रेप पीड़िता नग्न अवस्था में घूमती रही पर लोगों को नही आई तरस
- पुलिस ने सक्रियता दिखाई और महिला को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर। सरद बाजार और मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक किलोमीटर के एरिये में एक महिला नग्न अवस्था में घूमती रही, इस दौरान कई लोगों ने उसे देखा लेकिन किसी ने उसकी मदद नही की। आखिर में एक पुलिसकर्मी ने उक्त महिला को देखा और बीट के पुलिसकर्मियों को सूचना देने के साथ-साथ महिला को कंबल ओढ़ाया। पूछताछ से पता चला कि महिला के साथ कुछ गलत हुआ है।
यह भी पढ़े- भाजपा नेता से मांगी रिश्वत, गिरफ्तार हुआ सब इंजीनियर
इंदौर में रेप के बाद पीड़ित महिला सदर बाजार और मल्हारगंज थानों की सीमा के बीच 1 किलोमीटर से ज्यादा के एरिए में भटकती रही। उसने कपड़े घटनास्थल पर ही छोड़ दिए थे। नग्न हालत में एक धार्मिक स्थल के बाहर पहुंची। यहां गश्त कर रहे मल्हारगंज थाने के एसआई की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने बीट के पुलिसकर्मियों को बुलाकर पीड़ित महिला से पूछताछ की। पीड़ित हाथ से इशारा कर इतना ही बता सकी कि वह उस तरफ (सदर बाजार) से आई है। पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वायरलेस पर सदर बाजार थाने की पुलिस को भी जानकारी दी गई। कुछ स्थानीय लोगों ने भी महिला को देखा था, लेकिन इतना ध्यान नहीं दिया। जब पुलिस के अफसर पहुंचे, तब उन्हें भी लगा कि कुछ गलत हुआ है।
यह भी पढ़े- सीएम डॉ. मोहन यादव की उज्जैन को सौगात: 800 लोगों को मिलेंगा रोजगार
आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
घटना सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। महिला से रेप के आरोपी साहिल सोनी उर्फ सोनू (20) को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वह मल्हारगंज की जनता कॉलोनी का रहने वाला है। रेप सदर बाजार इलाके की नीलकंठ कॉलोनी में हुआ। आरोपी महिला को एक टपरी में ले गया था। यहां कोई आता-जाता नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में वारदात के पहले आरोपी महिला को साथ ले जाता दिखा। इसके आधा घंटे बाद महिला सड़कों पर नग्न घूमती नजर आई।
यह भी पढ़े- आईपीएस ट्रांसफर: गुप्ता बने सीएम के ओएसडी तो संतोषसिंह इंदौर कमिश्नर
सीसीटीवी देख पुलिस पहुंची आरोपी तक
मंगलवार सुबह 8 बजे सदर बाजार, मल्हारगंज और एरोड्रम थानों की 3 टीमें गठित की गईं। टीम ने सदर बाजार से मल्हारगंज तक घरों में लगे एक-एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक करना शुरू किए। टीम की एक घंटे की मेहनत के बाद एक फुटेज में सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात 2.30 बजे सोनू के साथ महिला जाते हुए दिखी। इसके आधे घंटे सोनू फिर सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। पीछे-पीछे महिला नग्न हालत में जाते हुए दिखी। टीशर्ट, सैंडल और एक पैर से लंगड़ाकर चलने के आधार पर पुलिस ने सोनू की इलाके में सर्च शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे वह मल्हारगंज के जिंसी में खड़ा मिला, उसने वही कपड़े पहन रखे थे, जो घटना के समय थे। पूछताछ में उसने सबकुछ उगल दिया। वह पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भी लेकर गया। सोनू पेशे से हम्माल है। मूल रूप से सागर का रहने वाला है।
यह भी पढ़े- अब सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 10 मंजिला बिल्डिंग का हो सकेगा निर्माण
सुनसान बगीचे में बनी टपरी में हुई वारदात
नीलकंठ कॉलोनी के पास एक सुनसान बगीचे में बनी टपरी में आरोपी ने महिला से रेप किया। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि बगीचा लावारिस हालत में पड़ा है, यहां कचरे का ढेर है। चौकीदार नहीं है, इसीलिए नशेड़ी बैठे रहते हैं। इधर पुलिस ने पीड़ित महिला को एमवाई अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस उसके परिवार की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। महिला अपना नाम तक नहीं बता पा रही। स्थानीय लोगों से पता चला है कि उन्होंने उसे कई बार कॉलोनी और आसपास घूमते हुए देखा है। 40 साल की महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
यह भी पढ़े- महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी सहित 3 को उम्रकैद
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
सिहंस्थ क्षेत्र की 100 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
क्रमादित्य वैदिक घड़ी: उज्जैन में स्थापित है पहली वैदिक घड़ी- जानिये विशेषताएं