महापौर प्रत्याशियों के नाम तय: जानिये कौन कहां से लड़ेंगा चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव (elections) को लेकर आचार संहिता लागू होते ही चुनावी सरगर्मी राजनैतिक पार्टियों से लेकर नेताओं के बीच साफ दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस ने आधा दर्जन शहरों में महापौर के प्रत्याशियों को लगभग तय कर लिया है, हालांकि अभी तक पार्टी ने इसकी औपचारिक घोषणा नही की है, जबकि भाजपा संगठनात्मक स्तर पर मंथन में जुटी हुई है। आखिर कौन से वह 6 शहर है, जिनमें महापौर प्रत्याशियों के रूप यह नेता कांग्रेस से मैदान में उतर सकते है।
Also read- नगरीय निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने 6 शहरों के उम्मीदवार लगभग तय कर लिये है, जिनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर प्रमुख रूप से शामिल है। नगरीय निकाय चुनाव में राजनीति का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत 16 नगर निगमों पर कब्जा करने की रणनीति भाजपा और कांग्रेस दोनों दल बना रहे है। वर्तमान में ज्यादातर पर भाजपा का कब्जा है। इस बार चुनाव (elections) में पुराने के साथ नए चेहरों को भी आजमाया जाएगा, क्योंकि आरक्षण के साथ महापौर के दावेदारों के चेहरे भी बदल चुके हैं।
Also read- तो क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं एमपी के मुख्यमंत्री ?
भोपाल नगर निगम- पीछड़ावर्ग (महिला)
भाजपा- भोपाल में पीछड़ावर्ग वर्ग महिला महापौर प्रत्याशी होगी, यहां लंबे समय से भाजपा का कब्जा रहा है। पिछली बार आलोक शर्मा महापौर चुनाव (elections) जीते थे। इस बार भाजपा संभवत: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की बहू एवं निगम की पूर्व महापौर रह चुकी कृष्णा गौर पर दांव लगा सकती है, कृष्णा गौर वर्तमान में गोविंदपुरा विधायक भी हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से मालती राय और राजो मालवीय का नाम भी चर्चाओं में है।
कांग्रेस- कांग्रेस सपार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी के रूप में विभा पटेल प्रमुख दावेदार हैं। वे निगम की महापौर भी रह चुकी हैं। वर्तमान में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से संतोष कंसाना और मोना साहू भी दावेदार में शामिल है। जहां कंसाना दो बार से पार्षद रह चुकी हैं वहीं साहू के पति रवींद्र साहू दिग्विजय सिंह के करीबी बताये जाते है।
Also read- Reena Dwivedi stylish polling officer: एक बार फिर चर्चाओं में…
इंदौर नगर निगम- (अनारक्षित)
इंदौर- इंदौर नगर निगम में महापौर की सीट अनारक्षित के लिए रिजर्व की गई है। ऐसे में सबके लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन यहां पर भाजपा ऐसे चेरहे पर दांव खेलना चाहती है, जिससे उसकी जीत आसान हो सके, इनमें प्रमुख रूप से डॉ. निशांत खरे और मौजूदा विधायक रमेश मेंदोला का का नाम खासा सुर्खियों में है। डॉ. निशांत खरे की संघ और भाजपा में काफी पकड़ है, जबकि मेंदोला शिवराजसिंह चौहान और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी है, इसके अलावा उनकी जमीनी पकड़ भी काफी मजबूत है।
कांग्रेस- कांग्रेस पार्टी की ओर से संजय शुक्ला का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ कई बार सार्वजनिक मंच पर भी उनका नाम इंदौर मेयर के लिए आगे बढ़ा चुके हैं। इंदौर में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। इंदौर नगर निगम में वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना चुनौती पूर्ण है, लेकिन अगर कांग्रेस यहां जीत हासिल करती है तो भाजपा के गढ़ में एक बड़ी सेंध मानी जायेंगी।
Also read- सुशासन की राजनीति के अटल हस्ताक्षर थे अटल बिहारी वाजपेयी
उज्जैन नगर निगम- अजा
भाजपा- नगर निगम उज्जैन में भाजपा की ओर से प्रमुख दावेदारों में जयप्रकाश जूनवाल का नाम प्रमुख है, जो कि पूर्व निर्विरोध पार्षद रह चुके है, वहीं भाजपा के सक्रिय सदस्य होकर शिक्षित वर्ग, होकर मीडिया प्रमुख भी रह चुके है। इसके अलावा भाजपा की ओर से दिनेश जाटवा, सुरेश गिरी, मुकेश टटवाल, प्रभुलाल जाटवा सहित विजय जोनवाल पर भी पार्टी विचार कर सकती है।
कांग्रेस- नगर निगम चुनाव (elections) में महापौर प्रत्याशी के लिए वैसे तो लंबे समय से तराना विधायक महेश परमार का नाम चल रहा है, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी भी है, इसके अलावा कांग्रेस में प्रमुख रूप से सुरेंद्र मरमट जो कि युवा चेहरा होकर बैरवा समाज का प्रतिनिधत्व भी करते है। वहीं कांग्रेस नेता कमल चौहान भी महापौर प्रत्याशी की दौड़ में शामिल है।
Also read- लड़की हूं, लड़ सकती हूं वाला कांग्रेस का पोस्टर हुआ खाली
कांग्रेस में इन नामों की चर्चाएं…
अगर बात महापौर चुनाव (elections) के लिए प्रमुख 6 शहरों की करे तो कांग्रेस ने इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार, ग्वालियर से सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार, सागर से सुनील निधि जैन, जबलपुर से जगत बहादुरसिंह, रीवा से अजय मिश्रा और भोपाल से विभा पटेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि पार्टी स्तर पर अभी तक इन नामों की औपचारिक घोषणा नही की गई है, लेकिन कहीं ना कहीं इन नेताओं ने महापौर चुनाव प्रत्याशी के रूप में मैदानी तैयारियां शुरू भी कर दी है।
lso read- जहां कभी सिंहस्थ कैंप लगे ही नहीं, फिर वह क्षेत्र सिंहस्थ के लिए आरक्षित कैसे/ watch video
भाजपा में यह नाम प्रमुख…
अगर बात भाजपा संगठन में चल रहे महापौर प्रत्याशियों की करे तो इसमें भी कई दिग्गज और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नाम शामिल है। भोपाल से क़ृष्णा गौर, इंदौर रमेश मेंदोला, जबलपुर से डॉ. जितेंद्र जामदार, ग्वालियर से मायासिंह, उज्जैन से जयप्रकाश जूनवाल का नाम प्रमुख रूप से चर्चाओं में चल रहा है। हालांकि अभी संगठनात्मक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुसार प्रत्याशी मैदान में उतारने के दावे किये जा रहे है, इसलिए संगठन स्तर पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है।
Also read- Vardaan Seeds के लोकेंद्रसिंह राजपूत को EOW ने किया गिरफ्तार
ये हैं मेयर के लिए रिजर्वेशन
प्रदेश के 16 नगर निगम के महापौर की बात करें तो पिछड़ा वर्ग को 25 रिजर्वेशन मिला है। इस वर्ग के लिए भोपाल (महिला), सतना, रतलाम और खंडवा (महिला) निगम आरक्षित किए गए। एसी के लिए मुरैना (महिला) एवं उज्जैन, एसटी के लिए छिंदवाड़ा निगम के महापौर की कुर्सी आरक्षित की गई। 8 सीटें अनारक्षित हैं। इनमें इंदौर, सागर (महिला), जबलपुर, बुरहानपुर (महिला), रीवा, ग्वालियर (महिला), सिंगरौली, देवास (महिला) और कटनी (महिला) शामिल हैं।
Also read- UPSC Exam Result : उज्जैन ने मारा पंच, मुख्यंमत्री ने दी बधाई
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,Telegram और WhatsApp से…