धर्म

01 अगस्त 2023 आज का राशिफल, पंचांग

विवाह की बाधा दूर करने के उपाय, जल से करे नौ गृहों को ठीक

आज का राशिफल: 01 अगस्त 2023 आज का राशिफल एवं पंचांग के जरिये आप जान सकते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेंगा, आज आपकों क्या करना है और क्या नही करना है, किस चीज से सावधान रहने की जरूरत है और क्या उपया करना है, यह सभी जानकारी आपको नीचे दिये गये राशिफल में ज्योतिषाचार्य व वास्तुविद श्री सिद्ध नारायण धाम ज्योतिष कार्यालय उज्जैन के आचार्य पं. श्यामगुरु (तंत्र साधक) तीर्थपुरोहित द्वारा जारी राशिफल में पढ़ने को मिलेंगा। वहीं आप आज का पंचांग भी देखे।

यह भी पढ़े- बाबा महाकाल ने दिये उमा-महेश स्वरूप में प्रजा को दर्शन- देखे फोटो

आज का पंचांग

  • दिनांक – 01 अगस्त 2023
  • दिन – मंगलवार
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत – 1945
  • अयन – दक्षिणायन
  • ऋतु – वर्षा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल
  • तिथि – पूर्णिमा रात्रि 12:01 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
  • नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा शाम 04:03 तक तत्पश्चात श्रवण
  • योग – प्रीति शाम 06:53 तक तत्पश्चात आयुष्मान
  • राहु काल – 07:04 से 08:43 तक
  • सूर्योदय – 05:23
  • सूर्यास्त – 06:47
  • दिशा शूल – उत्तर दिशा में
  • ब्राह्ममुहूर्त – प्रात: 04:44 से 05:27 तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 से 01:08 तक
  • व्रत पर्व विवरण – अधिक श्रावण पूर्णिमा
  • विशेष – पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-38)

यह भी पढ़े- जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, 4 की मौत

विवाह की बाधा दूर करने का उपाय

यदि किसी कन्या का विवाह न हो पा रहा हो तो पूर्णिमा को वटवृक्ष की 108 परिक्रमा करने से विवाह की बाधा दूर हो जाती है। गुरुवार को बड़ या पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करने से भी विवाह की बाधा दूर होती है।

इन तिथियों व योगों का अवश्य उठायें लाभ

  • 01 अगस्त : अधिक श्रावण पूर्णिमा, बाल गंगाधर तिलक पुण्यतिथि ।
  • 04 अगस्त : संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय : रात्रि 09:36)
  • 12 अगस्त : परमा (कामदा एकादशी (इसके व्रत से समस्त पाप, दु:ख और दरिद्रता आदि नष्ट हो जाते हैं।)
  • 13 अगस्त : प्रदोष व्रत
  • 14 अगस्त : मासिक शिवरात्रि
  • 15 अगस्त : दर्श अमावस्या, 76वाँ स्वतंत्रता दिवस,
    16 अगस्त : अधिक श्रावण अमावस्या, अधिक मास समाप्त, पारसी नूतन वर्ष प्रारम्भ
  • 17 अगस्त : विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकाल सुबह ६-५१ से दोपहर १-४४ तक) (विष्णुपदी संक्रांति में किये गये ध्यान, जप व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है। – पद्म पुराण)
  • 19 अगस्त : हरियाली तीज
  • 20 अगस्त : विनायक चतुर्थी
  • 21 अगस्त : नाग पंचमी
  • 22 अगस्त : कल्कि जयंती, मंगलागौरी पूजन
  • 23 अगस्त : संत तुलसीदासजी जयंती, शरद ऋतु प्रारम्भ
  • 25 अगस्त : वरद लक्ष्मी व्रत
  • 27 अगस्त : पुत्रदा-पवित्रा एकादशी (इसके व्रत से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।)
  • 28 अगस्त : पवित्रा-दामोदर द्वादशी, सोमप्रदोष व्रत
  • 30 अगस्त : रक्षाबंधन (रक्षाबंधन पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है। इसे वर्ष में एक बार धारण करने से मनुष्य वर्षभर रक्षित रहता है। – भविष्य पुराण)

यह भी पढ़े- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड मेें 28 पदों पर भर्ती

जल से 9, ग्रहों को ठीक किया जा सकता हैं…

  • सूर्य- सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से सूर्य ठीक होता हैं
  • चन्द्रमा- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
  • मंगल- मेहनत करने वाले मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं, तो मंगल अच्छा होता हैं.
  • बुध- यदि पौधों को पानी पिलायेंगे, तो बुध अच्छा रहेगा
  • गुरु– मंदिर मे जल की व्यवस्था करने पर गुरु ग्रह अच्छा फल देता हैं.
  • शुक्र- मीठा पानी या शरबत बनाकर वितरित करते हैं, तो शुक्र अच्छा होता हैं
  • शनि- वृद्ध आश्रम मे जल की व्यवस्था करते हैं, तो शनि अच्छा होता हैं.
  • राहु- पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करते हैं, तो राहु अच्छा फल देता हैं.
  • केतु – यदि हम डॉग्स के लिए जल की व्यवस्था करते हैं, तो हमारा केतु ग्रह अच्छा होता हैं

यह भी पढ़े- उज्जैन नगर निगम न्यूज़/ आयुक्त ने किया प्रोजेक्ट सेल का गठन, 17 अधिकारियों की टीम

मेष- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये पहले की तुलना में शांति दायक रहेगा। आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अधूरे कार्यों के पूर्ण होने में विलम्ब होने से हताश होंगे परंतु प्रयास करते रहे थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। पूँजी निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। उगाही से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के कारण खर्च बढ़ने से असहज अनुभव करेंगे। आज किसी भी प्रकार के उधार व्यवहार से बचे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन अपने कामो को छोड़ अन्य का काम करने में आलस्य दिखाएंगे।

यह भी पढ़े- दुष्कर्म करते हुए बनाया वीडियों और कर दिया वायरल

वृषभ- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन विपरीत फलदायी रहने से आप शारीरिक अस्वस्थ्यता अनुभव करेंगे। रक्तविकार अथवा सर्दी लगने से परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त कार्य भार रहने से थकान अनुभव होगी असंयमित एवं क्रोधी व्यवहार के कारण बने हुए कार्य विवाद की भेंट चढ़ सकते है। नए कार्यो का आरंभ आज ना करें ना ही किसी को उधार दें। मध्यान बाद तक अपने आपको अकेला अनुभव करेंगे। इसके बाद परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने लगेगा लेकिन घरेलू आवश्यकताओं को नजरअंदाज करने से अशांति बढ़ेगी। संध्या के समय सेहत प्रतिकूल रहने पर भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। आज फिजूल खर्च से बचे ऐसे ही खर्च अधिक रहेंगे।

यह भी पढ़े- पुलिस थाने में गोलीकांड: चैम्बर में घूसकर एसआई ने टीआई को मारी गोली

मिथुन- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भी आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा दिन घरेलू सुख-शांति दायक रहेगा। दिन भर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे पुराने रोग में सुधार आने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देंगे इसमे भी नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। सहयोगात्मक वातावरण रहने से आवश्यक कार्य समय पर पूरा कर लेंगे सीधे की अपेक्षा अनैतिक मार्ग से लाभ होने की संभावना रहेगी कम समय में अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मध्यान पश्चात मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे धार्मिक कार्यो में भी उपस्थिति देंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। सार्वजनिक जीवन अधिक बेहतर बनेगा उधारी वाले परेशान कर सकते है।

यह भी पढ़े- महाकाल दर्शन करने आ रहे युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। प्रात:काल से ही शारीरिक थकान व कमजोरी अनुभव होने से आलस्य बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में रूचि रहने से प्रशंशा मिलेगी। आप अपनी व्यवहार कुशलता और संतोषि स्वभाव से सम्मानित होंगे। आज उधारी वसूलने में परेशानी आ सकती है। घर में मेहमानों के आने से वातावरण आनंदित होगा। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी भी होगी। संध्या का समय अत्यन्त थकान वाला रहेगा। बाहर का खाना पेट खराब करेगा संयम बरते।

यह भी पढ़े- पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से मिलेंगी सफलता

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। बुद्धि विवेक रहने पर भी मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय से दूरी बन सकती है। प्रात: काल से ही बाहर घूमने-फिरने का मन बनेगा मध्यान बाद का अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे कार्य क्षेत्र पर आवेश में आकार किसी से झगड़ा मोल लेंगे। क्रय-विक्रय के व्यापार से लाभ होगा विदेशी वस्तुओ के व्यापार में निवेश आगे के लिये लाभदायक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में आपसी सम्बन्ध बिगड़ेंगे। संध्या बाद असंयमित दिनचर्या से थकान रहेगी गैस-कब्ज-पित्त के रोग से परेशानी होगी। संध्या के समय आकस्मिक खर्च के साथ लाभ के योग भी है।

यह भी पढ़े- क्या है आपकी राशि (horscope) का स्वरूप और खासियत

कन्या- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी कार्यो में विलम्ब होने से हताशा बढ़ेगी। दिन का अधिकांश समय अशान्त रहेगा। छोटी सी बात पर घरेलु कलह विकराल रूप ले सकती है। मन में नकारात्मकता हावी रहने से कई बार दुविधा की स्थिति बनेगी। नए कार्यो को आज आरम्भ न करें प्रलोभन में पड़ने से हानि हो सकती है। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे यात्रा में चोटादि का भय है सावधान रहें। सरकारी दस्तावेजो को संभाल कर रखें। संतान के कारण हानि हो सकती है। किसी विदेशी अथवा दूर रहने वाले व्यक्ति से लाभ हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन मन पर संयम नही रहेगा।

यह भी पढ़े- महाकाल सवारी में श्रद्धालुओं पर थूकने वाले के मकान तोड़े

तुला- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। दिन आप के लिए लाभदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। बीते दिनों की तुलना में आज कार्यो में आसानी से सफलता मिलने से आत्मविश्वाश बढ़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर व्यवस्थाएं सुधारने में अधिक समय देंगे बदलाव लाने के लिए खर्च भी कर सकते है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक प्रयत्न करना पड़ेगा मध्यान के समय किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ मिलकर किसी शुभ आयोजन या पर्यटन के अवसर मिलेंगे ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन सरकार की तरफ से अशुभ समाचार भी मिल सकते है। यात्रा से थकान होगी।

यह भी पढ़े- कांग्रेस विधायक ने कहां भाजपा ने दिया था मुझे 45 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे काम की अपेक्षा आराम का मन रहेगा लेकिन मध्यान के समय आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। नए कार्यो का आरम्भ अथवा व्यापार में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा लेकिन विदेशी वस्तुओ के व्यापार में आज निवेश ना करें। कार्य क्षेत्र या घर में परिवर्तन अथवा साज सज्जा में बदलाव भी कर सकते है समाज के प्रतिष्ठित लोगो से सम्मान मिलेगा लेकिन आर्थिक लाभ थोड़ा विलम्ब से होगा। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे आकस्मिक यात्रा से लाभ होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़े- उज्जैन में बनेंगा प्रदेश का सबसे बड़ा Unity mall

धनु- (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। मित्र-परिजन के साथ मनोरंजन के लिए पर्यटक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक रहने से धन सम्बंधित समस्याएं भी बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों का आज कार्य क्षेत्र पर सहयोग मिलेने से थोड़े परिश्रम के बाद आशा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा आज आप मित्र परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें। महिलाओ का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से अधूरे कार्यो को उत्साह से पूर्ण करेंगी लेकिन मिजाज का पता नही रहेगा रंग में भंग भी डाल सकती है। संताने जिद कर बजट से अधिक खर्च करवाएंगी।

यह भी पढ़े- यह भी पढ़े- सावधान: आम खाने से नवविवाहिता की मौत..!

मकर-(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से निराशा मिलेगी। मध्यान तक मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत रहेंगे। क्रोध भी आज अधिक रहने से व्यर्थ विवाद की संभावना अधिक रहेगी। किसी गलतफहमी के कारण स्वजनों से मनमुटाव होगा कार्य क्षेत्र पर भी हानि के योग है। संतान से पुराने मतभेद उभरने से पारिवारिक वातावरण अशान्त होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आरंभिक बिक्री के बाद आज उदासीनता छायी रहेगी। बीमारी पर खर्च होगा। बुजुर्गो के साथ समय बिताएं मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा से लाभ कम थकान ज्यादा होगी।

यह भी पढ़े- फिल्म Tiku Weds Sheru में उज्जैन की माधवी- watch video

कुंभ- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा दिन के पूर्वार्ध में आपके समस्त कार्य सरलता से बनते चले जायेंगे लेकिन लाभ के लिए इन्तजार करना पड़ेगा धन को लेकर किसी से बहस भी होगी। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से असुविधा होगी काम लापरवाही से करेंगे। मध्यान के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। ससुराल से लाभ होगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। स्वभाव में भावुकता एवं कामुकता अधिक रहने से अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा उठा सकता है।

यह भी पढ़े- सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में भाजपा सरकार पर गरजी प्रियंका गांधी- देखे वीडियो

मीन- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्यो में मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन ठीक नही उलझने बढ़ेंगी अधूरे रहेंगे। आज घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी रिश्तेदारो से लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातको को मेहनत का उचित फल मिलेगा विरोधियो पर विजय प्राप्त करेंगे कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकारों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ संध्या का समय आनंद से बितायेंगे। महिला मित्र से मधुर मुलाकात होगी।

यह भी पढ़े- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर के 151 पदों पर भर्ती

जय श्री महाकाल, जन्म कुंडली का संपूर्ण विश्लेषण करवाने के लिए आप मुझे मेरे नंबर 9770333381 पर कॉल करें। मैं कोशिश करूँगा आपके सवालो के जवाब देने का और उस विषय पर अलग से लेख लिखने का ।

प.श्यामगुरु (तंत्र साधक) तीर्थपुरोहित

ज्योतिषाचार्य व वास्तुविद

श्री सिद्ध नारायण धाम ज्योतिष कार्यालय उज्जैन

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

स्टार प्लस- गुम हो किसी के प्यार में की पाखी हुई विराट की…

राजस्थान उच्च न्यायालय में 59 पदों पर भर्ती

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker