उज्जैन रचेगा विश्व कीर्तिमान: 21 लाख दीपों से रोशन शिप्रा घाट
उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव अन्तर्गत क्षिप्रा के पावन तट पर 21 लाख दीप प्रज्जवलित कर विश्व कीर्तिमान रचते हुए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़े- शिव ज्योति अर्पणम: शिवरात्रि पर जलेंगे 21 लाख दीपक
शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव अन्तर्गत क्षिप्रा के पावन तट पर 21 लाख दिपों को प्रज्जवलित किया जाएगा, इसकी संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पूरा महोत्सव जीरो वेस्ट पर आधारित रहेगा, 22 हजार वालेंटियर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम लोग के सहयोग से दीप प्रज्जवलन करेंगे एवं एक ही जगह पर सबसे अधिक दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया जाएगा।
घरों और प्रतिष्ठानों पर भी होगा दीप प्रज्वल्लन
महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर क्षिप्रा के घाटो पर 21 लाख दीप के साथ ही संपूर्ण शहर में शहरवासियों द्वारा अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्जवलित करते हुए रोशन किया जाएगा एवं एक ही स्थान पर सबसे अधिक दीप प्रज्जवलित करने का विश्व कीर्ति मान उज्जैन शहर द्वारा रचा जाएगा। क्षिप्रा के घाट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सामाजिक संगठन, छात्र, व्यापारी, जन प्रतिनिधि, निजी संस्था सहित अन्य लोगों की भागीदारी से दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
यह भी पढ़े- भाजपा की ‘विकास यात्रा’ में फिल्मी गाने पर लगे ठुमके- देखे वायरल वीडियों
मुख्यमंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल
घाट पर दीप प्रज्जवलन की माक ड्रील भी करके देखी गई की एक ब्लाक के दीप कितने समय में प्रज्जवलित कर सकते हुए एवं उसमे क्या कमी है, इस कमी को भी दूर कर लिया गया है। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में शामिल होगे उसके बाद दूधतलाई स्थित सुदामा अनाज मार्केट का लोकार्पण करेगे, तत्पश्चात चामुण्डा माता मंदिर एवं टॉवर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें।
यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश में सत्ता बदलाव, शिवराजसिंह ने कहां…
शहर को सजाया दुल्हन की तरह
शिव ज्योति अर्पण महोत्सव की संपूर्ण तैयारी जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा पूर्ण करली गई है। महाशिवरात्रि पर संर्पूण शहर दीपो की रोशनी से रोशन होगा इसके लिए सभी शहरवासी, सामाजिक संस्थाएं शहर को दुल्हन की तहर सजा रहे है, शहर के प्रमुख मार्गो, चौराहो, स्थानों को एवं मंदिरों को आकर्षक लाईट से सजाया गया है वही क्षिप्रा के घाटों पर भी आकर्षक लाईट लगाई गई है।
यह भी पढ़े- अब शहर में खुले में नही बिक सकेगा मांस-मदिरा
महोत्सव जीरो वेस्ट पर आधारित
निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने बताया कि शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव जीरो वेस्ट पर आधारित रहेगा। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि में ही घाटों की सफाई प्रारंभ कर दी जाएगी। दीप प्रज्जवलन के दौरान तेल रुई और दीपक का थ्री आर के माध्यम से निपटारा किया जाएगा। बचे हुए तेल को गौशाला में, रुई को नगर निगम की कपडा बनाने वाली यूनिट में और दीपक से कलाकृति बनाई जाएगी। नगर निगम उज्जैन ने महोत्सव के लिए तैयारी कर ली गई है। महिला बाल विकास के कर्मचारीयों के साथ ही निगम कर्मचारी एवं अन्य संगठन के लोगों द्वारा दीपक की सफाई और सुखाने एवं पैकिंग का कार्य किया गया है।
यह भी पढ़े- सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, लोग उड़ाते दिखे नोट- वीडियों वायरल
निगम ने की पूरी तैयारी
क्षिप्रा के घाटों पर दीप प्रज्जवलन के लिए मार्किंग करते हुए ब्लाक बनाने, घाटों की सफाई के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नगर निगम द्वारा की गई है। ऐसा प्रयास किए जा रहे हैं कि हर व्यक्ति इस महोत्सव का साक्षी बने साथ ही अपने घरों एवं प्रतिष्ठान पर दीप प्रज्जवलित कर सेल्फी लेकर उसे यूएमसी सेवा एप पर अपलोड करने पर आटो जनरेट प्रमाणपत्र की व्यवस्था भी की गई है।
यह भी पढ़े- वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर प्रसाद वशिष्ठ ने अपने बेटे प्रवीण पर लगाये गंभीर आरोप
घाटों को 5 भाग में बांटा गया
क्षिप्रा नदी पर घाटों को दीप प्रज्वलन के लिये 5 भागों में बांटा गया है, सम्पूर्ण घाटों में कुल 8625 ब्लॉक बनाए गए है, इसमें ए ब्लॉक में केदारेश्वर घाट पर, बी ब्लॉक सुनहरी घाट पर, सी ब्लॉक दत्त अखाड़ा क्षेत्र में, डी ब्लॉक रामघाट पर तथा ई ब्लॉक भूखी माता की ओर दीपों का प्रज्वलन किया जायेगा। एक ब्लॉक में 225 दीपो को दो वॉलेंटियर द्वारा प्रज्वलित किया जायेंगा। इस प्रकार एक सब-सेक्टर में 40 से 50 ब्लॉक होंगे तथा 100 के लगभग वॉलेंटियर्स होंगे। प्रति सौ वॉलेंटियर्स पर दो सुपरवाइजर लगाए गए है और प्रति एक हजार वॉलेंटियर्स पर एक कंट्रोल आफिसर नियुक्त किया गया है। विभिन्न सेक्टर वाइज वॉलेंटियर्स के लिये प्रवेश-पत्र बनाये गये हैं।
यह भी पढ़े- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी
सेल्फी भेजो, मिलेंगा प्रमाण पत्र
शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित करते हुए विश्व कीर्तिमान रचा जाना है इसमे जनता की सहभागिता ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित कर उसके साथ सेल्फी लेकर उसे यूएमसी सेवा एप पर अपलोड करे। सेल्फी अपलोड करने वालों को कलेक्टर के हस्ताक्षर वाला आॅटोजनरेट प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकेगा जिसे वह सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर सकेंगे।
अयोध्या का रिकॉर्ड टूटेगा
महाशिवरात्रि पर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाकर सरयू घाट पर 15 लाख दीप जलाए गए थे। इसे गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। अब उज्जैन इस रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में जुट गया है। महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को शिप्रा तट पर 21 लाख दीप जलाने की तैयारी शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव का भव्य आयोजन होगा, इसमें 18 लाख दीपों की रोशनी से शिप्रा का पावन तट जगमग होगा। पिछले साल महाशिवरात्रि पर ही शिप्रा तट पर 11.71 दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इसके बाद दीपावली पर अयोध्या में 15 लाख 96 हजार दीप जलाकर उज्जैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
यह भी पढ़े- भाजपा के पूर्व विधायक और महिला एसडीएम के बीच तू-तू, मैं-मैं… watch viral video
महापौर, आयुक्त ने की लोगों से अपील
महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावति यादव एवं निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने शहर की सम्मानिय नागरिकों से अपील की है कि महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव अन्तर्गत संपूर्ण शहर में शिव दिपावली मनाई जाएगी इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर आकर्षक साज सज्जा करते हुए 11-11 दीप अवश्य ही प्रज्जवलित कर, इस शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव में भागीदारी करे।
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
Smart City में PDMC नही कर रही स्मार्ट वर्क