पति ने पत्नी व प्रेमी को होटल में पकड़ा

– इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो घर से भाग कर आ गई उज्जैन
उज्जैन। हरियाणा की एक महिला को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक युवक दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास महाराष्ट्र चली गई जहां से दोनों उज्जैन आ गये। जिन्हें मोबाईल की लोकेशन पर पति ने एक होटल से पकड़ा और पुलिस के सुपूर्द किया। अब दोनों को हरियाणा पुलिस अपनी गिरफ्त में लेंगी।
Also read- Mahakal Darshan करने उज्जैन आ रहे थे, हादसे में एक की मौत
महाराष्ट्र के शाहदा निवासी समीर पिता मंगल की इंस्टाग्राम (Instagram) पर हरियाणा की महिला 8 माह पहले दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों मोबाइल पर घंटों बात करने लगे, फिर एक दिन महिला अपनी दो वर्षीय बेटी को लेकर प्रेमी से मिलने महाराष्ट्र आ गई, जहां से दोनों बस से उज्जैन महाकाल दर्शन करने पहुंच गये। लेकिन उन्हें नही पता था कि महिला का पति उनका पीछा कर रहा है और वह उन्हें खोजता हुआ उज्जैन पहुंच गया, जहां नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की एक होटल में दोनों को उसने पकड़ लिया।
Also read- देशी पिस्टल व कट्टे के साथ छात्र-छात्रा गिरफ्तार
हरियाणा थाने में दर्ज है गुमशुदगी
महिला के पति ने बताया कि महिला की गुमशुदगी उसने हरियाणा पुलिस को दर्ज करवा रखी है। जब इनके होटल में होने की पुख्ता जानकारी पति को लगी तो उसने नीलगंगा पुलिस को इसकी जानकारी देकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि महिला की गुमशुदगी हरियाणा में दर्ज है, इसलिए वहां की पुलिस को उसकी बरामदगी की जानकारी दे दी गई है। अब हरियाणा पुलिस महिला और उसके प्रेमी को अपने साथ ले जायेंगी।
Also read- एसएएफ जवानों ने नगर निगम कर्मचारी के साथ की मारपीट
प्रेमी 12 तक पढ़ा…
बताया जाता है कि महिला जिस समीर नामक युवक के साथ यहां आई है वह महाराष्ट्र में टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है और 12 वीं तक पढ़ा हुआ है। जबकि महिला का पति मैकेनिक का माक रता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे परेशान करते हुए मारपीट भी करता है, इसलिए वह उसके साथ नही रहना चाहती है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि पूर्व में दहेज की मांग को लेकर उसने मारपीट की शिकायत की थी, लेकिन वहां उसके पति ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था।
Also read- उज्जैन में 81 की उम्र में 37 वर्षीय महिला से की शादी
प्रेमी से ही करूंगी शादी
महिला की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। महिला का कहना है कि तभी से उसका पति उसे परेशान करता है। इनकी एक बेटी है, जो दो वर्ष की हो चुकी है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ नही रहना चाहती वह अब अपने प्रेमी समीर से ही शादी कर उसके साथ ही रहना चाहती है। बच्ची को पति अपने साथ ले जाना चाहे तो ले जाये, नही तो बच्ची का भी मैं ही पालन पोषण कर लूंगी। टीआई तरूण कुरील ने बताया कि महिला की फरीदाबाद हरियाणा में गुमशुदगी दर्ज है उसे वहीं की पुलिस के सुपुर्द किया जायेगा।
Also read- State Bank Manager के साथ 25 लाख से अधिक की ठगी
Also read- WhatsApp पर जल्द मिलेगा Instagram and Facebook मैसेंजर जैसा फीचर
पढ़िए ख़बरें-
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,Telegram और WhatsApp से…
और भी है खबरे
लेनदेन के विवाद में रात को दी धमकी ओर सुबह मार दी गोली
NRI ने महिला को बुलाया US, मना किया तो करने लगा बदनाम
यूक्रेन में फंसे उज्जैन के बच्चे पहुँचे भारत
दुष्कर्म के आरोपी सब इंस्पेक्टर पर 5 हजार का ईनाम
सहकारी सोसायटी प्रबंधक के घर EOW का छापा: सैलरी 18 हजार और संपत्ति करोड़ों की…
राजस्थान से उज्जैन आ रही बारातियों से भरी कार नदी में गिरी: दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत
Valentine day पर दुल्हा-दुल्हन सहित चार की दर्दनाक मौत
Vikram University’s Gold Medalist सफदर नागौरी कैसे बना Terrorist – पढ़िये पूरी खबर