प्रदेश

मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, बहनों को भेंट किए उपहार

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम के तहत होटल सॉलिटेयर परिसर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव को लाड़ली बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा सम्पूर्ण परिसर में घूमकर लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने लाड़ली बहनों व लाड़ली बेटियों को स्नेहपूर्वक झूला झुलाया।

यह भी पढ़े- जानिये कब है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हृदय से शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के इस मंगल अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों से मिले आशीर्वाद और विश्वास से भावविभोर हूं। बहनों से मिले आशीर्वाद का ही प्रताप है कि प्रदेश विकास के रथ पर निरन्तर चलायमान है। उन्होंने कहा कि मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्यसेवक हूं।

बहनों से ही सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली होती है और बहनें परिवार की समृद्धता का प्रतीक होती हैं। बहनों के समद्धशाली होने से परिवार में सम्पन्नता होगी। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनें सम्पन्न रहेंगी तो मध्य प्रदेश भी आर्थिक व खुशहाली में सम्पन्न रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अनादिकाल से ही बहनों को देवी के रूप में पूजा जा रहा है। हमारे तीज-त्यौहार समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोते हैं।

यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश- एक महीने में हो सकती है निगम- मंडलों में नियुक्तियां

भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों से समृद्ध है। तीज-त्यौहारों से बने सांस्कृतिक सम्बन्धों की वजह से हमारी भारतीय संस्कृति अनादिकाल से सतत रूप से विकासशील है। यूनान, मिस्र व रोम आदि पुरानी सभ्यताएं अपना वैभव खो चुकी हैं, परन्तु भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों की समृद्धता के साथ कई आक्रांताओं के प्रहार के बावजूद भी चट्टान की तरह अखण्ड वैभव लिये खड़ी है और विश्व में अपना परचम लहरा रही है। मैं इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करने आया हूं।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विशाल राजौरिया, पंकज मिश्रा, जगदीश अग्रवाल, श्याम बंसल, संजय अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण व बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थी।

यह भी पढ़े- भाजपा विधायक के कार्यालय के नीचे खूनी संघर्ष

लाड़ली बहना

प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान रचेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहना के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में विकास के नए-नए कीर्तिमान रचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बहनों को मान सम्मान दिलाने का काम किया हैं। पंचायत एवं स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं के लिए 50% तक के आरक्षण का प्रावधान जारी रहेगा , जिससे बहनों का सशक्त नेतृत्व प्रदेश को मिलता रहेगा। उज्जैन के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव को बहनों ने विशाल राखी भेंट कर आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़े- विधायक बेटा काफिला लेकर महाकाल लोक में घुसा

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि लाड़ली बहना के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर शगुन के रूप में 250 रुपए की राशि अंतरित की गई है। जिस पर उपस्थित सभी बहनों ने अपने हाथ खड़ा कर अपने खाते में राशि आने की सहमति जताई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सच्चे अर्थों में हमारे गांव संबंधों के महत्व को प्रदर्शित कर रहे हैं। तीज त्योहार की संस्कृति आज भी गांवों में जीवित है। हमारे गांव और गांव के लोग बहनों के आदर सम्मान की शिक्षा पूरे विश्व को दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- बर्थ डे के दिन छात्रा ने रेलवे ब्रिज से लगाई छलांग

भारत की कुटुंब परंपरा में माता-पिता और बहन के आशीर्वाद से ही सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता। सभी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। जहां दुनिया के सारे देश अपने पिता के नाम से जाने जाते हैं वहीं हमारे देश में भारत माता के साथ पूरे विश्व को धरती मां के रूप में पूजा जाता हैं। मातृ संस्कृति का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हैं। उन्होंने अवंतिका नगरी के महत्व को उल्लेखित करते हुए बताया कि हर युग में जिसका अस्तित्व हो, जिसका कभी अंत न हो। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में ही भगवान कृष्ण और बलराम 5000 वर्ष पूर्व शिक्षा ग्रहण करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत में तीज त्योहारों की परंपरा अद्भुत हैं।

यह भी पढ़े- डिजिटल अरेस्ट का शिकार बने रिटायर्ड बैंक अधिकारी, 39.60 लाख रुपये की ठगी

मध्यप्रदेश सरकार सभी त्यौहार समाज को साथ जोड़कर उत्साह पूर्वक बनाएगी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व पूरे प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकारों और पुलिस बैंड की प्रस्तुति,डमरू आदि गतिविधियों के माध्यम से सवारी का वैभव और आनंद निरंतर बढ़ रहा हैं। 19 अगस्त को बाबा महाकाल की सवारी में सीआरपीएफ के बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

लाड़ली बहना

मुख्यमंत्री ने बहनों को अपने हाथों से झुलाया झूला

बहनों के अशीर्वाद से मध्य प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के रघुनन्दन गार्डन पंवासा, सुमन गार्डन एवं शिवांजली गार्डन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में उपस्थित बहनों से संवाद करते हुए कही। प्रारम्भ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंचासीन अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने मंच पर बहनों को अपने हाथों से झूला भी झुलाया और बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत-अभिनन्दन किया।

यह भी पढ़े- महाकाल लिखी शॉर्ट्स पहनकर पहुंच गए मंदिर

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

मकान का हिस्सा ढहा, 9 बच्चों की मौत, 2 घायल

प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, तलवार से भी किया हमला

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker