प्रदेश

नगर निगम दरोगा 1500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

- लोकायुक्त पुलिस ने सफाई कर्मचारी की शिकायत पर रंगेहाथ पकड़ा

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन नगर निगम में पदस्थ दरोगा को 1500 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ सड़क पर गिरफ्तार किया। जिसे बाद में समीप स्थित चिमनगंज थाने ले जाकर कार्यवाही की गई। दरोगा ने सफाईकर्मी से 1500 रूपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत उसके द्वारा लोकायुक्त में की गई थी।

नगर निगम
लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव दरोगा कृष्णपाल बोयत को चिमनगंज थाने ले जाकर यहां कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए, इनसेट में फरियादी

यह भी पढ़े- आवारा मवेशियों के कारण हुई दुर्घटना तो पशु मालिक सहित अधिकारियों पर होगी Fir

लोकायुक्त डीएसपी सुनील ताला ने बताया कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 में सफाई कर्मचारी अजीज पिता सत्तार 45 साल निवासी केलाबाड़ी ने शुक्रवार को लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी, कि वह नगर निगम में अस्थाई सफाई कर्मचारी है, जिसे 8000 रूपये महिना वेतन मिलता है, इसके एवज में 1000 रूपये महिना कमिशन दरोगा कृष्णपाल बोयत मांग रहा है, इसके अलावा उसे परिवार में शादी के लिए नगर निगम ने 50000 रूपये की सहायता प्रदान की थी, उसके भी कमिशन के रूप में 500 रूपये महिने की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़े- निगम अधीक्षण यंत्री ने सेवानिवृत होने से पहले किया कमाल…

शिकायत की तस्दीक के बाद कार्यवाही

लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव के अनुसार फरियादी सफाई कर्मचारी अजीज की शिकायत की तस्दीक करने के बाद शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने दरोगा कृष्णपाल बोयत को गायत्री नगर में अजीज से रिश्वत के 1500 रूपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अजीत को दरोगा ने गायत्री नगर में रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया था। इशारा मिलते ही पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को समीप स्थित चिमनगंज थाने ले जाकर यहां कागजी कार्यवाही पूर्ण की गई।

यह भी पढ़े- नगर निगम न्यूज: सिंहस्थ भूमि के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

दरोगाओं द्वारा सफाईकर्मियों से बंदी का खेल

नगर निगम से जुड़े सूत्र बताते है कि उज्जैन शहर में प्रत्येक वार्ड में दरोगा नियुक्त है, जिनके अंडर में कई सफाईकर्मी कार्य करते है। सूत्रों की माने तो कई स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी दरोगाओं के कारण परेशान है जो उन्हें कमिशन देने के लिए परेशान करते है। कुछ तो ऐसे है तो केवल कागजों पर काम कर रहे है, जो आसानी से दरोगा को कमिशन देकर हजारों रूपये ले रहे है। जिससे वास्वत में काम करने वाले सफाई कर्मचारी (सफाई मित्र) परेशान हो रहे है।

यह भी पढ़े- निर्माण अनुमति दें और अवैध निर्माण रोकें- आयुक्त

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा: 11 खिलाड़ियों को एकल्व्य, 10 को विक्रम पुरस्कार

कांग्रेस नेत्री ने खिलाफ आपत्तिजनक नारे का वीडियो वायरल, अज्ञात पर प्रकरण दर्ज

स्वच्छता सर्वेक्षण में सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर उज्जैन को बनाये नंबर वन

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker