धर्म

07 अगस्त 2023 राशिफल, पंचांग और जानिये राशियों को स्वामी ग्रह आवंटन का ज्योतिषीय रहस्य

प्रत्येक राशि का स्वामी किसी एक ग्रह को ही क्यों माना गया, अन्य किसी भी ग्रह को क्यों नहीं

आज का राशिफल: 07 अगस्त 2023 आज का राशिफल एवं पंचांग के जरिये आप जान सकते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेंगा, आज आपकों क्या करना है और क्या नही करना है, किस चीज से सावधान रहने की जरूरत है और क्या उपया करना है, यह सभी जानकारी आपको नीचे दिये गये राशिफल में ज्योतिषाचार्य व वास्तुविद श्री सिद्ध नारायण धाम ज्योतिष कार्यालय उज्जैन के आचार्य पं. श्यामगुरु (तंत्र साधक) तीर्थपुरोहित द्वारा जारी राशिफल में पढ़ने को मिलेंगा। वहीं आप आज का पंचांग भी देखे।

यह भी पढ़े- मोर पंख का ज्योतिष और वास्तु माहत्व

आज का पंचांग

  • दिनांक – 07 अगस्त 2023
  • दिन – सोमवार
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत – 1945
  • अयन – दक्षिणायन
  • ऋतु – वर्षा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – कृष्ण
  • तिथि – षष्ठी प्रात: 05:20 तक तत्पश्चात सप्तमी
  • नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 01:16 तक तत्पश्चात भरणी
  • योग – शूल शाम 06:17 तक तत्पश्चात गण्ड
  • राहु काल सुबह 07:51 से 09:29 तक
  • सूर्योदय – 05:27
  • सूर्यास्त – 06:43
  • दिशा शूल – पूर्व दिशा में
  • ब्राह्ममुहूर्त – प्रात: 04:45 से 05:29 तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 से 01:07 तक
  • विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

यह भी पढ़े- पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से मिलेंगी सफलता

राशियों को स्वामी ग्रह आवंटन का ज्योतिषीय रहस्य …

प्रत्येक राशि का स्वामी किसी एक ग्रह को ही क्यों माना गया, अन्य किसी भी ग्रह को क्यों नहीं, चलिऐ इस पहलू पर विचार करते हैं। ग्रहों में सबसे प्रचंड, तेजस्वी एवं राजा ग्रह सूर्य है। “आपको ज्ञात होगा के आकाश मंडल में राशियों को पशु व मानव की आकृतियों के रूप में देखा गया और उसी आकृति के अनुसार उनका नामकरण हुआ।” उनमें सिंह निश्चित ही प्रचंड बलवान होता है और उसे राजा का पद प्राप्त है इसलिए सिंह राशि को ग्रहों के राजा सूर्य का स्वामित्व प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़े- क्या है आपकी राशि (horscope) का स्वरूप और खासियत

तत्पश्चात चंद्र ही एक दिव्य शीतल एवं रानी पद से सम्मानित ग्रह है और इसका संबंध जल से है, अत: इसको राजा के समीप वाली निकटतम जल राशि कर्क का स्वामित्व प्राप्त हुआ। यानि इन दो राशि “कर्क व सिंह” को राशियों का मूल केन्द्र मानकर क्रमानुसार, निकटतम पहली राशि मिथुन व कन्या का स्वामी बुध, निकटतम दूसरी राशि वृष व तुला का शुक्र, निकटतम तीसरी राशि मेष व वृश्चिक का मंगल, निकटतम चौथी राशि धनु व मीन का वृहस्पति और निकटतम पांचवी राशि का स्वामित्व शनि ग्रह को प्राप्त हुआ ,अब इस राशि स्वामी क्रम को तार्किक ज्योतिष की अवधारणा को, कुछ इस तरह समझते हैं

यदि चन्द्र की चौथी (कर्क) राशि और सूर्य की (सिंह) राशियों को एक स्थान पर “केन्द्र” में रखने पर, शेष दश राशियां बचतीं हैं। जिनको सिंह से आगे के क्रमानुसार पांच राशियों (1- कन्या, 2- तुला, 3- वृश्चिक, 4- धनु, व 5- मकर) को निकटतम पाया गया।। इसी तरह कर्क से पीछे विपरीत क्रमानुसार पांच राशियों (1- मिथुन, 2- वृष, 3- मेष, 4- मीन, 5- कुंभ) को निकटतम पाया गया।इस क्रम को ध्यान से देखने पर ज्ञात होता है कि यदि कर्क और सिंह राशि को मध्यस्थ रखकर निकटतम पहले क्रम में मिथुन और कन्या राशि है, निकटतम दूसरे क्रम में वृषभ और तुला राशि है निकटतम तीसरे क्रम में मेष और वृश्चिक राशि हैं, निकटतम चौथे क्रम में धनु और मीन राशि है, और निकटतम पांचवें क्रम में मकर व कुंभ राशि हैं इसी क्रमानुसार इन राशियों के स्वामी ग्रह हैं

यह भी पढ़े- आपका कौन सा ग्रह बली है, जानिये राशि और ग्रहबल के बारे में

  1. पहले क्रम की निकटतम दोनों राशियों का स्वामी “बुध” युवराज।
  2. दूसरे क्रम की निकटतम दोनों राशियों का स्वामी “शुक्र” मंत्री।
  3. तीसरे क्रम की निकटतम दोनों राशियों का स्वामी “मंगल” सेनानायक।
  4. चौथे क्रम की निकटतम दोनों राशियों का स्वामी “वृहस्पति” धर्माधिकारी गुरू।
  5. पांचवें क्रम की निकटतम दोनों राशियों का स्वामी “शनि” सेवक न्यायमूर्ति।

बाकी का अगले अंक में

07 अगस्त 2023 आज का राशिफल

मेष- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप कार्य व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे। भाग दौड़ के पक्ष में नहीं रहेंगे फिर भी ना चाहकर भी करनी ही पड़ेगी। आर्थिक समस्या आज लगभग सभी कार्यों में बाधक बनेगी। भाई बंधुओं के साथ ही समाज से सम्मान मिलेगा लेकिन मन को संतोष नहीं दे पाएगा। मन ही मन उलझे रहेंगे लेकिन किसी को बताएंगे नहीं। पर ध्यान दें मन में चल रही उलझन प्रियजनों से बांटने पर ही कम हो सकती है। माता के साथ आध्यात्मिक बातों को बांटने पर कुछ समय के लिए मानसिक राहत मिलेगी। सार्वजनिक कार्यों में पिता के नाम पर खर्च करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से ना के बराबर आमद होगी। आवश्यकता पूर्ति के लिये भी अन्य के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। आध्यात्म का सहारा लेने पर शारीरिक पीड़ा अनुभव नहीं होगी।

वृषभ- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र और कार्यो से सम्मान दिलाएगा। दिन का पहला भाग आलस्य में खराब होगा स्वस्थ्य रहने पर भी बीमारी का बहाना बनाकर कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद ही गति आएगी धन लाभ कम समय मे आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। घरेलू कार्यो के साथ सामाजिक कार्यो के लिये भी समय निकालना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी क्षवि उदार एवं धनवानों जैसी बनेगी भले अंदर से कुछ और ही रहे। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में बीतेगा। अधिक बोलने से बचें अन्यथा घर अथवा मित्र मंडली में अपमानित हो सकते है।

यह भी पढ़े- ज्योतिष में पितृ दोष क्या है और इसके उपाय..

मिथुन- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति थोड़े व्यवधान के बाद कर सकेंगे। घर मे किसी बात को लेकर माता से ठनेगी प्रेम से व्यवहार कर ही बात मनवाई जा सकती है। व्यवसायी वर्ग कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा ना रखें प्रतिस्पर्धा अधिक रहने व समय कम देने के कारण कम लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। खर्च अनियंत्रित रहेंगे सुखोपभोग एवं मनोरंजन पर आंख बंद कर व्यय करेंगे इससे संचित कोष में कमी आएगी। भाई बंधुओ को स्वयं से ज्यादा सम्मान मिलने पर मन मे ईर्ष्या की भावना रहेगी। आज स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य को छाती अथवा पेट संबंधित संमस्या रहेगी। संतान अथवा अन्य घरेलू कारणों से यात्रा की योजना बनेगी।

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप शांति की तलाश में रहेंगे लेकिन कोई न कोई प्रसंग मानसिक रूप से अशांत ही बनाये रखेगा। दिन का आरंभ सुस्त रहेगा आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। देखा देखी में पूजा पाठ में भी भाग ले सकते है लेकिन मन कही और ही भटकेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ के अवसर मिलेंगे धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा लेकिन घरेलू और व्यक्तिगत खर्चो के लिए कम ही पड़ेगा। प्रतिस्पर्धी अथवा शत्रु पक्ष के आगे झुकना पड़ेगा तभी शांति मिलेगी। घर मे माता अथवा अन्य स्त्री वर्ग का दिमाग गर्म रहेगा घुटनो अथवा अन्य जोड़ो में समस्या के कारण चिड़चिड़ी रहेंगी काम निकालने में खासी परेशानी आएगी। संतानों का सुख उत्तम रहेगा आज्ञाकारी रहने पर गर्व अनुभव करेंगे। उटपटांग देखना भायेगा।

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका स्वभाव रहस्यमय रहेगा। कहेंगे कुछ लेकिन मन मे कुछ और ही रहेगा इस आदत के चलते घर एवं बाहर आपकी बातों पर विश्वास नही किया जाएगा। अपना काम निकलने के लिये झूठी कहानिया बनाएँगे। संतानों के माध्यम से कुछ न कुछ लाभ होगा लेकिन इनके ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में जोड़ तोड़ के बाद काम चलाऊ आय हो जाएगी। सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा सर्दी जुखाम के कारण ज्यादा परेशानी रह सकती है ठंडे एवं तले भुने से परहेज करें अन्यथा संमस्या बढ़ भी सकती हैं। घरेलू कार्यो को करने में टालमटोल करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिये तैयार रहेंगे इस वजत से घर मे कहा सुनी होगीं। महिलाएं इच्छा पूर्ति होने पर भी असंतुष्ट ही रहेंगी।

यह भी पढ़े- किस वजह से प्रेम कहानी अधूरी रहती है?

कन्या- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप अधिकांश कार्य हड़बड़ाहट में करेंगे। खुद जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे कोई और उसे करेगा तो उससे ईर्ष्या करेंगे। पति-पत्नी के बीच अंतरंग बातो को लेकर मतभेद रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज पिता का सहयोग तो कम रहेगा लेकिन प्रतिष्ठा का लाभ अवश्य किसी न किसी रूप में मिलेगा स्वयं के पराक्रम से इसमे वृद्धि भी करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी बचकानी हरकतों से हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन इससे आस पास का वातावरण आनंदमय भी होगा। घर मे किसी न किसी की सेहत खराब होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यात्रा अति आवश्यक होने पर ही करें। व्यसनों से दूर रहे अन्यथा मान हानि होगी।

तुला- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप अपनी ही आदतों के कारण अंदर ही अंदर परेशान रहेंगे। घर के छोटो अथवा पिता के कारण क्रोध आएगा लेकिन प्रकट करने की जगह मन मे ही रखेंगे। घर में सुख सुविधा के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी पर अधिक खर्च होगा फिर भी आज सभी को संतुष्ट नही कर पाएंगे। माता से लाभ होगा परन्तु पिता से आज कम ही बनेगी। संतान के व्यवहार को लेकर भी चिंतित रहेंगे। ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे परन्तु ध्यान रहे आज कम मेहनत से भी अधिक लाभ कमाया जा सकता है आरम्भ में थोड़े व्यवधान भी आएंगे लेकिन यह निकट भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगा। सेहत ठीक ही रहेगी।

वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। घर मे कुछ समय के लिए कोई पुराने प्रसंग छिड़ने पर अशांति बनेगी मूकदर्शक बन कर रहे अन्यथा सारा दिन व्यर्थ मानसिक उलझनों के कारण बर्बाद होगा। व्यवसाय से लाभ हानि बराबर रहेगी धन की आमद होने के साथ ही खर्च भी हो जाएगी। मौज शौक एवं मनोरंजन पर दिखावे के लिये विशेष खर्च करेंगे। भाई बंधुओ से आर्थिक लाभ की संभावना है इसे सही जगह पर ही निवेश करें अन्यथा बैठे बिठाये नया झगड़ा मोल लेंगे। पिता का सुख ना के बराबर रहेगा सरकारी कार्यो में फंसने की संभावना है अथवा सरकारी उलझने बढ़ने से परेशानी होगीं। आस पड़ोसियों के कारण खर्च बढेगा।

यह भी पढ़े- दुर्गा सप्तशती चमत्कार नहीं एक वरदान है, जाने दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कार

धनु- (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज भी आपका जिद्दी स्वभाव घर मे कलह का कारण बनेगा विशेष कर माता को अधिक कष्ट होगा लेकिन पिता के साथ अच्छी जमेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर कम व्यवहार रखें मित्र मंडली अथवा अन्य कारणों से शमिंर्दा होना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से धन लाभ अवश्य होगा परन्तु आज हाथ खुला रहने के कारण धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। बड़े भाई बहन से सतर्क रहें आपकी गतिविधयों पर नजर रखे हुए है गलती करने पर दया नही करेंगे। सरकारी कार्य आज अधूरे ही रहेंगे लेकिन निकट भविष्य में अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ देंगे। धर्म आध्यात्म में आज रुचि कम ही रहेगी। मौज शौक सुखोपभोग के लिए हर समय उपस्थित रहेंगे। संतानों की सेहत पर खर्च बढेगा।

मकर- (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन धन लाभ वाला है विशेष कर व्यवसायियों को पूर्व में कई मेहनत का फल अवश्य ही किसी न किसी रूप में मिलेगा भाई बंधुओ के सहयोग से भी लाभ के साधन बनेंगे परन्तु संतानों के ऊपर खर्च अनियन्त्रित रहने के कारण बचत नही कर पाएंगे। माता के द्वारा प्रसंशा होने पर आंनदित रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आदर बढ़ेगा। कार्य व्यवसाय से बुद्धि चातुर्य से हानि वाले कार्यो से भी लाभ कमा लेंगे लेकिन निवेश करते समय अधिक विचार करे गलत जगह होने की संभावना अधिक है। परिवार में माता को छोड़ अन्य सभी विशेष कर पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति का विरोध देखना पड़ेगा संताने भी उन्हींका पक्ष लेंगी। मित्र मंडली में बैठते समय सतर्क रहें कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत पर भी खर्च करना पड़ेगा।

कुंभ- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका स्वभाव उदासीन रहेगा किसी से भी ज्यादा व्यवहार नही रखेंगे। आर्थिक एव व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह आपके लिए आज हितकर भी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कोई भी कार्य जबरदस्ती बनाने का प्रयास ना करें वरना हानि ही होगीं। सहज रूप से आवश्यकता अनुसार लाभ हो जाएगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी लेकिन इससे अहम भी बढ़ेगा दिखावे के लिए परोपकार करेंगे फिर भी यह शत्रुओ के दमन में सहायता करेगा। माता पिता के एकमत रहने से पैतृक संबंधित अथवा लाभ पाने के लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी तभी जाकर सफलता मिलेगी। संतान पक्ष मनमानी करेगी ढील ना दे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। आज पिता की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। यात्रा अंत समय मे निरस्त करनी पड़ सकती है।

मीन- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप आराम से समय बिताना पसंद करेंगे लेकिन घरेलू कारणों से मनोकामना पूर्ति सम्भव नही हो पाएगी। घर के अधूरे कार्य इक्कठे सर पर आने के कारण मध्यान तक कोई ना कोई काम लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय को लेकर मन मे चिंता रहेगी दोपहर के बाद व्यवसाय में वृद्धि के योग है धन लाभ भी आसानी से हो जाएगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी आपके कार्य को क्षति नही पहुचा पाएंगे। साधना के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आध्यात्म में नई अनुभूति होगी पूजा पाठ का सकारत्मक परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। घरेलू वातावरण वैसे तो शांत ही रहेगा फिर भी आवश्यकता पूर्ति समय पर करें अन्यथा स्त्रीवर्ग और संतानों की जिद कलह का कारण बन सकती है। कंधे और कमर में दर्द की शिकायत होगी।

यह भी पढ़े- केतु ग्रह- लक्षण और प्रभाव के जानिये क्या होते है परिणाम

जय श्री महाकाल, जन्म कुंडली का संपूर्ण विश्लेषण करवाने के लिए आप मुझे मेरे नंबर 9770333381 पर कॉल करें। मैं कोशिश करूँगा आपके सवालो के जवाब देने का और उस विषय पर अलग से लेख लिखने का ।

प.श्यामगुरु (तंत्र साधक) तीर्थपुरोहित

ज्योतिषाचार्य व वास्तुविद

श्री सिद्ध नारायण धाम ज्योतिष कार्यालय उज्जैन

पढ़त रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

जड़, पेड़, फल-फूल का ज्योतिषीय उपाय

ज्योतिष में पितृ दोष क्या है और इसके उपाय..

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker