प्रदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस की पहली सूची लगभग फायनल

- संभवत: आज जारी होगी सूची, 60 विधायक सहित 130 प्रत्याशियों के नामों का होगा ऐलान

भोपालविधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा द्वारा लगातार एक के बाद एक चार सूची जारी की विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है, शेष नामों पर अंतिम मंथन के बाद जल्द जारी किया जा सकता है, वहीं इधर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन रविवार को आने की संभावनाएं जाताई जा रही है। जिसमें लगभग 60 वर्तमान विधायकों सहित 110-130 नामों का ऐलान किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- विधानसभा चुनाव 2023 की चौथी लिस्ट जारी, भाजपा ने 57 प्रत्याशी किये घोषित

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो दिन से कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति का मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार पहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने 60 विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी कई नामों पर चर्चा की गई। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन रविवार को जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन जारी होगी।

यह भी पढ़े- विधानसभा चुनाव की घोषणा, नतीजे 3 दिसंबर को, जानिये क्या है पांच राज्यों के हालात

110 से 130 नामों की पहली सूची

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस द्वारा जो पहली सूची जारी की जा रही है, उसमें 60 से अधिक मौजूदा विधायकों सहित लगभग 110 से 130 नाम शामिल है। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि अब प्रत्याशियों की घोषणा में देर कर पार्टी कोई रिस्क नही लेना चाहती है, इसलिए संभवत: 20 अक्टूंबर के पहले सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेंगी।

यह भी पढ़े- जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों का आक्रोश, चले लात-घूंसे

भाजपा से आये नेता भी होगे प्रत्याशी…

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले नेताओं को कांग्रेस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने जिन नेताओं को कांग्रेस ने टिकट देने का मन बनाया है, उनमें इसमें खातेगांव से पूर्व मंत्री दीपक जोशी, बदनावर से भंवरसिंह शेखावत, शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी, मुंगावली से यादवेंद्र सिंह यादव, जावद से समंदर सिंह पटेल, दतिया से अवधेश नायक, सुरखी से राजकुमार धनोरा, रैंगाव से देवराबागरी या वंदना बांगरी शामिल है।

यह भी पढ़े- विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची के बाद भाजपा में विरोध

उज्जैन जिले से इन्हें मिल सकती है टिकट

अगर बात उज्जैन जिले की करे तो कांग्रेस की ओर से तराना विधायक महेश परमार, घटिया विधायक रामलाल मालवीय, नागदा-खाचरौद विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को पार्टी ने पहले ही विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में उतरने का ईशार कर दिया है, लेकिन बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल का टिकट कट सकता है, क्योंकि उनके पुत्र पर लगे आरोपों के बाद पार्टी की छवि धूमिल हुई थी, जिसे भाजपा ने मुद्दा भी बनाया था। वहीं रही बात उज्जैन उत्तर से तो माया राजेश त्रिवेदी या फिर विवेक यादव में से किसी एक का नाम तय हो सकता है। उज्जैन दक्षिण से सबसे प्रबल दावेदारों में चेतन यादव का नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर राजेंद्र वशिष्ठ शामिल है। महिदपुर से दिनेश जैन बोस पर पार्टी एक बार दाव लगा सकती है।

यह भी पढ़े- उज्जैन के कद्दावर कलेक्टर ने थामा भाजपा का दामन… बनेंगे विधायक!

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

कांग्रेस विधायक ने कहां भाजपा ने दिया था मुझे 45 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

चर्चित उम्मीदवार हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल अर्चना गौतम

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker