चुकी शोभा खन्ना ने दूसरी बार फिर ठगों के जाल में फंस गई और अपने अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दर्ज कर ओटीपी भी डाल दिया था। इससे उनके बैंक खाते से फिर 4 लाख रुपए गायब हो गये।
Also read- ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मिले मुआवजा और बीमा
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
और भी है खबरे…
जावेद हबीब की करतूत पर भाजपाईयों का गुस्सा
भर्ती प्रक्रिया हुई निरस्त हुई तो छात्रों का प्रदर्शन
अब नहीं होगा सैर सपाटा: कोरोना के चलते लिया निर्णय
बिना मास्क नही मिलेंगा अब पेट्रोल-डीजल- गृहमंत्री