अपना उज्जैन

कचरे में गलती से फेक दी सोने की अंगूठी, चली गई कचरा वाहन में…

ट्रांसफर स्टेशन पर परिजनों और ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी टीम ने खोज निकाली, परिजनों के चेहरे पर छाई खुशी

उज्जैन। कचरे वाला आया घर से कचरा निकाल… यह आवाज सुनते ही लोग अपने-अपने घरों का कचरा लेकर बाहर आ जाते है, ताकि उसे कचरा कलेक्शन वाहन में डाल सके, लेकिन सेंगर परिवार को क्या पता था कि वह इस कचरे में सोने की अंगूठी भी फेक रहे है, लेकिन जब इस बात का अहसास हुआ कि कहीं घर में रखी अंगूठी गलती से कचरा वाहन में तो नही चली गई।

Also read- शिशु सदन बना गरीब बच्चों की शिक्षास्थली- देखे वीडियों भी

मामला 76 एलआईजी सेकंड सांदीपनी नगर ढाचाभवन का है, यहां रहने वाले सिटी चैनल के पत्रकार विश्व विनायकसिंह सेंगर के घर पर उनकी बहन सीमा चौहान ने रविवार रात को खाना बनाते समय अपने हाथ में पहनी तीन अंगूठी उतारी और पानी के लोटे में डाल कर आटा मसलने लग गई। इसके बाद उन्हें ध्यान नही रहा और खाना बनाने के बाद लोटे का पानी वॉश बेसिन में फे क दिया। सुबह बेसिन साफ करते समय उसमें मौजूद कचरा उठाकर कचरा डस्टबीन में डाल दिया, इस दौरान एक अंगूठी तो कीचन में ही गिर गई, लेकिन दो सोने की अंगूठी डस्टबीन में चली गई।

Also read- अवि एग्रो तेल प्लांट पर प्रशासन का छापा, 70 करोड़ की सोयाबीन जप्त

कचरा गाड़ी में डाल दी अंगूठियां भी

सुबह जब प्रतिदिन अनुसार कचरा कलेक्शन वाहन आया तो परिजनों ने डस्टबीन उठाकर उसका कचरा वाहन में डाल दिया। लेकिन जब कुछ देर बाद घरवालों को पता चला कि अंगूठी नही मिल रही है, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की तो एक अंगूठी तो मिल गई, लेकिन दो अंगूठी गायब थी। तभी उन्हें याद आया कि कहीं गलती से कचरे के साथ कचरा वाहन में तो अंगूठी नही फेक दी। फिर क्या था कचरा वाहन चालक को खोजा गया, तो उसने कहां कि अब तक काफी कचरा एकत्रित हो गया है, इसलिए आप सभी मक्सीरोड़ स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर चले वहां पर हम इसमें से अंगूठी खोज लेंगे।

Also read- देशी शराब का नशा नहीं चढ़ा तो कर दी ठेकेदार की शिकायत/ watch video

तरबूज, छोले भटूरे बने कचरे की पहचान

घरवालों ने पत्रकार सेंगर व उनकी बहन को बताया कि रात में सभी ने तरबूज खाया था, घर में छोले भटूरे बने थे वहीं मम्मी ने नारियल पानी पिया था, कचरे नारियल, तरबूज के छिलके और छोले भटूरे भी फेंके थे, इसी को आधार बनाकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर ग्लोबल टीम के सदस्यों ने परिजनों के साथ गाड़ी के कचरे में खोजबीन की तो दोनों सोने की अंगूठी कचरे में पड़ी नजर आई। इसके बाद परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कचरा कलेक्शन वाहन पर मौजूद कर्मचारियों और सहित पूरी ग्लोबल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Also read- डीजे पर डांस करते-करते युवक की मौत

कचरा कलेक्शन वाहन कर्मचारियों को ईनाम

इधर पत्रकार विश्व विनायकसिंह सेंगर का कहना है कि हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन कचरा कलेक्शन वाहन पर मौजूद कर्मचारी व ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के ट्रांसफर स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने काफी सहयोग किया और बगैर किसी स्वार्थ के कचरे में बारिकी से खोजबीन की उसी का नतीजा है कि दोनों अंगूठियां मिल गई। कचरे में फेंकी गई सोने की दोनो अंगूठियों की कीमत लगभग 40 हजार रूपये बताई जा रही है। सेंगर ने ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के कचरा कलेक्शन वाहन कर्मचारियों को ईनाम देने की बात भी कहीं है।

Also read- आखिर क्यों ठेकेदार को मजबूर होना पड़ा आत्महत्या के लिए… पढ़िये पूरी कहानी

Also read- जहां कभी सिंहस्थ कैंप लगे ही नहीं, फिर वह क्षेत्र सिंहस्थ के लिए आरक्षित कैसे/ watch video

पढ़िए ख़बरें-

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,Telegram  और WhatsApp से…

और भी है खबरे

कृषि उपज मंडी में सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली

तांत्रिक ने किया छात्रा के साथ दुष्कर्म

एडीएम के वाहन चालक ने खुद को मारी गोली

बदमाशों ने कार में रखा 4.70 लाख से भरा बैग चुराया

महिला ने पहले बनाया अश्लील वीडियों फिर करने लगी ब्लैकमेल

PHE कर्मचारियों की वर्दी खरीदी में घोटाला

पत्नी ने पति और प्रेमिका को जमकर पीटा

रिश्वत लेते महिला टीआई रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोग्य रिटेल मेडिसिन कंपनी का सस्ती दवा के नाम पर फर्जीवाड़ा

PHE कार्यपालन यंत्री से ठेकेदार-अधिकारी परेशान

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker