प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकसभा चुनाव का आगाज

- उज्जैन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकतार्ओं को किया संबोधित

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात का विकास किया है, उसी गुजरात मॉडल की तर्ज पर देश का निरंतर विकास कर रहे हैं। देश के आजाद होने के 70 साल बाद तक जो कार्य पूरे नहीं हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा करके दिखा दिया है। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। उज्जैन संभाग के सभी देव स्थानों का विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़े- डॉ. मोहन यादव सरकार की सौगात: पार्बती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में फ्रीगंज के पास उज्जैन लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, तेज बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्याम बंसल, सुरेश आर्य, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया। लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के मौके पर कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया है। हम सब संगठन की भट्टी में तपे हुए लोग हैं।

यह भी पढ़े- डॉ. मोहन यादव सरकार का एक माह पूर्ण, अभूतपूर्व फैसलों से जीता जनता का विश्वास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सभी बड़े कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति और परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार से त्रस्त देश की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के केंद्र में सरकार बनाई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही है। देश में जितने भी बड़े कार्य हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि चाहे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य सभी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश का समुचित विकास किया जा रहा है। प्रदेश में उद्योगों का समुचित विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़े- पूर्व मंत्री पारस जैन सहित 8 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

2024 के साथ 2028 में भी उज्जैन का डंका बजेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पार्टी को जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है। इस लोकसभा चुनाव में फिर से उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का डंका बजने जा रहा है। 2024 के साथ 2028 में भी उज्जैन का डंका बजने वाला है, क्योंकि यहां 2028 में सिंहस्थ का जो महापर्व होगा वह ऐतिहासिक होगा।

यह भी पढ़े- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का मकान जमीदोज

अमित शाह करेंगे डेयरी प्लांट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा इसी माह अमूल डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। यह डेयरी प्लांट उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। भारत में सब ने मान लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को विश्व गुरू बनाने का स्वामी विवेकानंद का सपना भी पूरा होगा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना के साथ राजगढ़, आगर-मालवा को भी पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिक परियोजना से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़े- 5 साल के बच्चे का अपहरण, 5 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

यह भी थे उपस्थित

इस अवसर पर संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, विधायक चिंतामणि मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, सभापति श्रीमती कलावती यादव, रूप पमनानी, रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, श्याम बंसल, सचिन सक्सेना उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संजय अग्रवाल ने किया। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या ने दी।

यह भी पढ़े- उज्जैन नगर निगम को मकान अवैध बताकर तोड़ना पड़ा महंगा

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

जानिये कहां है… दुनिया का इकलौता ओम् आकार का मंदिर

भाजपा नेता और पत्नी के हत्यारों के मकान पर चली जेसीबी

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker