क्लिनिक में घूसकर डॉक्टर और उसकी पत्नी को मारी गोली, मौत
- छिंदवाड़ा में पुरानी रंजिश में युवक ने की फायरिंग, खुद के सिर में भी मारी गोली

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को क्लिनिक में घुसकर गोली मार दी वहीं बाद में खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल डॉक्टर दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि हमलावर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े- जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों का आक्रोश, चले लात-घूंसे

यह भी पढ़े- सेक्सट्रार्शन में फंस गया छात्र, वॉटसएप कॉल से फंसाया
घटना शनिवार दोपहर 2.15 बजे के लगभग की है, बीएचएमएस डॉक्टर महेश डेहरिया उम्र 55 वर्ष, अपनी पत्नी वंदना उम्र 50 वर्ष के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड पर स्थित अपने क्लिनिक पर बैठे थे, इसी दौरान सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस नामक युवक वहां पहुंचा और उसने क्लिनिक में घूसकर डॉक्टर दंपत्ति पर गोली चला दी, जिससे दोनों घायल हो गये। डॉक्टर दंपत्ति को गोली मारने के बाद आरोपी सोनू मालवीय ने स्वयं के सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह भी घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने घायल डॉक्टर दंपत्ति को छिंदवाड़ा के अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। दोनों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े- घर के अंदर मिली चार लाश, पति-पत्नी सहित दो बच्चे शामिल
पुरानी रंजिश में हुआ हमला…
सूत्रों की माने तो डॉक्टर महेश डेहरिया बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष भी थे। आरोपी सोनू से उनकी पुरानी रंजिश बताई जाती है। आरोपी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस घायल है। शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि युवक ने पुरानी रंजिश की वजह से दंपती पर हमला किया। सिविल सर्जन डॉ. सोनिया ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टर दंपती ने दम तोड़ दिया था। वहीं पुलिस ने बताया कि सोनू ने डॉ. महेश डेहरिया को छाती में गोली मारी थी। डॉक्टर को बचाने उनकी पत्नी सामने आई तो उनकी पीठ में गोली लगी। इसके बाद आरोपी ने अपने सिर में गोली मार ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े- फर्जी पत्रकार और अधिकारी बनकर वसूली, जाना पड़ा जेल
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
इंजीनियर के साथ सेक्सटॉर्शन, युवती ने कपड़े उतारकर बनाया वीडियों: यह रखे सावधानी
सगाई टूटी तो करने लगा ब्लैकमेल, मंगेतर ने कर दिये अश्लील वीडियों वायरल