प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का 100 वर्ष की आयु में निधन

- बुधवार को उज्जैन में होगा अंतिम संस्कार, एक सप्ताह से चल रहे थे बीमार

उज्जैनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से उज्जैन पहुंचे। बुधवार को अंतिम यात्रा सुबह 11.30 बजे गीता कॉलोनी,अब्दालपुरा से शुरू होगी होगी।

यह भी पढ़े- सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स को एमपी सरकार देंगी सौगात

अंतिम संस्कार शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर के पास होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के निधन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गहरा दुख जताया है। यादव समाज से जुड़े लोग बताते हैं कि कि पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को अच्छी शिक्षा दिलाई। संघर्ष के दिनों में उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की। 100 वर्ष की उम्र होने के बाद भी वे उपज बेचने खुद मंडी जाते थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राज्यपाल ने निधन पर जताया दुख

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी श्री पूनमचंद यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने पर लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़े- स्मार्ट सिटी के पूर्व एसई के लॉकर ने उगले करोड़ों के जेवरात

जीवन की अपूरणीय क्षति

केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है।

कमलनाथ ने कहां समाचार अत्यंत दु:खद

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को यह दु:ख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़े- नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या

ये एक बेटे के जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता। मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी शोक जताया है। उन्होंने पर लिखा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

सिंधिया ने लिखा एक दिन पहले ही मुझे आशीर्वाद मिला था

केंद्रीय मंत्री सिंधिया सोमवार को ही अस्पताल में भर्ती पूनमचंद यादव को देखने पहुंचे थे। उनके निधन पर सिंधिया ने पर लिखा- दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। एक दिन पहले ही मुझे उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था। मुख्यमंत्री जी और उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सिंधिया ने अपने बेटे के साथ अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना था।

यह भी पढ़े- वीडी मार्केंट की एक महिला ने किटी पार्टी ग्रुप बनाकर की महिलाओं से करोड़ों की ठगी

सीएम के पिता के निधन पर दुख जताया

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पर पोस्ट करते हुए लिखा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिता पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को गहन दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

डिप्टी सीएम ने भी जताया दुख

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पर लिखा कि पिता जीवन में एक वट वृक्ष की तरह होता है। जिसकी छाया सदैव उसकी संततियों को संबल प्रदान करती है। मैं पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष गति प्रदान करें। कष्ट की इस घड़ी में सभी परिजनों को संबल मिले।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पिता श्री पूनमचंद यादव जी के निधन की खबर दु:खद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दु:ख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें।

पिता एक वट वृक्ष की तरह होते हैं

प्रह्लाद पटेल ने लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिताजी पूनम चंद यादव के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। पिता एक वट वृक्ष की तरह होते हैं, जिनकी छांव में पूरा परिवार फलता-फूलता है। उनका जाना एक रिक्त स्थान छोड़ता है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, विनम्र श्रद्धांजलि।

पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूजनीय पिताजी के देवलोकगमन के समाचार से मन व्यथित है। वे अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे। उनके सेवाभावी एवं जनकल्याण के कार्य सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे, हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने भी जताया दुख

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा कि सीएम डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन दुखद है। मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपनी शरण में ले और मोक्ष प्रदान करे। यह भी कामना है कि परिजनों और स्नेहियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे।

यह भी पढ़े- भाजपा विधायक के कार्यालय के नीचे खूनी संघर्ष

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

विधायक बेटा काफिला लेकर महाकाल लोक में घुसा

निगम अपर आयुक्त के सामने युवती ने निगम कर्मचारी को पीटा

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker