प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी के साथ मनाया करवा चौथ पर्व

गजकेसरी योग में मना करवा चौथ का पर्व

उज्जैनमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्नी श्रीमती सीमा यादव को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।

यह भी पढ़े- उज्जैन की युवतियों के साथ देवास में हरकत

गजकेसरी योग में मना करवा चौथ का पर्व

रविवार को महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रख पूजन किया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ के व्रत की मान्यता है। 20 अक्टूबर को रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा वृषभ राशि के गुरु के साथ चंद्र के उदय काल में युति बनाई। चंद्र गुरु की युति गजकेसरी योग का निर्माण करती है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है और शुक्र विवाह के सुख का कारक ग्रह होता है। मान्यता है कि दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए इस नक्षत्र को विशेष बल प्राप्त है।

यह भी पढ़े- सिहंस्थ क्षेत्र की 100 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

Chief Minister

पं. अमर डिब्बावाला ने बताया कि चंद्रमा का उदय काल रविवार को रात्रि में करीब 8:35 बजे था। उस समय चंद्रमा बृहस्पति के अत्यंत करीब रहें। यह प्रभाव गज केसरी योग पर रहेगा और यह पांचवी दृष्टि से कन्या राशि, सातवीं दृष्टि से वृश्चिक राशि और नवी दृष्टि से मकर राशि को देखेंगे। इन राशियों के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहा। इसलिए करवा चौथ पर यह स्थिति विशेष शुभ मंगलकारी रही। उदय के बाद चंद्रमा अपनी वृषभ राशि में उच्च होकर के गुरु के साथ युती में रहेंगे, तब एक विशेष प्रकार की आकाशीय ऊर्जा और आभा देखने को मिली।

यह भी पढ़े- महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी सहित 3 को उम्रकैद

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

उज्जैन की निकिता बनी मिस इंडिया

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: उज्जैन में स्थापित है पहली वैदिक घड़ी- जानिये विशेषताएं

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker