भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की कार्यकर्ताओं ने की पिटाई
-उज्जैन के महिदपुर रोड़ का मामला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियों

उज्जैन जिले की महिदपुर रोड़ के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर पिटाई की, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में मारपीट की असल वजह सामने नही आई है, लेकिन दोनों की पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।
यह भी पढ़े- आबकारी अधिकारी 1.20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
महिदपुर रोड़ के ग्राम कानाखेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्रसिंह और जीवनसिंह का बुधवार की शाम को बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल से विवाद हो गया, इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। जितेंद्र और जीवनसिंह ने मंडल उपाध्यक्ष पल्लव की सरेआम पिटाई कर दी, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लगभग 37 सैकेंड के इस वीडियों में दोनों कार्यकर्ता जितेंद्रसिंह और जीवनसिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है। महिदपुर पुलिस ने पल्लव की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े- होटल में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
दोनों एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
इस मामले को लेकर जितेंद्रसिंह का कहना है कि वह जेसीबी संचालित करता है। महिदपुर बस स्टैंड के समीप बस स्टैंड का निर्माण चल रहा है, इस कार्य में उसकी जेसीबी लगाने के बदले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल कमिशन मांग करता है, वहीं आये दिन झूठी शिकायते करके परेशान करता है। इसी को लेकर उससे चर्चा करने गये थे, जहां उससे बहस हो गई। वहीं दूसरी और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का कहना है कि जितेंद्र उसे ब्लेकमेल करता है, जिसकी शिकायत उसके द्वारा की गई थी। इसी के चलते उसने जीवन के साथ मिलकर मारपीट की।
यह भी पढ़े- कांग्रेस विधायक का अश्लील वीडियो वायरल
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
इंजीनियर के साथ सेक्सटॉर्शन, युवती ने कपड़े उतारकर बनाया वीडियों: यह रखे सावधानी
महाकाल लोक में युवती का ड्रामा, सुपरवाइजर को थप्पड़ मारा
सगाई टूटी तो करने लगा ब्लैकमेल, मंगेतर ने कर दिये अश्लील वीडियों वायरल