अपना उज्जैनडीबी खासप्रदेशभारत

महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस को धक्का मारा- देखे वीडियो

बगैर मास्क रोकने पर भड़की महिला ने अधिकारियों के सामने की बदसलूकी

देवास। एक ओर जहां कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं लोग अभी भी लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे है। जब एक ऐसी ही महिला को पुलिस और प्रशासन ने रोका तो उसने ना केवल अधिकारियों से बदसलूकी की बल्कि एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। जिसके जवाब में एक अन्य महिला पुलिसकर्मी ने महिला को चप्पल जड़ दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also read- महाकाल विस्तारीकरण: 17 मकानों को हटाने का काम शुरू

देवास शहर में एबी रोड पर नगर निगम और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मास्क न लगाने वालों पर कार्यवाई कर रही थी, तभी एक महिला जागृति माधवानी मिश्रा बिना मास्क पहने स्कूटी पर सवार होकर रास्ते से निकल रही थीं। महिला को प्रशासन के कुछ जिम्मेदारों ने मास्क न लगाने पर टोंका तो महिला एकदम आग बबूला हो गई। चालान काटने की बारी आई तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की करने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Also read- उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी और पड़ौसी के बीच मारपीट

गलती महिला की, पुलिसकर्मी ने भी मारी चप्पल

वायरल वीडियों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि स्कूटी सवार महिला बेवजह पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से बहस करते हुए उन्हें धमकी दे रही है। जब एक महिला पुलिसकर्मी ने अधिकारियों के निर्देश पर पकड़ने का प्रयास किया तो महिला ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। मामले को बढ़ता देख दूसरी महिला ने सीधे महिला पर चप्पल मार दी। बाद में महिला को पुलिस पकड़कर सिटी कोतवाली ले गई।

Also read- सावधान: उज्जैन में कोरोना के बढ़ते कदम, अब तक 20 पॉजिटिव

नही जाग रही आमजनता…

देश में कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ दस्तक दे चुका है, वहीँ अचानक ही कोरोना के मरीजों में भी इजाफा होने लगा है। जिसे देख प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर आ चुकी है। प्रदेश में लगातार टेस्टिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जिलों के कलेक्टर को कोविड नियमों को सख्ती से पालान कराने के निर्देश दिए हैं और उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाई के आदेश भी दिए हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग ऐसे है जो कोरोना को हल्के में लेते हुए लगातार लापरवाही कर रहे है।

Also read- फरार ईनामी भाजपा नेता अहिरवार गिरफ्तार

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

और भी है खबरे…

देशमुख हास्पिटल के डायरेक्टर और डॉक्टर पर FIR

गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़, 70 लाख के सोने सहित गिरफ्तार

महाकाल का लड्डू प्रसाद होगा अब महंगा

डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार

 आयुक्त और अपर आयुक्त के बीच नोंक-झोंक

फेसबुक पर कहां लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना और खा लिया जहर

मंदिर में चोरी करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker