प्रदेशराजनीति

मप्र की 22 लोकसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में इनके बीच होगा मुकाबला

कांग्रेस ने की अब तक 29 में से 22 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी बदले

कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 12 सीटों के लिए भी नामों का ऐलान किया गया है। अब तक कांग्रेस ने 29 में से जहां 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये है, वहीं भाजपा ने अपने सभी 29 लोकसभा प्रत्याशियों का पहले ही ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़े- एमपी की 18 लोकसभा सीटों पर इन्हें मिल जा सकता है मौका

कांग्रेस ने राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को उतारा गया है। इंदौर से अक्षय बम और भोपाल से अरुण श्रीवास्तव तो उज्जैन से महेश परमार को टिकट दिया गया है। कांग्रेस अब तक मध्यप्रदेश की 29 में से 22 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। गुना और विदिशा समेत 6 सीटें अब भी होल्ड पर हैं। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है।

यह भी पढ़े- लोकसभा चुनाव 2024: एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर जानिये कब होगी वोटिंग

लोकसभा
मप्र की 22 लोकसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में इनके बीच होगा मुकाबला

उज्जैन में महेश परमार को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने उज्जैन में महेश परमार को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। महेश परमार इससे पहले हुए नगर निगम उज्जैन में महापौर के पद और तराना में विधानसभा के चुनाव लड़ चुके है। महापौर चुनाव में बहुत हीं कम अंतर से महेश परमार को हार का सामना करना पड़ा था, वही विधान सभा चुनाव 2018 और 2023 में महेश परमार को जीत हासिल हुई थी। महेश परमार तराना विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार से विजय होकर विधायक है। परमार सन 2000 से जिला पंचायत सदस्य रहे, 2013 से 2018 तक जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके है।

यह भी पढ़े- पूर्व मंत्री पारस जैन सहित 8 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

अनिल फिरोजिया और महेश परमार आमने-सामने

2018 से पहले तक तराना विधानसभा सीट से अनिल फिरोजिया विधायक रहे , 2018 में हुए विधान सभा चुनाव में महेश परमार और अनिल फिरोजिया आमने सामने थे। चुनाव परिणाम में महेश को 67778 और अनिल फिरोजिया को 65569 वोट मिले थे। मात्र 2209 वोट से अनिल फिरोजिया को हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर दोनों केंडिडेट लोकसभा चुनाव में आमने सामने होंगे।

इंदौर लोकसभा से अक्षय कांती बम कांग्रेस उम्मीदवार

इंदौर लोकसभा से कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को उम्मीदवार बनाया है। अक्षय कांति बम के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। लेकिन पार्टी आलाकमान ने बम पर भरोसा जताया है। उल्लेखनीय है कि अक्षय कांति बम उज्जैन जिले के बड़नगर के रहने वाले हैं। बम इससे पूर्व इंदौर-4 विधानसभा से भी टिकट मांग चुके थे। बम दिग्विजय सिंह गुट के समर्थक माने जाते हैं। कांग्रेस इंदौर लोकसभा का चुनाव पिछले 35 साल से नहीं जीत पाई है। 1989 से लगातार कांग्रेस को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़े- उज्जैन के डॉ. मोहन यादव ने छुआ प्रदेश की राजनीति का शिखर

अरुण श्रीवास्तव भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार

भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थक माना जाता है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक अरुण को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कांग्रेस नेता दिग्विजय से चर्चा के बाद टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि भोपाल लोकसभा सीट पर कायस्थ समाज के वोटों को साधने के उद्देश्य से कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है। यहां कायस्थ समाज के वोट बड़ी संख्या में हैं। अरुण श्रीवास्तव की समाज के मतदाताओं में अच्छी खासी पैठ मानी जाती है।

यह भी पढ़े- डॉ.मोहन यादव सरकार की किसानों को सौगात, गेंहू पर बढ़ाया बोनस

9 जिला अध्यक्षों को भी बदला…

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले संगठन में मजबूती और कार्यकर्ताओं को साधने के लिए 9 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। उज्जैन में कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया को हटाकर मुकेश भाटी को नया अध्यक्ष बनाया है। कई दिनों से चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी की। जिसमें जबलपुर शहर में सौरभ नाती शर्मा, भोपाल ग्रामीण में अनोखी पटेल, सीहोर में राजीव गुजराती, विदिशा में मोहित रघुवंशी, मऊगंज में पद्मेश गौतम, मैहर में धर्मेश घई, पांढुर्णा में सुरेश झलके और बड़वानी में नानेश चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़े- भाजपा पार्षदों में चले लात-घूंसे, देखे वीडियों

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

चेन स्नेचर गिरफ्तार, दो सोने की चेन बरामद

वाहन चालक ने मचाया उत्पात, एएसआई के साथ मारपीट

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker