अपना उज्जैनप्रदेशभारत

 नाराजगी की भेंट चढ़ा स्वच्छता सम्मान समारोह

– आयुक्त से नाराज कई कर्मचारियों ने कार्यक्रम से बनाई दूरी, आईईसी की टीम के सदस्य भी रहे नदारद

उज्जैन। स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन को मिली सफलता को लेकर आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता की कार्यप्रणाली का असर साफ दिखाई दिया। 3 हजार लोगों के लिए आयोजित इस समारोह में 1 हजार लोग भी उपस्थित नही हो पाये। कहीं ना कहीं सफाईकर्मियों से लेकर कई अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी अनबने मन से कार्यक्रम में केवल दिखावे के लिए उपस्थित दर्शाते दिखाई दिये।

Also read- निगम कर्मचारियों के सम्मान में सदभावना भोज

ग्रांड होटल परिसर में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह वैसे तो सुबह 11 बजे शुरू होना था, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों की कम उपस्थित के कारण कार्यक्रम अपने तय समय सीमा पर शुरू नही हो सका, लगभग सवा घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम में भी कर्मचारियों की उपस्थिति सम्मानजनक नजर नही आई। खासबात यह है कि स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मी से लेकर आईसीसी टीम के सदस्य जिन्होंने लगातार फील्ड में रहकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया वह भी नाराज नजर आई।

Also read- उज्जैन दर्शन: 13 धार्मिक स्थलों के दर्शन 100 रूपए में

चिंता में दिखाई दिये जिम्मेदार

नगर निगम आयुक्त की कार्यप्रणाली और सख्त मिजाजी से लगातार नगर निगम हित में कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारी भी उनके निशाने पर है। जिसका असर रविवार को आयोजित कार्यक्रम के शुरूआती दौर में ही नजर आने लगा था। जब तय समय पर भी कार्यक्रम में कर्मचारियों की संख्या कम दिखाई दी तो यहां कार्यक्रम की कमान संभालने वाली अधिकारियों के माथे पर चिंता साफ दिखाई दी, उसके बाद अधिकारियों ने अपने स्तर पर फोन कॉल कर निगम कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए प्रयास शुरू किये।

Also read- अब महाकाल के गर्भगृह से होगे श्रद्धालुओं को दर्शन

3 हजार का आयोजन, पहुंचे 1 हजार भी नही

आयुक्त अंशुल गुप्ता को अंदाजा भी नही था कि उनकी सख्त कार्यप्रणाली का असर स्वच्छता सम्मान समारोह में कर्मचारी गैर उपस्थित होकर दर्शायेंगे। यहीं कारण रहा कि नगर निगम में लगभग 3 हजार से अधिक लोगों का स्टाफ है, जिनमें स्थाई, अस्थाई सफाईकर्मियों, कर्मचारियों से लेकर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल है, लेकिन कार्यक्रम में 1 हजार लोगों की भी उपस्थिति नही हो पाई, जबकि इससे पहले जितने भी आयोजन हुए वहां कर्मचारियों की भीड़ साफ दिखाई देती थी।

Also read- कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ ने बढ़ाई चिंता

दो कारण नाराजगी के…

आयोजित कार्यक्रम में इस बात की भी चर्चाएं चली कि नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता से कर्मचारियों की नाराजगी के केवल दो कारण है, पहला वह अपने अधिनस्थ कर्मचारियों पर अभी तक भरोसा नही कर पा रहे है, दूसरा उनके सख्त तरीके से बोलने के अंदाज से भी उनके विभाग के ही लोग उनसे दूरी बनाते नजर आ रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि वह भले ही छोटे कर्मचारी है, लेकिन उनका भी मान सम्मान है। हो सकता है कि कोई लापरवाह, भ्रष्ट हो, लेकिन इसका यह मतलब नही कि सभी को एक ही नजर से देखा जाये।

Also read- महाकाल के साथ श्रीनाथ जी, सोमनाथ और सांवरियाजी के प्रसाद के नाम ठगी

कर्मचारियों के साथ नही खाया खाना

खासबात यह है कि इसके पहले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जो भी आयोजन हुए, उनमें तात्कालीन निगमायुक्त द्वारा निगम कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों के साथ सामुहिक रूप से खाना भी खाया जाता है, लेकिन इस बार आयुक्त ने वीआईपी के लिए जो व्यवस्था मंच के पीछे की थी, वहीं पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि उन्हें कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के बीच मौजूद रहकर खाना भले ही ना लेकिन मिठा मुंह तो करना ही था। लेकिन ऐसा इस बार नजर नही आया।

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube और Telegram जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज से…

और भी है खबरे…

महाकाल विस्तारीकरण के लिए किया चौड़ीकरण

इंजीनियर के 3 हत्यारे गिरफ्तार, शिक्षक को भी बनाया आरोपी

यातायात नियम तोड़ा तो नाम होगा सार्वजनिक

सटोरिये फूलवानी पर पुलिस ने की कमरतोड़ कार्यवाही

भैरवगढ़ जेल पहुंची 5 सदस्यीय जांच टीम: मामला जेल से सायबर क्राईम का

साजिश: युवती को खरीदा और बच्चा होते ही छोड़ा लावारिस

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker