
भोपाल। प्रदेश सरकार ने लंबे समय बाद प्रदेश के निगम मंडलों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व की गई इन नियुक्तियों को राजनैतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। कहीं ना कहीं प्रदेश सरकार ने चुनाव के पहले जातिगत आधार पर वोट बैंक को साधने और नेताओं को उपकृत कर चुनावी समर में ताकत के साथ कूदने का संकेत दिया है।
Also read- जानिये क्या होता है विपरित राजयोग?
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरकार ने लंबे समय के बाद निगम मंडल के रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी किये है। जिसके अनुसार विनोद गोटिया को मध्यप्रदेश पर्यटन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सिंधिया समर्थक एंदलसिंह कंसाना को एमपी एग्रो का चेयरमेन, इमरती देवी को लघु उद्योग निगम का चेयरमेन नियुक्त किया गया है।
Also read- भस्मआरती और शयन आरती में नही मिलेंगा प्रवेश
किसको क्या जिम्मेदारी दी…
- शैलेंद्र बरुआ- मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष
- प्रहलाद भारती- मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष
- शैलेंद्र शर्मा- मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष
- नरेंद्र बिरथरे- मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड उपाध्यक्ष
- जीतेंद्र लटोरिया- मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष
- इमरती देवी- लघु उद्योग निगम चेयरमैन
- एंदल सिंह कंसाना- एमपी एग्रो चेयरमैन
- गिर्राज दण्डोतिया- मप्र उर्जा विकास निगम अध्यक्ष
- रणवीर जाटव- संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष
- जसवंतसिंह जाटव- राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष
- मुन्नालाल गोयल- मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष
- राजकुमार कुशवाह- मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम उपाध्यक्ष
- रघुराज कंसाना- पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम अध्यक्ष
- अजय यादव- मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष
- मंजू दादू- मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष
- नरेंद्रसिंह तोमर- मध्यप्रदेश राज्य पयर्टन विकास निगम उपाध्यक्ष
- राजेंद्र सिंह मोकलपुर- मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष
- आशुतोष तिवारी- मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल अध्यक्ष
- विनोद गोटिया- पर्यटन निगम का अध्यक्ष
- जयपाल चावड़ा- इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
- सुश्री अमिता चपरा- मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष
- श्रीमती निर्मला बारेला- मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम अध्यक्ष
- सावन सोनकर- मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष
- रमेश खटीक- मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष
- राजेश अग्रवाल- मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन उपाध्यक्ष
Also read- खेल-योग के साथ 26 से शुरू होगा सैर सपाटा
सिंधिया कैम्प से इनको मिली जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंप के जो नेता उपचुनाव हार गए थे, उन्हें निगम मंडल में एडजस्ट किया गया है। जिन निगम मंडलों में नियुक्तियां की गई हैं, उसमें मध्यप्रदेश राज्य बीज और फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल और उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को बनाया गया है। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज कंसाना और अजय यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इमरती देवी को अध्यक्ष लघु उद्योग निगम बनाया गया है। एदल सिंह कंसाना को अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो कारपोरेशन तथा रणवीर जाटव को अध्यक्ष हस्तशिल्प और हाथकरघा विकास निगम बनाया गया है। जसवंच जाटव को अध्यक्ष राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम तथा गिर्राज दंडोतिया को अध्यक्ष मप्र ऊर्जा विकास निगम बनाया गया है।
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
और भी है खबरे…
जीएसटी के विरोध में वीडी मार्केट डूबा अंधेरे में, व्यापारियों ने बजाई सिटी
महाकाल का लड्डू प्रसाद होगा अब महंगा
डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार
आयुक्त और अपर आयुक्त के बीच नोंक-झोंक