अपना उज्जैनप्रदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने जारी की 5वीं लिस्ट, पारस जैन का टिकट कटा

- उज्जैन उत्तर से अनिल जैन, बड़नगर से जितेंद्र, महिदपुर से बहादुर तो आलोट से चिंतामणि को मिला मौका

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने शनिवार को 92 प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी कर दी है। जिसमें उज्जैन जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब सातों विधान सभा सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन का टिकट काटते हुए अनिल जैन कालुहेड़ा को अवसर दिया गया है, जबकि महिदपुर से मौजूदा तीन बार विधायक रह चुके बहादुर सिंह चौहान और बड़नगर से जितेंद्र पंड्या को टिकट मिला है। वहीं आलोट से उज्जैन के पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को अवसर दिया गया है।

यह भी पढ़े- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, नतीजे 3 दिसंबर को, जानिये क्या है पांच राज्यों के हालात

भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Elections 2023) के लिए शनिवार को जारी की लिस्ट में उज्जैन उत्तर से 6 बार के विधायक पारस जैन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह अनिल जैन कालूहेड़ा को टिकट दिया गया है। वहीं बड़नगर में 2018 में भाजपा ने जितेंद्र पंड्या को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन नामांकन भरने से पहले उनकी जगह संजय शर्मा को प्रत्याशी बना दिया था। जिसके बाद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस फिर भाजपा ने जितेंद्र पंड्या पर भरोसा जताया है। महिदपुर से लगातार 10 वर्षो से विधायक रहे बहादुर सिंह चौहान पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा कर टिकट दिया है। वहीं उज्जैन के पूर्व सांसद चितामणि मालवीय को आलोट विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़े- मोदी की हुंकार… मध्य प्रदेश में चाहिए सिर्फ ‘भाजपा सरकार’

बहादुर सिंह चौहान- महिदपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाये गये 56 वर्षीय बहादुर सिंह चौहान ने माधव साइंस कालेज उज्जैन से बीएससी कर ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की, वे कृषि वेतन भत्ता और वेयर हॉउस रेंट का काम करते है। 2003, 2008, 2013, 2018 में चार बार चुनाव लड़ चुके चौहान को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। तीन बार विधायक रहे चौहान सोंधिया समाज से आते है और महिदपुर में सोधिया राजपूत की खासी पकड़ है। कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में रहे चौहान फिलहाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष है।

अनिल जैन कालुहेड़ा- उज्जैन उत्तर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष महामंत्री और जिला अध्यक्ष रहे 59 वर्षीय अनिल जैन कालूहेड़ा को प्रत्याशी बनाया है। अनिल जैन ने मूल रूप से कृषि और व्यापार करते है वहीं फिलहाल प्रदेश कार्य समिति में प्रदेश सह कोषाअध्यक्ष के पद पर है। वे एबीवीपी में प्रमुख रूप से 1982 से 1994 तक रहे। विद्यार्थी परिषद् में सागर संभाग पूर्ण कालिक रहे। शहर में मिटटी के गणपति बनाने का आंदोलन छेड़ने वाले अनिल जैन कालू हेड़ा की भाजपा में खासी पेठ है।

जितेंद्र सिंह पंड्या – मीसा बंदी रहे 48 वर्षीय जितेंद्र पंड्या ने पोस्ट ग्रेजुएट तक शिक्षा हासिल की है। कृषि मुख्य आय साधन है। लम्बे समय से आरएसएस से जुड़े रहे पंड्या महामंत्री नगर युवा मोर्चा, पूर्व पार्षद नगर पालिका, सयोंजक विधानसभा कमल वाहिनी, जिला सयोंजक पयार्वारण प्रकोष्ठ, वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी के अध्यक्ष और भाजपा जिला कार्य समिति का दायित्व उनके पास है। एक बार पूर्व में इन्हें प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन एनवक्त पर टिकट काट कर दूसरे को अवसर दिया गया था, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

चिंतामणि मालवीय- पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल चितामणि मालवीय प्रोफेसर रहे है, राजनीति में उनकी खासी पकड़ है। चिंतामणि मालवीय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रेमचंद गुड्डू को लोकसभा चुनाव में हराकर जीत हासिल की थी। अब इन्हें एक बार फिर पार्टी ने आलोट विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़े- विधानसभा प्रत्याशियों की सूची के बाद भाजपा में विरोध

विधानसभा चुनाव 2023 जिले में यह है आमने-सामने…

  • उज्जैन दक्षिण- मोहन यादव (भाजपा)- चेतन यादव (कांग्रेस)- विवेक यादव (आप पार्टी)
  • उज्जैन उत्तर –अनिल जैन कलुहेड़ा (भाजपा)- माया त्रिवेदी (कांग्रेस)
  • तराना- ताराचंद गोयल (भाजपा)- महेश परमार (कांग्रेस)
  • घट्टिया- सतीश मालवीय (भाजपा)- रामलाल मालवीय (कांग्रेस)
  • नागदा- तेज बहादुर सिंह चौहान (भाजपा)- दिलीप गुर्जर (कांग्रेस)
  • बड़नगर – जितेंद्र पंड्या (भाजपा)- राजेंद्र सिंह सोलंकी (कांग्रेस)
  • महिदपुर –बहादुर सिंह चौहान (भाजपा)- दिनेश जैन (कांग्रेस)

यह भी पढ़े- जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों का आक्रोश, चले लात-घूंसे

उज्जैन उत्तर में त्रिकोणीय मुकाबला

विधानसभा चुनाव 2023 की बात करे तो इसमें सबसे ज्यादा चुनौती उज्जैन उत्तर में दिखाई दे रही है, जहां भाजपा, कांग्रेस सहित कांग्रेस से बगावत कर आप पार्टी में शामिल हुए विवेक यादव के कारण इस विधानसभा में त्रिकोर्णीय मुकाबला हो गया है। भाजपा ने जहां पारस जैन का टिकट काटकर नये चेहरे के रूप में अनिल जैन को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने महिला नेत्री माया राजेश त्रिवेदी को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस से दावेदारी करने वाले विवेक यादव विक्की ने पार्टी छोड़कर आप का साथ थाम लिया है। आप पार्टी ने विक्की यादव को उज्जैन उत्तर से प्रत्याशी बनाया है, संभवत: विक्की यादव अगर चुनाव लड़ते है तो कहीं ना कहीं कांग्रेस प्रत्याशी को कुछ वोटों का नुकसान हो सकता है। हालांकि अब उज्जैन उत्तर में मुकाबला त्रिकोर्णीय हो चुका है।

यह भी पढ़े- उज्जैन के कद्दावर कलेक्टर ने थामा भाजपा का दामन… बनेंगे विधायक!

ये हे भाजपा की 5 वी सूची

विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़े- ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में भाजपा सरकार पर गरजी प्रियंका गांधी- देखे वीडियो

विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़े- कांग्रेस विधायक ने कहां भाजपा ने दिया था मुझे 45 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़े- रामकथा में डॉ. कुमार विश्वास ने RSS को बताया अनपढ़

विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़े- भाजपा की ‘विकास यात्रा’ में फिल्मी गाने पर लगे ठुमके- देखे वायरल वीडियों

विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश में सत्ता बदलाव, शिवराजसिंह ने कहां…

विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़े- वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर प्रसाद वशिष्ठ ने अपने बेटे प्रवीण पर लगाये गंभीर आरोप

विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू- जानिये क्यों है खास

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

भाजपा के पूर्व विधायक और महिला एसडीएम के बीच तू-तू, मैं-मैं… watch viral video

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker