धर्म

06 अगस्त 2023 आज का राशिफल, पंचांग और जानिये मोर पंख का ज्योतिष और वास्तु माहत्व

आज किस चीज से सावधान रहने की जरूरत है और क्या उपया करना है

आज का राशिफल: 06 अगस्त 2023 आज का राशिफल एवं पंचांग के जरिये आप जान सकते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेंगा, आज आपकों क्या करना है और क्या नही करना है, किस चीज से सावधान रहने की जरूरत है और क्या उपया करना है, यह सभी जानकारी आपको नीचे दिये गये राशिफल में ज्योतिषाचार्य व वास्तुविद श्री सिद्ध नारायण धाम ज्योतिष कार्यालय उज्जैन के आचार्य पं. श्यामगुरु (तंत्र साधक) तीर्थपुरोहित द्वारा जारी राशिफल में पढ़ने को मिलेंगा। वहीं आप आज का पंचांग भी देखे।

यह भी पढ़े- पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से मिलेंगी सफलता

आज का पंचांग

  • दिनांक – 06 अगस्त 2023
  • दिन – रविवार
  • विक्रम संवत – 2080
  • शक संवत – 1945
  • अयन – दक्षिणायन
  • ऋतु – वर्षा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – कृष्ण
  • तिथि – पंचमी सुबह 07:09 तक तत्पश्चात षष्ठी
  • नक्षत्र – रेवती रात्रि 01:43 तक तत्पश्चात अश्विनी
  • योग – धृति रात्रि 08:27 तक तत्पश्चात शूल
  • राहु काल – शाम 05:40 से 07:19 तक
  • सूर्योदय – 05:27
  • सूर्यास्त – 06:43
  • दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
  • ब्राह्ममुहूर्त – प्रात: 04:45 से 05:29 तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 से 01:07 तक
  • Ñविशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

यह भी पढ़े- क्या है आपकी राशि (horscope) का स्वरूप और खासियत

मोर पंख का ज्योतिष और वास्तु माहत्व

मोर पंख को शास्त्रो के अलावा ज्योतिष व वास्तु में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. यहाँ तक की आयुर्वेद में भी मोर पंख के उपयोग से कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर में रखना अच्छा माना गया है।

कैसे करे इसका उपयोग, आइये जानते है..

यदि आपको ऐसा लगता है के घर पर कोई ऊपरी साया है या कोई नकरात्मक ऊर्जा है तो 4 मोर पंख घर की पश्चिम दिशा में लगाने से लाभ मिलता है। घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में मोर पंख लगाने से अचानक आने वाली परेशानियां कम होती है। यदि आपको साँप, बिछू का डर लगा रहता है तो मोर पंख पूर्वी दीवार पर लगाये या अपनी जेब या किताब में रखे लाभ होगा। रात को बुरे सपने आते है तो मोर पंख अपने सरहाने रखने से शांति मिलती है।

यदि आपके घर कोई व्यक्ति बहुत जिद्दी है तो एक मोर पंख ऊपर पंखे में लगा दे। पंख को इस प्रकार लगाये के जब पंखा चले तो मोर पंख की हवा भी उसको लगे। धीरे-धीरे उस व्यक्ति की हठ काम होने लगेगी। ज्योतिष में भी मोर पंख का उपयोग किया जाता रहा है, काल सर्प दोष के असर को भी कम करने 4 मोर पंख को अपने तकिये के नीचे रख सकते है या अपने बैडरूम की पश्चिमी दीवार पर लगा सकते है.7 इसके अलावा कृष्ण जी को भी मोर पंख चढ़ाने से सुख-शांति में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़े- आपका कौन सा ग्रह बली है, जानिये राशि और ग्रहबल के बारे में

06 अगस्त 2023 आज का राशिफल

मेष- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन परिस्थितियां उलझन में डालने वाली बन रही है। आज कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूप रेखा अवश्य बना कर चले साथ ही हानि लाभ की समीक्षा भी पहले ही कर ले अन्यथा समय और धन की बबार्दी हो सकती है। दिनचर्या दिशाहीन रहने के कारण जिस भी कार्य को करेंगे उसे बीच मे ही अन्य काम पड़ने पर छोड़ना पड़ेगा। व्यवसाय में भी लाभ के पास पहुचते पहुचते भ्रमित हो जाएंगे। संध्या के आस पास ही थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। नौकरी वाले जातक आज जल्दी से काम करने के मूड में नही रहेंगे। घरलू खर्चो में संकीर्णता दिखाना कलह का कारण बनेगा। महिलाए ईर्ष्या भाव से ग्रसित रहेंगी किस्मत को दोष देंगी। अकस्मात यात्रा के योग बन रहे है।

वृषभ- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन बीते कल की तुलना में बेहतर रहेगा। समाज से सम्मान तो मिलेगा इसके लिए व्यस्तता से समय भी निकालना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में भी प्रगति होगी लेकिन धन लाभ के समय आश्वाशन ही मिलने से निराश रहेंगे। पूजा पाठ के लिए समय कम ही मिलेगा फिर भी परोपकार के अवसर खाली नही जाने देंगे जरूरतमंदो को आप जितना हो सके उतना सहयोग करेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करें निकट भविष्य में आगजनी अथवा अन्य किसी प्रकार से सामान अथवा आर्थिक क्षति होने की संभावना है। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा लेकिन परोपकार का पुण्य हानि नही होने देगा। संतानों अथवा घर के किसी सदस्य की गलत आदत से मन आहत होगा। घुटनो अथवा अन्य शारीरिक अंगों में निर्बलता रहेगी।

मिथुन- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन पहले की तुलना में सुधार वाला रहेगा लेकिन आज धन की प्राप्ति केवल जोखिम लेकर ही हो सकेगी। कार्य क्षेत्र पर हानि के भय से जल्दी से कोई बड़ा निर्णय नही लेंगे भयभीत ना हो निसंकोच होकर किसी भी प्रकार का जोखिम विशेष कर निवेश करें वरना निकट भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज किया निवेश तुरंत लाभ तो नही देगा लेकिन आने वाले दिनों में इसका सकारत्मक परिणाम अवश्य मिल सकेगा। धर्म कर्म टोने टोटको में भी रुचि रहेगी इनपर समय और अल्प धन भी व्यय होगा। भाई बंधु और स्त्री वर्ग का मिजाज चढ़ा रहेगा सतर्क रहकर व्यवहार करें। सेहत में कुछ ना कुछ नुक्स लगा रहेगा।

यह भी पढ़े- ज्योतिष में पितृ दोष क्या है और इसके उपाय..

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाए जागृत होंगी पूजा पाठ के लिए समय तो निकालेंगे लेकिन मन टोने टोटको पर ज्यादा विश्वाश करेगा लेकिन इनको करना ना करना एक बराबर ही है समय और धन की बबार्दी ही होगी। कार्य व्यवसाय से बीते दिनों की तुलना में लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार के अवसर भी मिलेंगे परन्तु गलत मार्गदर्शन के कारण कर नही पाएंगे वर्तमान परिस्थित अनुसार आज काम मे विस्तार ना कर पाना अखरेगा लेकिन बाद में संतोष भी देगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों से भाई बंधुओ को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। आवश्यक कार्य कल के लिए ना टाले संध्या बाद से सेहत में नरमी आने के कारण अधूरे रह सकते है।

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका हठीला स्वभाव बनते कार्यो में विलंब करेगा लोग आपसे व्यवहार तो करेंगे लेकिन केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए ही अंदर से आदर का भाव नही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी जिससे अधिकांश कार्य अपने ही बल करने पड़ सकते है। नौकरी पेशा लोग भी अधिकारियों से नाराजगी के चलते कार्यो को मनमाने ढंग से जल्दबाजी में करेंगे। धन की आमद आज जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात ही होगी। आज विवेकी सोच रखें अन्यथा आने वाले दिनों में इसका अशुभ परिणाम अवश्य भोगना पड़ेगा। घर के सदस्य विशेषकर स्त्री अथवा संताने अपनी मांगे मनवाने के लिये अशांति फैलाएंगी इन्हें समय पर पूरा करे वरना आने वाले कल शांति से बैठना मुश्किल होगा। संध्या बाद किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा।

कन्या- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन पिछले दिनो की अपेक्षा बेहतर रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे। प्रात: काल से ही व्यवसाय अथवा किसी आवश्यक घरेलू कार्य में विलंब होने की चिंता रहेगी लेकिन दोपहर बाद सभी कार्य स्वत: ही व्यवस्थित होने लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा लेकिन आज आप दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमे आज नही तो कल सफलता अवश्य मिलेगी इसलिये मेहनत में कमी ना रखे। धन के व्यर्थ कार्यो पर खर्च को रोकने में असमर्थ रहने के कर आर्थिक कारणों से असंतुष्ट ही रहेंगे कल से परिस्थिति हर प्रकार से पक्ष में रहेगी। सरकार संबंधित उलझनों में फंसने की भी संभावना है अनैतिक कार्यो से दूर रहे। धर्म कर्म में कम रुचि रहेगी। घर की बड़ी महिलाओ से कहा सुनी हो सकती है।

यह भी पढ़े- किस वजह से प्रेम कहानी अधूरी रहती है?

तुला- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन परिस्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। आज आप किसी भी हालत में समझौता करने के पक्ष ने नही रहेंगे चाहे नुकसान ही क्यो ना हो। दिनचर्या कुछ मामलों को छोड़ सुव्यवस्थित रहेगी। काम धंधा भी मध्यान बाद अकस्मात गति पकड़ेगा लेकिन स्वभाव में नरमी रखे किसी व्यावसायिक अथवा अन्य प्रतिस्पर्धी से गरमा गरमी होने का असर व्यापारिक प्रतिष्ठा पर होगा। धन की आमद आज सहज रूप से ही हो जाएगी फिर भी असंतुष्टि में भाग दौड़ करेंगे खर्च अनियंत्रित होंगे बचत ना के बराबर ही रहेगी। कन्या राशि के लोगो से बहस से बचे। घर मे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा संतान का सहयोग मिलेगा। गठिया अथवा जननेन्द्रिय संबंधित समस्या उभरेगी।

वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेकर ही सभी क्षेत्र पर व्यवहार करेंगे इससे मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही नुकसान में भी कमी आएगी। कार्य व्यवसाय अथवा सामाजिक क्षेत्र पर विरोधियो के प्रति नरम व्यवहार रखना आज कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। आज की मेहनत निकट भविष्य में धन लाभ के नए मार्ग खोलेगी इसमे कमी ना रखे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा फिर भी धन संबंधित प्रसंग आने पर दिमाग गर्म होगा इससे बचे। महिला वर्ग कार्य समय पर करेंगी लेकिन अहसान भी जताएंगी। भाई बंधुओ को आपके अथवा आपको उनसे उनके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी व्यवहारिक रहे ईर्ष्या बनते कामो को बिगाड़ेगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

धनु- (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शांति से बिताने की आवश्यकता है आज आप स्थित को भांप कर ही व्यवहार करेंगे परन्तु सामने वाला आपकी परिस्थिति का खयाल नही करेगा धन सम्बन्धित मामले किसी ना किसी रूप में कलह का कारण बनेंगे इन्हें प्रेम से निपटाने का प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद तो होगी लेकिन कोई न कोई खर्च लगा रहने से संध्या बाद हाथ खाली ही रह जायेगा। पति पत्नी की घरेलू कलह बाहर के लोगो तक न पहुचे इसका विशेष ध्यान रहे लोग सुलझाने की जगह आनंद लेंगे। संतानो का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने से अंदर ही अंदर परेशान रहेंगे कहल बढ़ने के डर से विरोध भी नही कर पाएंगे। सेहत ठीक ही रहेगी। मध्य रात्रि बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आ सकता है।

यह भी पढ़े- दुर्गा सप्तशती चमत्कार नहीं एक वरदान है, जाने दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कार

मकर- (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन से आप काफी आशाएं लगा कर रहेंगे परन्तु एक समय मे अधिक कार्य करने पर मतिभ्रम का शिकार बनेंगे। कार्य व्यवसाय सामान्य रहेगा लेकिन आकस्मिक कार्य आने पर उचित समय नही दे पाएंगे अधीनस्थ सहकर्मियों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रा की योजना दिन के आरंभ से ही बनेगी इस पर व्यर्थ खर्च भी करना पड़ेगा। घर मे संतान के कारण कोई नई परेशानी खड़ी होगी लेकिन उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलने से राहत मिल जाएगी सरकार संबंधित कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करे अन्यथा कुछ समय के लिये लंबित रह जायेगा। परिवार की महिलाए विशेष कर स्त्री वर्ग मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगी। कंधे कमर अथवा अन्य शारीरिक जोड़ो में दर्द रह सकता है।

कुंभ- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा मन मे खयाली पुलाव पकाएंगे लेकिन कर्म करने में लचीले रहेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफलता असफलता किसी अन्य के हाथ मे रहेगी विशेष कर पति अथवा पत्नी से बनाकर चले अन्यथा अंत समय मे सारी योजना रखी रह जायेगी। मध्यान के आस पास अकस्मात ही कही से धन की प्राप्ती होगी इसी से दैनिक खर्च के साथ भविष्य के खर्च चलाने पड़ेंगे इसलिए फिजूल खर्ची पर नियंत्रण लाये। आज व्यसन अथवा दुराचरण से बच कर रहे पारिवारिक मान हानि के साथ शारीरिक रूप से भी नुकसान देह रहेगा। कमर से नीचे के भाग में कोई नया रोग उभरने की संभावना है।

मीन- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने ही मन की फिर भी आज व्यवसाय से आकस्मिक लाभ होने पर स्थिति बिगड़ने नही पाएगी दिन के आरंभ में जो लोग आपके निर्णयों के विरोध कर रहे थे दोपहर बाद वे ही समर्थन करते दिखेंगे। घर मे भाई बंधुओ से किसी पुश्तैनी अथवा व्यावसायिक बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचे अन्यथा हानि ही होगी इसके विपरीत एकल कार्यो में लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा। परिवार का वातावरण पल पल में बदलने पर असमंजस में रहेंगे संताने जिद पर अडेंगी मांगे मनवाकर ही शांत होंगी। मुह पर मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें खास कर धनु एवं कुम्भ राशि जातको पर जल्दी से विश्वास ना करें। मानसिक संतुष्टि नही रहेगी।

यह भी पढ़े- केतु ग्रह- लक्षण और प्रभाव के जानिये क्या होते है परिणाम

जय श्री महाकाल, जन्म कुंडली का संपूर्ण विश्लेषण करवाने के लिए आप मुझे मेरे नंबर 9770333381 पर कॉल करें। मैं कोशिश करूँगा आपके सवालो के जवाब देने का और उस विषय पर अलग से लेख लिखने का ।

प.श्यामगुरु (तंत्र साधक) तीर्थपुरोहित

ज्योतिषाचार्य व वास्तुविद

श्री सिद्ध नारायण धाम ज्योतिष कार्यालय उज्जैन

पढ़त रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

जड़, पेड़, फल-फूल का ज्योतिषीय उपाय

ज्योतिष में पितृ दोष क्या है और इसके उपाय..

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker