
– तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर यात्रा क्यों नहीं करते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समाज सुधार अभियान पर हैं। इसकी शुरूआत उन्होंने मोतिहारी से की। इस अभियान के जरिए वह राज्य में लागू शराबबंदी कानून को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस अभियान को लेकर नीतीश पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर यात्रा क्यों नहीं करते हैं।
Also read- राहुल गांधी के मॉब लिंचिंग वाले ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पटलवार
Also read- देशमुख हास्पिटल के डायरेक्टर और डॉक्टर पर FIR
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश से सवाल किया है कि क्या बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएं नहीं है? सीएम इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर दूर क्यों नहीं करना चाहते?
Also read- गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़, 70 लाख के सोने सहित गिरफ्तार
नीतीश को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने ट्वविटर पर लिखा, 16 वर्षों से आप बिहार की सत्ता में हैं। राज्य को समाज सुधार से कहीं अधिक व्यवस्था सुधार यात्रा की है। अगर सिस्टम सही हो जाएगा तो अधिकांश सामाजिक समस्याएं खुद ही दूर हो जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक आराजकता व्याप्त है और आपका सिस्टम ध्वस्त हो चुका है।
Also read- जीएसटी के विरोध में वीडी मार्केट डूबा अंधेरे में, व्यापारियों ने बजाई सिटी
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube और Telegram जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज से…
और भी है खबरे…
महाकाल का लड्डू प्रसाद होगा अब महंगा
डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार
आयुक्त और अपर आयुक्त के बीच नोंक-झोंक