भारत

6 हजार रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिली रेल सौगातों के लिए माना आभार

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लिए नवनिमार्णों का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं की शुरूआत हो रही है। वर्ष 2024 के पहले 75 दिनों में ही 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। विकास की इस गति को हम धीमा नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़े- डॉ.मोहन यादव सरकार की किसानों को सौगात, गेंहू पर बढ़ाया बोनस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लिए आधुनिक रेलवे कार्यक्रम के अंतर्गत 85000 करोड़ रुपए से अधिक की 6 हजार रेल परियोजनाओं के शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम को अहमदाबाद से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम से सहभागिता की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय भी उपस्थित थीं।

आत्म निर्भर भारत का नया माध्यम बन रही है रेलवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे विरासत भी और विकास भी के मंत्र को साकार करते हुए क्षेत्रीय संस्कृति और आस्था से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। भारतीय रेलवे आत्म- निर्भर भारत का एक नया माध्यम बन रही है। यह वोकल फार लोकल का भी सशक्त माध्यम है। देश के रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के 1500 से अधिक स्टाल खुल चुके हैं। हमारी सरकार भारतीय रेल को आधुनिक बनाने और देश के कोने-कोने को रेल नेटवर्क से जोड़ने में जुटी है। देश रेलवे के शत-प्रतिशत इलेक्ट्रीफिकेशन की ओर बढ़ रहा है। रेलवे के कायाकल्प के लिए हो रहे कार्य नए निवेश और निवेश से नए रोजगार के निर्माण की गारंटी भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

प्रदेश के रेलवे बजट को 15000 करोड़ तक पहुंचाया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय रेल आधुनिक समय में देश का भाग्य बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद रेलवे की कई पुरानी परंपराओं को बदलकर रेलवे के विकास को गति दी है। केंद्रीय बजट और रेलवे बजट को एक कर भारत सरकार के संसाधनों के रेलवे के विकास में उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है। उनकी पहल से देशवासियों ने स्वच्छ रेलवे स्टेशन और विश्वस्तरीय रेलवे सुविधाओं का अनुभव किया है। मध्यप्रदेश को मिलने वाला रेलवे बजट 2014 से पहले तक लगभग 275 करोड़ हुआ करता था, जो अब 15000 करोड़ रुपए हो गया है। यह डबल इंजन की सरकार का प्रभाव है।

रानी कमलापति देश के सर्वश्रेष्ठ स्टेशन के रूप में विकसित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन तथा रामगंजमंडी- भोपाल नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत निशातपुरा- संत हिरदाराम नगर रेल खण्ड के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना। इस परियोजना से तथा खजुराहो- नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी। करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर रेल खण्ड के कार्य से पश्चिमी मध्यप्रदेश में रेल आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को रेलवे की कई सौगातें दी हैं। रानी कमलापति के रूप में देश का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन विकसित हुआ है, यह निजी सहभागिता से रेलवे अधोसंरचना विकास का सफल उदाहरण भी बना है।

यह भी पढ़े- उद्योगपतियों के निवेश से मध्य प्रदेश 2047 तक बनेंगा विकसित प्रदेश- डॉ. मोहन यादव

तीन रेल खण्डों के विधुतीकरण से लाभान्वित हुआ प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज प्रदेश में लगभग 202 इलेक्ट्रानिक इंटर लाकिंग, 57 एक स्टेशन एक उत्पाद के आउट लेट का लोकार्पण, लगभग 66 सोलर प्लांट, 13 लाइन रेल लाईन के दोहरीकरण के साथ ही चार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी राष्ट्र को समर्पित किए गये हैं। एक रेलवे कोच रेस्टोरेंट, एक लोको शेड, तीन रेल खण्डों के विद्युतीकरण, भोपाल में वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से नए कोचिंग काम्पलेक्स का शिलान्यास भी किया गया है। इन सभी सौगातों के लिए हम केंद्र सरकार के आभारी हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा कुछ समय पूर्व ही प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई थी। यह सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण होंगे।

यह भी पढ़े- उज्जैन में बनेगा देश का पहला और अनूठा वीर भारत संग्रहालय

विकास में मध्यप्रदेश की है महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश, देश के मध्य में स्थित है। देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका वाली सभी रेलवे परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। मध्यप्रदेश, देश की प्रगति के लिए रेलवे अधोसंरचनाएं विकसित करने के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत काल में भारत को विश्व का सबसे सशक्त और समर्थ देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा सपना है कि श्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित हो। इसके लिए राज्य सरकार निरंतर सक्रिय और समर्पित रहेगी।

यह भी पढ़े- 850 करोड़ की लागत से होगा उज्जैन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सर्वोच्च अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके लिए तय मानकों के अनुरूप अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों और समन्वय से प्रदेश सभी केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टशनों के विकास तथा विस्तारीकरण के लिए रेलवे का आभार माना। कार्यक्रम में रेलवे की महाप्रबंधक शोभना वनोपाध्या और मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़े- उज्जैन इंवेस्टर्स समिट: उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

डॉ. मोहन यादव सरकार का एक माह पूर्ण, अभूतपूर्व फैसलों से जीता जनता का विश्वास

डॉ. मोहन यादव सरकार की सौगात: पार्बती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker