अपना उज्जैन

महाकाल गर्भगृह अग्नि काण्ड: 16 दिन इलाज के बाद महाकाल के सेवक का निधन

अग्नि काण्ड में झुलसे 80 साल के सेवक सत्यनारायण सोनी मुंबई के अस्पताल में निधन

उज्जैन। होली के दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हुए अग्नि काण्ड में झुलसे 80 साल के सेवक सत्यनारायण सोनी का इलाज के दौरान मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को शव मुंबई से उनके निवास स्थान पर पहुंचा। इसके बाद चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें कलेक्टर नीरजसिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित महाकाल मंदिर के पुजारी-पुरोहित भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े- महाकाल मंदिर में आग: प्रशासक संदीप सोनी पर गिरी गाज

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हुए हादसे में घायल 80 वर्षीय सत्यनारायण सोनी 40 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हे पहले इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति में सुधार होता नहीं देख अच्छे उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में रेफर किया गया था। 16 दिन चले इलाज के बाद मंगलवार रात में सोनी का निधन हो गया था। दिवंगत सोनी की पार्थिव देह बुधवार सुबह करीब 11 बजे अवंतीपुरा में नईगली स्थित निवास पहुंची। शव आते ही क्षेत्र में शोक छा गया। परिजन और महाकाल मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

यह भी पढ़े- ऑनलाइन लोन नही चुकाया तो इंटरनेट पर डाल दी पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियों

एडीएम अनुकूल जैन, महाकाल मंदिर प्रशासक मृणाल मीना, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल सहित महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु, राजेश जोशी, राम पुजारी, नीरज गुरु आदि भी निवास स्थान पहुंचे। चक्रतीर्थ पर सोनी का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में कलेक्टर नीरजकुमार सिंह भी शामिल हुए। बता दें कि महाकाल मंदिर की भस्मारती में संख्या का नियंत्रण आवश्यक हो गया है। अधिक परमिशन से भीड़ जाती हैं। इस पर नियंत्रण करना आवश्यक हो चुका है।

यह भी पढ़े- उज्जैनी विक्रम व्यापार मेला: 23267 वाहनों के विक्रय से 1200 करोड़ का हुआ व्यापार

हादसे में झुलसने वाले सभी पुजारी, सेवक और अन्य लोगों के उचित इलाज के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए थे। एडीएम जैन ने बताया की हालत गंभीर होने पर 7 अप्रैल को इंदौर से एयर एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई स्थित नेशनल बर्न यूनिट में भर्ती किया गया था। जहां आग से जलने वालों का बेहतर उपचार किया जाता है। बुधवार सुबह उनकी पार्थिव देह भी एयर एंबुलेंस से लाई गई।

यह भी पढ़े- पत्नी को मारी गोली और फिर कर दिया चुपचाप अंतिम संस्कार

अब कौन करेगा निवेदन

सोनी ही महाकाल मंदिर की भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल में आकर महिला श्रद्धालुओं से निवेदन करते थे कि भगवान महाकाल की भस्मी चढ़ने वाली है। महिलाएं घूंघट निकाल ले। महिलाएं भस्मी चढ़ते नहीं देखती हैं, इसलिए घूंघट निकाल ले। महाकाल को भस्मी चढ़ने के बाद सोनी वापस आवाज लगाकर महिलाओं से घूंघट भी हटवाते थे। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, सोनी बहुत मिलनसार व्यक्ति थे।

यह भी पढ़े- ट्रेक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 12 घायल

13 लोगों को इंदौर में चल रहा था इलाज

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में झुलसे 13 लोगों को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया था। सेवक सत्यनारायण सोनी को 8 अप्रैल को इंदौर से मुंबई रेफर किया गया था। वे 40 प्रतिशत झुलसे थे। अरबिंदो अस्पताल से 8 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 3 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से मनोज शर्मा और संजय पुजारी बर्न यूनिट में भर्ती हैं। एक अन्य घायल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों की माने तो अभी सभी घायलों की हालत बेहतर हैं।

यह भी पढ़े- महिला-पुरूष करते थे मादक पदार्थो की तस्करी

कई सालों से कर रहे थे बाबा की सेवा

सत्यनारायण सोनी बाबा महाकाल के सच्चे सेवक थे, जो कि भस्म आरती में सफाई करना हो, पूजन सामग्री एकत्रित करना हो या अन्य कोई भी काम हमेशा हर कार्य करने के लिए तैयार रहते थे। महाकाल मंदिर के पुजारी बताते हैं कि बाबा महाकाल की पूजा करने के लिए भले ही कोई भी पुजारी का समय चल रहा हो, लेकिन उनके सहयोगी के रूप में सत्यनारायण सोनी सेवा देने के लिए जरूर मौजूद रहते थे।

यह भी पढ़े- मां के सामने खाया था भाई-बहन ने जहर और काटी थी हाथ की नस

यह भी पढ़े- प्रॉपर्टी के लिए दादी के साथ मारपीट- वीडियों हुआ वायरल

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

निगम कर्मचारी को महिला ने मारे थप्पड़, वीडियों हुआ वायरल

जनपद सदस्य को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker