अपना उज्जैन

पहले पत्नी की हथोड़े से हत्या की फिर खुद ने लगा ली फांसी

- उज्जैन के समीप ग्राम लेकोड़ा में आपसी विवाद के बाद हुई हत्या और आत्महत्या

उज्जैन। समीपस्थ ग्राम लेकोड़ा में एक पति ने आपसी विवाद के बाद पहले अपनी पत्नी की हथोड़े से हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों अकेले थे। बीती रात दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े- लोटी स्कूल परिसर में स्थित 5 उद्योगों पर चली जेसीबी

हत्या
मृतक अर्जुन का अपनी पत्नी धापूबाई के साथ

चिंतामन थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम लेकोड़ा में रहने वाले अर्जुन मोंगिया 37 वर्ष और उसकी पत्नी धापू बाई 35 वर्ष की उन्हीं के घर में आत्महत्या की खबर आई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर धापू बाई की लाश जमीन पर पड़ी मिली, जबकि अर्जुन का शव फंदे पर लटका हुआ था। शुरूआती जांच में पता चला कि धापू बाई अर्जुन की दूसरी पत्नी थी। दोनों घर में अकेले रहते थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता था।

यह भी पढ़े- लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मोहन सरकार का तोहफा

विवाद के बाद की हत्या…

पुलिस को प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि अर्जुन का अपनी पत्नी धापूबाई से अक्सर विवाद होता था। बीती रात को भी इनके बीच विवाद हुआ और उसी विवाद के चलते अर्जुन ने अपनी पत्नी धापूबाई के सिर पर हथौड़े से इतने वार किये कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद अर्जुन ने भी खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टामार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़े- महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ने की कोशिश- वीडियों वायरल

15 वर्ष पहले हुई थी शादी

पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक अर्जुन को पहली पत्नी से एक लड़का है, जिसका नाम अजय बताया जा रहा है। जबकि दूसरी पत्नी धापूबाई से उसने 15 साल पहले शादी की थी। धापूबाई से दो लड़कियां है, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, वहीं छोटी लड़की की उम्र 12 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अजय और उसके पिता के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है और इसी के चलते इनके बीच लगभग 8 वर्षों से बातचीत बंद है।

यह भी पढ़े- दूसरी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने दी सौगात

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर चला रहे थे सेक्स रैकेट

संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन व्याखान में चल गई अश्लील फिल्म

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker