अपना उज्जैनप्रदेशभारत

शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में 21 लाख दीप हुए प्रज्वलित: आज दूल्हे के रूप में दर्शन देंगे महाकाल

महाशिवरात्रि पर श्री महाकालेश्वर की नगरी में बना विश्व रिकॉर्ड

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 1 मार्च को शिव ज्योति अर्पणमा महोत्सव आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत पुण्य सलिला मां क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए गसेञ इस पावन अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्वलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री ने रामघाट पर 11 दीपक प्रज्वलित किये।

Also read- पंडित प्रदीप मिश्रा की आंखों में इसलिए आ गये आंसू… अस्था के कुंभ में उमडा सैलाब

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही। क्षिप्रा नदी के तट पर दोनों ओर 14 लाख दीप प्रज्वलित किए गये, इसके अतिरिक्त नगर के देवस्थल महाकाल मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, गढ़कालिका, सिद्धवट, हरसिद्धि मंदिर, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए गये। नगर के नागरिकों ने भी अपने घरों पर 5-5 दीप प्रज्वलित किये। इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकाईस की टीम भी उज्जैन पंहुंच चुकी थी, पिछले वर्ष अयोध्या में 9.41 लाख दीप प्रज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था।

श्री महांकालेश्वर

Also read- मां बनी हैवान- डेढ़ साल की बेटी को बेलन से पीटा और जमीन पर पटका

17 हजार स्वयं सेवकों की मेहनत

कलेक्टर ने बताया कि शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में व्यापक संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ा गया था। लगभग 17 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने पंजीयन कराया था, इनमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, खिलाडी, व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सभी अखाड़ों के संतगण शामिल थे। प्रमुख आयोजन स्थल रामघाट पर दीप प्रज्वलन की व्यवस्था के लिए ब्लॉक और सेक्टर बनाए गए थे। प्रत्येक सेक्टर में स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया था तथा इनके साथ पर्यवेक्षक भी मौजूद थे।

Shri Mahakaleshwar

Also read- पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा

जीरो वेस्ट को लक्ष्य

शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में जीरो वेस्ट को लक्ष्य बनाकर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई थी, स्वयंसेवकों के पहचान पत्र क्यूआर कोड एप के माध्यम से रीसायकल पेपर से बनाए गये थे, महोत्सव के पश्चात दीयों का होम कम्पोस्टिंग, मटके, कुल्लड़ आदि बनाने उपयोग किया गया। कार्यक्रम पश्चात बचे हुए तेल का गौशाला आदि में इस्तेमाल किया जायेंगा। तेल की खाली बोतलों का 3-3 प्रक्रिया के माध्यम से पुन: उपयोग होगा। मोमबत्तियों को जलाने के लिए पेपर मैच बॉक्स का इस्तेमाल किया गया। खाने-पीने के लिए केवल जैव-निम्नीकरणीय कटलरी, प्लेट का उपयोग किया गया। आयोजन के सभी घटक मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के (जीरो बेस्ट कार्यक्रम मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी) अनुसार ही तय किए जा रहे हैं।

Also read- Skydiving : उज्जैन और भोपाल में लगेंगी रोमांच की छलांग

दूल्हे के रूप में दर्शन देंगे महाकाल

महाशिवरात्रि पर्व के अगले दिन 2 मार्च को सुबह सप्त धान्य (चावल, मूंग खड़ा, तिल, मसूर खड़ा, गेहूं, जौ, उड़द खड़ा) श्री महाकालेश्वर को अर्पण किया जाएगा। महाभोग महाआरती के बाद सेहरा दर्शन शुरू होंगे। और फिर वर्ष में एक बार होने वाली दोपहर की भस्म आरती दोपहर 12 होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित रहेगा। पं. आशीष गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल को 3 किवंटल फूलों का सेहरा चढ़ाया जाएगा। श्री महाकालेश्वर को स्वर्ण के आभूषण, स्वर्ण का चंद्रमा, स्वर्ण का त्रिपुर्ण और स्वर्ण का तिलक लगाकर दूल्हा बनाया जाएगा।

Also read- इंदौर में दिल दहलाने वाली करतूत: पहले पति को मारा फिर टुकड़े-टुकड़े कर दिये

3 किवंटल फूलों से 11फीट का सेहरा तैयार होगा

श्री महाकालेश्वर को चढ़ने वाले सेहरा की तैयारी मालीपुरा स्थित अजय परमार और उनके परिवार वाले भगवान को चढ़ने वाले सेहरा के लिए खास फूलों की व्यवस्था कर रहे है। सेहरा बनाने वाले अजय परमार ने बताया की बाबा महाकाल के दूल्हे रूप में श्रृंगार के लिए करीब तीन क्विंटल फूल लगेंगे। जिसमें 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा सौ किलो बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा।

Also read- Madhur Dairy संचालक मोहन वासवानी सहित 4 को अजीवन सजा

पढ़िए ख़बरें-

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,Telegram  और WhatsApp से…

और भी है खबरे..

हुनर नहीं है उम्र का मोहताज, देश की सच्ची प्रेरणा हैं शूटर दादी

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के राम रहीम का अभी भी राजनीति में हस्तक्षेप

Russia and Ukraine युद्ध: UJJAIN के 26 बच्चे Ukraine में फंसे- watch video

सहकारी सोसायटी प्रबंधक के घर EOW का छापा: सैलरी 18 हजार और संपत्ति करोड़ों की…

 NRI ने महिला को बुलाया US, मना किया तो करने लगा बदनाम

PM Narendra Modi ने किया इंदौर में एशिया के सबसे बड़े CNG plant का लोकार्पण

राजस्थान से उज्जैन आ रही बारातियों से भरी कार नदी में गिरी: दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत

Valentine day पर दुल्हा-दुल्हन सहित चार की दर्दनाक मौत

Vikram University’s Gold Medalist सफदर नागौरी कैसे बना Terrorist – पढ़िये पूरी खबर

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker