चौड़ीकरण में 325 मकान और 11 धार्मिक स्थल होंगे प्रभावित
- कोयला फाटक मार्ग से निजातपुरा, कंठाल होते हुए गोपाल मंदिर मार्ग पर लगे निशान

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के चलते शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पहले चरण में 5 मार्गों का चौड़ीकरण होना है, सभी मार्गों पर सेंट्रल मार्किंग का काम पूरा हो चुका है और अब मकानों पर निशान लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। चौड़ीकरण को लेकर जहां कई लोग खुश है, तो कुछ लोगों को अपने आशियाने और प्रतिष्ठान टूटने का डर भी सता रहा है।
यह भी पढ़े- सिंहस्थ-2028 के पहले इन मार्गों का होगा चौड़ीकरण
यह भी पढ़े- गोवर्धन सागर को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश, 92 अतिक्रमण हटाए जाएंगे
शुक्रवार को कोयला फाटक मार्ग से निजातपुरा तक और कंठाल होते हुए गोपाल मंदिर मार्ग तक चौड़ीकरण में आ रहे मकानों पर निशान लगाए गए। पूरे मार्ग में 325 व्यावसायिक व रहवासी मकानों पर निशान लगाए गए। साथ ही 11 धार्मिक स्थल पर निशान लगे। इस क्षेत्र में दुकानों की संख्या अधिक है। दो दिन की कार्रवाई के बाद नगर निगम अमला एक मार्ग पर मकानों पर निशान लगाने का काम पूरा कर चुका है। बाकी मार्गों पर निशान लगाने का कार्य निरंतर आगे होगा व फरवरी की शुरूआत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी में टेंडर खुलने के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू होगा।
यह भी पढ़े- नई आबकारी नीति को मंजूरी: महंगी होगी शराब
रविशंकर में चौड़ीकरण का विरोध…
रविशंकरनगर रोड के चौड़ीकरण पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। पहली प्राथमिकता में सिंहस्थ वाले मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, तो अभी रविशंकरनगर रोड पर काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने अपने घरों के बाहर चौड़ीकरण के विरोध में पोस्टर लगा रखा है। लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन सिंहस्थ के मद्देनजर चौड़ीकरण के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटा है, ताकि आने वाले समय में परेशानी ना हो।
यह भी पढ़े- रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर EOW की Raid
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…