अपना उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी को रहेंगी सख्त व्यवस्था

- कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत, गाइड लाइन के अनुसार होगा महाकाल में रंग पंचमी पर पूजन

उज्जैनश्री महाकालेश्वर मंदिर (Shri Mahakaleshwar Temple) उज्जैन में हुई अग्नि दुर्घटना के पश्चात जिले में अग्निशमन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही हैं। ताकि भविष्य में इस प्रकार की अग्नि दुर्घटना दोबारा न हो।

यह भी पढ़े- महाकाल मंदिर परिसर में हुआ होलिका दहन, भक्तों ने बाबा संग खेली होली

कलेक्टर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शर्मा द्वारा लगातार महाकाल मंदिर का मौका मुआयना कर विशेषज्ञों की राय भी ले रहे हैं। प्रशासन की पहल पर श्री महाकाल मंदिर में हुई अग्नि दुर्घटना पर विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक फायर विशेषज्ञ मुंबई नीलेश उकुंडे उज्जैन पहुंचे। सोमवार को कलेक्टर सिंह ने फायर एक्सपर्ट उकुंडे के साथ बैठक कर उन्हें अग्नि दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विशेषज्ञ को जल्द बेहतर कार्ययोजना बनाने और सुरक्षा सुझाव देने के लिए कहा हैं। अग्नि दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी जारी है।

यह भी पढ़े- पड़ोसी ही निकला किसान की हत्या का आरोपी

मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर प्रतिवेदन दिया जाएगा। बताया गया हैं कि जांच में पाए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्राथमिक रिपोर्ट यथा शीघ्र सौंपी जाएगी। जिसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। जिस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अपर कलेक्टर अनुकूल जैन ने बताया कि जांच के संबंध में दुर्घटना के सभी वीडियो फुटेज का गहन अवलोकन किया जा रहा हैं। साथ ही नियमित श्रद्धालु, पुजारी और मंदिर समिति के कर्मचारियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। इस संबंध में फायर एक्सपर्ट से चर्चा की जा रही हैं।

यह भी पढ़े- मप्र की 22 लोकसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में इनके बीच होगा मुकाबला

कलेक्टर-एसपी ने किया श्री महाकालेश्वर मंदिर का निरीक्षण

सोमवार रात्रि को कलेक्टर सिंह और पुलिस अधीक्षक शर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर का से निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी रंग पंचमी त्योहार के संबंध में निर्देश दिए कि मंदिर समिति के निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार मंदिर में रंग पंचमी पर भगवान का पूजन किया जाए। पूजन के निर्धारित सामग्री के अलावा किसी भी प्रकार के रंग गुलाल या ऐसी सामग्री जिससे दुर्घटना की संभावना हो, वह मंदिर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने आगामी त्योहारों पर एहतियातन सभी आवश्यक सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी जयंत सिंह राठौड़, प्रशासक महाकाल मंदिर संदीप सोनी सहित उन अधिकारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े- निगम कर्मचारी को महिला ने मारे थप्पड़, वीडियों हुआ वायरल

कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल

कमिश्नर संजय गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों से चर्चा कर दुर्घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कमिश्नर श्री गुप्ता ने घायलों को अच्छा से अच्छा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहें।

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार को हुई आगजनी में घायल पुजारी व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी हैं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया है कि स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

यह भी पढ़े- जनपद सदस्य को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा के साथ सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े- Byju’s Institute पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया की महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़कर कपूर की थाली में लगने से आग गर्भगृह में फैली। जिसे त्वरित रूप से काबू भी पा लिया गया था। आग लगने से 14 पुजारी घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक रूप से इलाज किया गया। पहले आठ घायलों को फिर सभी को बेहतर इलाज की दृष्टि से अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं।

यह भी पढ़े- सहायक उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनकर भागे बदमाश गिरफ्तार

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

प्रेमी को मिली तालिबानी सजा, वायरल हुआ वीडियो

मंगेतर के साथ मिलकर करता था लूट

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker