
प्रियंका गांधी ने मप्र के लिए कांग्रेस की 6 गारंटी बताई
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मप्र की जनता से वादा करते हुए कहां कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो एक-दो नही बल्कि पूरी 6 ग्यारंटी सरकार बनते ही पूरी की जायेंगी। वहीं भाजपा सरकार और सिंधिया पर भी प्रियंका गांधी जमकर गरजी। प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में जन आका्रेश महारैली के जरिये आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज किया।
यह भी पढ़े- कांग्रेस विधायक ने कहां भाजपा ने दिया था मुझे 45 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर
Live : कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ग्वालियर के मेला मैदान में जन आक्रोश महारैली को संबोधित कर रहे हैं। #जन_आक्रोश_महारैली https://t.co/wj7VRNmpED
— MP Congress (@INCMP) July 21, 2023
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के गढ़ ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के दौरान मेला ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बृज भाषा में संबोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहां कि सब भैया-बहनन को हमारी राम-राम। मणिपुर में भयावह अत्याचार हो रहा है, और हमारे प्रधानमंत्री ने 77 दिन के लिए इस पर कोई बयान ही नहीं दिया। कल एक भयावह वीडियो वायरल होने के बाद मजबूरी में एक वाक्या बोला- उसमें भी राजनीति घोल दी, प्रधानमंत्री ने उसमें उन प्रदेशों का नाम लिया जिनमें विपक्ष की सरकार है। रैली के पूर्व प्रियंका गांधी ने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्प अर्पित किये। एयरपोर्ट पर उनका पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने स्वागत किया।
यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश में सत्ता बदलाव, शिवराजसिंह ने कहां…
यह भी पढ़े- विधानसभा टिकट से लेकर अध्यक्ष पद के लिए शक्ति प्रदर्शन
विपक्षी दलों का करते है आपमान
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहां कि बिहार में विपक्षी दलों की बैठक के बाद देश के प्रधानमंत्री ने सभी विपक्षी नेताओं को चोर बोल दिया। जो नेता व पार्टियां वर्षों से जनता के मुद्दों पर बात करती आ रही है, उनका अपमान कर प्रधानमंत्री अपनी छोटी सोच दिखा रहे है। हमारे देश की परंपरा रही है कि हम नेताओं में सरलता, सभ्यता और सच्चाई ढूंढते हैं। हम चाहते हैं हमारे नेता में ऐसे गुण हों। आरोप-प्रत्यारोप, एक-दूसरे की बुराई के बीच जनता के असली मुद्दे डूब जाते हैं। आजकल अहंकार की राजनीति चलाई जा रही है।
यह भी पढ़े- वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर प्रसाद वशिष्ठ ने अपने बेटे प्रवीण पर लगाये गंभीर आरोप
महंगाई पर बात नही करती केंद्र सरकार
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई और जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नही करती, बल्कि धर्म और जाति के आधार पर राजनीति की जा रही है। मंहगाई ने लोगों को परेशान कर रखा है। सब्जी, दवाई, पढ़ाई सबकुछ महंगा हो गया है। आपके जीवन पर बोझ बन गई है ये महंगाई। ये आपके जीवन का मामला है।
यह भी पढ़े- उज्जैन में 81 की उम्र में 37 वर्षीय महिला से की शादी
प्रियंका ने दी ये 6 ग्यारंटी…
- पुरानी पेंशन लागू करेंगे।
- महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपए।
- गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा।
- 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और 200 यूनिट पर बिल आधा किया जाएगा।
- किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
- दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़े- भाजपा की ‘विकास यात्रा’ में फिल्मी गाने पर लगे ठुमके- देखे वायरल वीडियों
कमलनाथ ने भी घेरा सरकार को…
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने वादे करते हुए कहा कि हमारी जहां-जहां सरकारें हैं, वहां जो गारंटी दी वो निभाई जा रही हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है। मप्र में भी बदलाव की लहर है। एक ऐसी मजबूत सरकार बनाइए जो न खरीदी जा सके, न गिराई जा सके। जो आपके भविष्य को मजबूत बनाए। कमलनाथ से कहा कि आज अपने देश में ऐसी सरकार क्यों है, जिसने पूरे देश की संपत्ति एक-दो बड़े लोगों को बेच दी। पहले आपको रोजगार मिलता था। आज परिस्थितियां ये हैं आप जानते हैं सेना की भर्ती का क्या किया? जब से अग्निवीर की स्कीम आई तब से ग्वालियर-चंबल की क्या स्थिति है। यहां से नौजवान सीमा पर तैनात होते रहे हैं। हरियाणा में कई युवा ट्रेनिंग से लौटते मिले। बोले- चार साल के लिए इतनी कड़ी ट्रेनिंग क्यों करें। लौटकर खेती ही करना है। शिवराजसिंह चौहान ने 22 हजार घोषणाएं की, क्या इसमें से 2000 भी पूरी कर पाई है, भाजपा सरकार।
जन आक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब :
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की ग्वालियर में जन आक्रोश रैली में भारी जनसैलाब उमड़ा।
मध्यप्रदेश जाग रहा है,
अब परिवर्तन माँग रहा है।#जन_आक्रोश_महारैली pic.twitter.com/WBdOe5DaAE— MP Congress (@INCMP) July 21, 2023
पटवारी परीक्षा से लेकर महाकाल में भी भ्रष्टाचार
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहां कि पटवारी भर्ती घोटाले में क्या हो गया। शर्म की बात है पिछले तीन साल में मात्र तीन सरकारी नौकरियां दी गई हैं। 18 साल से इनकी सरकार है। चुनाव से पहले ये कहने का क्या फायदा कि युवाओं और महिलाओं को क्या देंगे। इतने सालों में तो दिया नहीं। ये सच्चाई है। जिस तरह घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, इतनी लंबी लिस्ट है इसकी। मैं लिस्ट बाद में बताऊंगी। इन्होंने कुछ नहीं छोड़ा। महाकाल में भगवान की मूर्ति तक नहीं छोड़ी। ये पैसों से खरीदी हुई सरकार है।18 साल की सरकार है तो अहंकार होता ही है। नेताओं की आदतें भी खराब हो जाती है कि सरकार अपने ही पास है और रहेगी तो काम करने की क्या जरूरत है। जनता चुनाव तक सब भूल जाएगी और फिर से हमें वोट मिल जाएगा। आज मप्र में यही परिस्थितियां हैं। सत्ता की वजह से अहंकार और आलस है। सत्ता का स्वभाव है कि वो भी इंसान की असलियत उभार देती है। आप सत्ता को नेक इंसान के हाथ में दो वो भलाई करेगा। आप गलत आदमी के हाथ में दोगे तो इसी तरह की लूट मचेगी।
यह भी पढ़े- चर्चित उम्मीदवार हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल अर्चना गौतम
सिंधिया को गांविंदसिंह ने बताया गद्दार
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया पर गद्दारी का इतिहास दोहराने का आरोप लगाया। कहां कि एक घराने ने रानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया होता तो आजादी पहले ही मिल जाती। 166 साल बाद फिर गद्दारी का इतिहास दोहराया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरा दी। चार बार इस खानदान का गद्दारी का इतिहास रहा है। अपनी संपत्ति और व्यापार धंधे बचाने के लिए उसी व्यक्ति ने से कांग्रेस गद्दारी की। 20 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां एक परिवार ने हड़प ली। सांसद नकुलनाथ ने कहां कि आज मप्र भाजपा के लिए भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटाले का गढ़ बन चुका है। व्यापमं घोटाले के आग बुझी नहीं व्यापमं टू शुरू हो गया। अब पटवारी भर्ती घोटाला हो गया। भाजपा ने हमारी युवा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ किया है। मप्र भ्रष्टाचार में नंबर वन है। महिला, आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन पर आता है।
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…