उज्जैन नगर पालिक निगम करवा रहा है स्वच्छता प्रतियोगिताए… ऐसे करे आवेदन, मिलेंगा ईनाम
![उज्जैन नगर पालिक निगम करवा रहा है स्वच्छता प्रतियोगिताए... ऐसे करे आवेदन, मिलेंगा ईनाम](https://dbnews24.in/wp-content/uploads/2023/01/उज्जैन-नगर-पालिक-निगम-करवा-रहा-है-स्वच्छता-प्रतियोगिताए...-ऐसे-करे-आवेदन-मिलेंगा-ईनाम.jpg)
23 से 25 जनवरी तक होगी स्वच्छता की विभिन्न प्रतियोगिताएं
20 जनवरी तक गूगल लिंक के माध्यम से फार्म भर सकते है
उज्जैन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की गाईडलाईन अनुसार थ्री आर तकनिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर अनुपयोगी सामग्रियों से कलाकृति तैयार करने के उद्देश्य से उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा 23 जनवरी से 25 जनवरी तक स्वच्छता संबंधि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 20 जनवरी तक गूगल लिंक के माध्यम से फार्म भर सकते है।
मध्यप्रदेश में सत्ता बदलाव, शिवराजसिंह ने कहां…
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की गाईडलाईन अनुसार थ्री आर तकनिकी रियूज, रिड्यूज, रिसाईकल का अधिक से अधिक उपयोग कर अनुपयोगी सामग्रियों से कलाकृति तैयार करने स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये शहर के नागरिकों, स्कूली बच्चो में जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा इन्द्रधनुष प्रतियोगिता, थ्री आर क्राफ्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 20 जनवरी तक गूगल लिंक के माध्यम से फार्म भर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय ग्रांड होटल पर सम्पर्क सूत्र 6263572660 पर सम्पर्क कर सकते है।
यह भी पढ़े- तो क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं एमपी के मुख्यमंत्री ?
इन्द्रधनुष प्रतियोगिता:-
- इन्द्रधनुष प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से सम्पूर्ण शहर में चिन्हित स्थलों में से किसी भी स्थल पर वाल पेटिंग करवाई जा सकेगी।
- पेंटिंग कार्य हेतु आवश्यक सामग्री जैसे कलर, ब्रश, थिनर, कॉटन, फाइबर प्लेट, चोक, गेरू आदि की व्यवस्था नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा की जावेगी।
- मूल्यांकन दल द्वारा समस्त पेटिंग के निरीक्षण उपरान्त परिणाम जारी किये जायेंगे जिसमे प्रतिभागियों को निम्नानुसार दो श्रेणियों में पुरुस्कृत किया जायेगा।
- एकल श्रेणी- प्रथम पुरुस्कार रू 11000/-, द्वितीय पुरूस्कार रू 9000/-, तृतीय पुरूस्कार रू 5000/-
- समूह श्रेणी- प्रथम पुरुस्कार रू 11000/-, द्वितीय पुरूस्कार रू 9000/-, तृतीय पुरूस्कार रू 6000/-
- नागरिकों हेतु- प्रथम पुरुस्कार रू 11000/-, द्वितीय पुरूस्कार रू 9000/-, तृतीय पुरूस्कार रू 6000/-
Also read- शिशु सदन बना गरीब बच्चों की शिक्षास्थली- देखे वीडियों भी
थ्री आर क्राफ्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी
- इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल अथवा स्वयं के घर पर अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार कि गयी सामग्री की प्रदर्शनी निर्धारित दिनांक को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक ग्रांड होटल लॉन में लगाई जाएगी।
- प्रदर्शनी में केवल उन्ही थ्री आर क्राफ्ट को स्टाल उपलब्ध करवाए जायेंगे, जिनके द्वारा प्लास्टिक, ई वेस्ट के रीयूज अथवा अन्य किसी वेस्ट अपशिष्ट मटेरियल का प्रभावी रीयूज, वेस्ट रिडक्शन हेतु मेकेनिज्म, प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन किया गया हो। इस हेतु प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टि का विवरण फॉर्म कि रिमार्क फील्ड में अनिवार्य रूप से प्रविष्ट करना होगा। प्रतियोगिता में स्टाल आवंटन सम्बन्धित समस्त अधिकार नगर पालिक निगम उज्जैन के होंगे। समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।
- मूल्यांकन दल द्वारा प्रदर्शनी के निरीक्षण उपरान्त परिणाम जारी किये जायेंगे जिसमे प्रतिभागियों को निम्नानुसार पुरूस्कार राशि प्रदान की जायेगी।
- प्रथम पुरुस्कार रू 21000/-, द्वितीय पुरूस्कार रू 15000/-, तृतीय पुरूस्कार रू 11000/-
यह भी पढ़े- सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, लोग उड़ाते दिखे नोट- वीडियों वायरल
कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता
- इस प्रतियोगिता में शहर के महाविद्यालयों द्वारा निगम में उपलब्ध पुराने स्क्रेप, कबाड़ सामग्री से स्कल्पचर एवं अन्य आइटम तैयार होगा, निगम द्वारा निर्धारित उद्यान में स्थापित करना होगा।
- मूल्यांकन दल द्वारा निरीक्षण उपरान्त परिणाम जारी किये जायेंगे जिसमे प्रतिभागियों को निम्नानुसार पुरूस्कार राशि प्रदान की जायेगी
- प्रथम पुरुस्कार रू 21000/-, द्वितीय पुरूस्कार रू 15000/-, तृतीय पुरूस्कार रू 11000/-
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
भाजपा के पूर्व विधायक और महिला एसडीएम के बीच तू-तू, मैं-मैं… watch viral video
कहीं चली गोली तो कहीं हथियार के साथ पकड़ाई युवती