पहली बार हुआ मतदान: निलेश भाया फिर बने अध्यक्ष

– नगर पालिक निगम बिल्डर एसोसिएशन के चुनाव
– समन्वय नहीं होने से मतदान हुआ मतदान, 127 मत डले
उज्जैन। नगर पालिक निगम बिल्डर एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार मतदान से अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार थे। मतदान शनिवार को गोला मंडी स्थित अग्रवाल समाज की धर्मशाला में हुआ, जिसमें एसोसिएशन के 131 सदस्यों में से 127 ने वोटिंग में हिस्सा लिया। शाम हुए आये परिणामों के बाद निलेश भाया को एक बार फिर निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया।
read this also- फ्रीगंज क्षेत्र में सफाई के साथ सौंदर्यीकरण किए जाएं- आयुक्त
उज्जैन नगर पालिक निगम (municipal corporation) बिल्डर एसोसिएशन का गठन नगर निगम के अस्तित्व में आने के बाद पंजीयन के 25 वर्ष पहले हुआ था। नगर निगम के लिए काम करने वाले तमाम ठेकेदार और बिल्डर्स एसोसिएशन के सदस्य है। एसोसिएशन बनने के बाद से अभी तक अध्यक्ष का चुनाव समन्वय-सर्वसहमति से होता रहा है। इस बार एक ठेकेदार गिरीश जायसवाल की हठधर्मिता की वजह से मतदान की स्थिति उत्पन्न हुई। शनिवार को मतदान गोलामंडी स्थित अग्रवाल समाज की धर्मशाला संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े- अतिक्रमण पर कार्यवाही के लिए स्पेशल-18 टीम
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार निवर्तमान अध्यक्ष निलेश भाया और पूर्व अध्यक्ष गिरीश जायसवाल मैदान में थे। दोपहर 2 बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निलेश भाया विजयी घोषित किया गया। 131 मतदाताओं में से 127 मतदाताओं ने मत का उपयोग करते हुए वोटिंग की जिसमें से निलेश जैन भाया को 71 वोट हासिल हुए, जबकि गिरीश जायसवाल को महज 54 वोट हासिल हुए, वहीं दो वोट निरस्त हुए।
Also read- शहर की सबसे महंगी रजिस्ट्री: जानिये क्या है पूरा मामला
समन्वय के प्रयास हुए विफल…
नगर पालिक निगम के इतिहास में पहली बार नगर निगम बिल्डर एसोसिएशन के चुनाव में मतदान हुआ है। सूत्रों की माने तो वैसे तो अध्यक्ष पद को लेकर 14 लोगों ने फार्म भरे थे, लेकिन निर्वत्तमान अध्यक्ष निलेश भाया के व्यवहार और कार्यप्रणाली को देखते हुए लगभग सभी ने अपने नाम वापस ले लिये, ताकि सर्वावानुमति से अध्यक्ष चुन लिया जाये, लेकिन गिरीश जायसवाल के कारण मतदान की नौबत आ गई। सर्वसहमति के तमाम प्रयास असफल होने के चलते मतदान कराने का निर्णय लिया गया।
Also read- वित्तीय वर्ष की सरकारी स्कूलों की किताबे बेच दी अटाले में…
निलेश भाया का कार्यकाल रहा सफल
नगर पालिक निगम ठेकेदारों के बीच मतदान के दौरान यह बात चर्चा का विषय रही कि निवृतमान अध्यक्ष निलेश अग्रवाल भाया का 2 साल का कार्यकाल काफी सपल रहा। उन्होंने ठेकेदारों के हितों की रक्षा करते हुए उनके लिए प्रशासनिक स्तर से लेकर राजनैतिक स्तर पर अपनी बात रखी। वैसे तो निलेश भाया का कार्यकाल पूरा होने के बाद 6 महीने कोरोना की वजह से उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था।
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू- जानिये क्यों है खास
आयुर्वेदिक कॉलेज का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार