अपना उज्जैनडीबी खासधर्मप्रदेशभारतविदेश

महाकाल मंदिर विस्तार योजना: नए स्वरूप में दिखेगा महाकाल परिसर

परियोजना के प्रथम चरण के कार्य पूर्णता की ओर
प्रधानमंत्री मोदी को लोकार्पण के लिए करेंगे आग्रह
मध्यप्रदेश सरकार खर्च कर रही 421 करोड़ रुपए की राशि
आगामी महाशिवरात्रि पर जगमगाएगा उज्जैन

उज्जैनमहाकाल मंदिर विस्तार योजना के अंतर्गत महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) परिसर, उज्जैन शीघ्र ही अति-आकर्षक स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। आकर्षक लाइट एण्ड साउंड सिस्टम स्थापित होने से महाकाल परिसर बिल्कुल नए रूप में दिखेगा। श्री महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना (Shri Mahakal Temple Complex Expansion Plan) के प्रथम चरण के कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गये हैं। कुल 714 करोड़ रुपए की परियोजना में से मध्यप्रदेश सरकार 421 करोड़ रुपए की धन राशि खर्च कर रही है। केन्द्रांश 271 करोड़ रुपये के साथ ही प्रबंध समिति 21 करोड़ की राशि खर्च कर रही है।

Also read- Mahakal Corridor महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना उज्जैन

महाकाल मंदिर विस्तार योजना

यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गत दिवस मंत्रालय भोपाल में एक उच्च स्तरीय बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन में संचालित निर्माण कार्यों और सौंदर्यीकरण योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव नगरीय विकास मनीष सिंह, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क राघवेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Also read- मप्र उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की विवादित पोस्ट से मचा बवाल

प्रधानमंत्री से करेंगे लोकार्पण का अनुरोध

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा श्री महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के कार्यों को आगामी 3 माह में व्यवस्थित रूप से पूर्ण कर लिया जाए। इन कार्यों के पूर्ण होने पर लोकार्पण की तिथि तय होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री चौहान दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को आमंत्रित कर लोकार्पण का अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि महाकाल मंदिर के अलावा उज्जैन के अन्य मंदिरों और दर्शनीय स्थानों का इस तरह विकास हो और अन्य गतिविधियाँ भी संचालित हों, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक एक-दो दिन रुकना चाहें। श्रद्धालु यहाँ की यात्रा के बाद पूर्ण आनंद और संतोष का भाव लेकर जाएँ।

Also read- एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का विवादित बयान: मेरी ब्रा का साईज भगवान ले रहे है

महाशिवरात्रि पर उज्जैन जगमगाए

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आगामी महाशिवरात्रि एक मार्च को उज्जैन में घर-घर में दीप जलाए जाएँ। इसमें व्यापक जन-भागीदारी हो। मुख्यमंत्री चौहान ने महाकाल महाराज मंदिर परिसर उज्जैन की विस्तार योजना के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोटि तीर्थ शुद्ध जल से भरा रहे और यह क्षेत्र भव्यता और दिव्यता के अनुभव करवाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि क्षिप्रा में जल का प्रवाह बना रहे। देश में अक्षरधाम जैसे स्थानों की तरह बल्कि उससे भी श्रेष्ठ जनाकर्षण उज्जैन के स्थानों पर रहे, इसके प्रयास हों। सिंहस्थ के लिए भी स्थायी महत्व के कार्य किए जायें। जो कार्य शेष हैं उन्हें व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जाए।

Also read- आयुक्त की कार्यप्रणाली से नगर निगम अधिकारियों में असंतोष

सिंहस्थ 2028 के लिए महत्वपूर्ण

श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर में प्रथम और द्वितीय चरण में किये जा रहे कार्यों के पूर्ण होने के फलस्वरुप उज्जैन में महाकाल परिसर और अन्य स्थानों पर विशेष सुविधाओं का विकास होगा। परियोजना के दोनों चरण जून 2023 तक पूर्ण हो जाएंगे। प्रथम चरण के कार्य अगले तीन माह में पूर्ण होंगे। यह कार्य आने वाले सिंहस्थ- 2028 की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

जन आकर्षण का केंद्र बनाये

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि उज्जैन में इस तरह कार्य हों कि संपूर्ण क्षेत्र आकर्षक लगे। यहाँ आवश्यकतानुसार वृक्षा-रोपण भी किया जाए। नगर के सौंदर्य में वृद्धि के लिए आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। देश के प्रमुख अन्य तीर्थ स्थानों की तरह यहाँ जन-आकर्षण बढ़ाया जाए। संपूर्ण क्षेत्र भगवान शिव की महिमा का दर्शन करवाने वाला हो।

Also read- योगी को सीएम बनाने के लिए श्मशान में तंत्र साधना

उज्जैन का मनाएँ जन्म-दिवस

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर उज्जैन आशीष सिंह को निर्देश दिए कि जिस तरह व्यक्ति के जन्म-दिन पर विशेष कार्यक्रम होते हैं, उज्जैन में भी नगर के जन्म-दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएँ। यह जन्म-दिन कार्यक्रम व्यापक जन-भागीदारी का हो। प्रदेश के अन्य नगरों, ग्रामों के जन्म-दिवस के आयोजन भी किए जाएँ।यह अवसर नगर और ग्राम के विकास पर चर्चा और सुनियोजित प्रयासों को लागू करने का संकल्प दिवस भी होगा। जन्म-दिवस पर नगर और ग्राम विकास की ठोस रूप रेखा भी तैयार की जाए।

Also read- यूपी के कैराना जैसे हालात बन रहे रतलाम के ग्राम सुराणा में

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश
  • सिंहस्थ की दृष्टि से आवश्यक कार्य हों। सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों।
  • उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर के साथ ही अन्य कई स्थान हैं, जिनका पर्याप्त विकास एवं प्रचार-प्रसार किया जाये, ताकि उज्जैन आने वाले पयर्टक यहाँ कुछ समय व्यतीत करें।
  • रूद्र सागर में शुद्ध पानी हमेशा बना रहे यह सुनिश्चित हो।
  • पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ निरंतर बढ़ाई जाएँ।
  • प्रतीक्षालय और पार्किंग स्थल सुविधाजनक हों।
  • हैरिटेज धर्मशाला का कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण हो।
  • पैदल पुल एवं अन्य कार्यों को समय पर पूरा करें ।
  • लाइट एंड साउंड शो आकर्षक हों। स्थानीय लोग भी इन्हें देखें।
  • महाकाल मंदिर के साथ ही सांदीपनि आश्रम, काल भैरव और अन्य मंदिरों पर आवश्यक सुविधाएँ हों।
  • रामघाट के सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण किए किए जाएँ।
  • महाशिवरात्रि पर दीपों से घरों को जगमगाए। इसमें जन-भागीदारी सुनिश्चित करें।

Also read- प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन बॉस गिरफ्तार: देखे वीडियों भी

पढ़िए ख़बरें-

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

और भी है खबरे…

सबमर्सीबल पंप चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बिल्डर पति ने शादी के बाद दोस्तों से करवाया गैंगरेप

इस्कॉन मंदिर के सामने महाश्वेतानगर में चल रहा था जुआ

आगर में नकाबपोश बदमाशों ने चार दुकानों के तोड़े ताले

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker