अपना उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण

- महाकाल विस्तारीकरण योजना में की गई तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना में महाराजवाड़ा स्कूल भवन को हेरिटेज होटल में तब्दील किया गया है। मंदिर से 500 फीट की दूरी पर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गई महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल में मराठा वास्तु शैली का पूरा ध्यान रखा गया है। जिसका लोकार्पण 15 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़े- फर्जी अंकसूची लगाकर पाई नौकरी, केस दर्ज

महाकाल लोक का लोकार्पण होने के बाद देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब जल्द ही धार्मिक नगरी में हेरिटेज होटल की सुविधा मिलेगी। महाकाल मंदिर से महज 500 फीट की दूरी पर बने महाराजबाड़ा स्कूल को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल (Maharajwada Heritage Hotel) में तब्दील कर दिया है। रेनोवेशन के दौरान मराठा वास्तुशैली का ध्यान रखा है। होटल में दो महाराजा और महारानी सुइट बनाए गए में हैं, जो आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई) से संचालित होंगे। ऐसे में यहां आने वाले मेहमानों को इतिहास की झलक के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लग्जरियस लाइफ एक्सपीरियंस भी होगा।

यह भी पढ़े- राष्ट्रपति भवन में हुआ ऐतिहासिक विवाह समारोह

महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल

कमरों से ही होगें शिखर दर्शन

महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल के कमरों से ही महाकाल मंदिर के शिखर के दर्शन किए जा सकेंगे। फिलहाल होटल के कमरों का किराया तय नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पूर्व में इस भवन में सरकारी स्कूल लगता था। इसे हेरिटेज होटल में तब्दील करने में 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने बताया कि लोकार्पण के बाद हेरिटेज होटल को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जानकारी सामने आई है कि 15 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण करने के लिए उज्जैन पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े- महिला संगीत में डांस करते हुए युवती की मौत

आयरन वेस्ट से बनाई गई कलाकृतियां

महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल से महाकाल लोक और महाकाल मंदिर का नजारा देखा जा सकेगा। यहां रुककर सुबह 4 बजे भस्म आरती में पहुंचना भी आसान होगा। रूफ टॉप से शिखर दर्शन के साथ होटल की दांयी तरफ के कमरे से भी शिखर दर्शन हो सकेंगे। परिसर में आयरन वेस्ट से पांच कलाकृतियों का निर्माण भी किया गया है, जिसमें दो त्रिशूल, एक हाथी और दो अन्य मूर्तियां बनाई गई हैं। होटल में लोहे के भव्य गेट लगाए गए हैं। पहले से लगे मराठा कालीन दरवाजों को भी यथावत रखते हुए उन्हें पेंट कर सुन्दर बना दिया है।

यह भी पढ़े- शादी समारोह में महिला का हंगामा: दुल्हे को बताया अपना पति

महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल

यह भी पढ़े- सिंहस्थ क्षेत्र में 2376 हेक्टेयर में बनेंगे धर्मशाला-आश्रम, हॉस्पिटल

रुद्रसागर पर 22.5 करोड़ का पुल तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशाुनसार उज्जैन में रुद्रसागर पर बने पुल का लोकार्पण भी जल्द किया जायेंगा। रुद्रसागर पर 22.5 करोड़ की लागत पुल बनाया गया है। इसकी लंबाई 200 मीटर व चौड़ाई 9 मीटर है। श्रद्धालु कम से कम चलकर महाकाल के दर्शन कर सकें, इसके लिए इसका निर्माण किया गया है। ये पुल श्रद्धालुओं को मुख्य पार्किंग से सीधे श्री महाकाल लोक तक जाने के काम आएगा। पुल से श्रद्धालु लाइट एंड साउंड शो भी देख सकेंगे।

यह भी पढ़े- शिप्रा घाट पर नशे में धुत मिले युवक-युवती

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

पश्चिम रेलवे ने महाकुंभ के लिए चलाई विशेष ट्रेन

क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 34 लाख रुपए का वेजिटेबल आईल जब्त

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker