अपना उज्जैनडीबी खास

विवादों के ‘धाकड़’ की महाकाल मंदिर से रवानगी

– पीएम मोदी के उज्जैन आगमन के पहले महाकाल मंदिर को लेकर राज्य शासन का बड़ा फैसला

– इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त संदीप सोनी होंगे नए प्रशासक, यूडीए का प्रभार भी सौंपा

उज्जैन। प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर (Shri Mahakaleshwar Temple) प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को राज्य शासन ने प्रशासक पद से हटा दिया है, उनके स्थान पर महाकाल मंदिर प्रशासक की जिम्मेदारी इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त संदीप सोनी को सौंपी गई है, इसके अलावा सोनी को उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Also read- महाकाल मंदिर प्रशासक की मनमानी पढ़ रही भारी

उज्जैन नगर निगम में अपर आयुक्त वित्त के पद पर पदस्थ गणेश कुमार धाकड़ को शासन ने धर्मस्व विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए 14 सितंबर 2021 को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में नियुक्त किया था। लगभग 1 वर्ष 7 दिन के कार्यकाल में प्रशासक धाकड़ की प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोेदी मोदी के दौरे से ठीक पहले विदाई हो गई।

Also read- फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को मिला महाकाल का आर्शीवाद

नगर निगम में ठेकेदारों ने खोला था मोर्चा

गणेश कुमार धाकड़ का विवादों से अक्सर पुराना नाता रहा है, इनकी नियुक्ति जहां पर भी हुई, यह अपनी विवादों वाली कार्यप्रणाली के कारण अक्सर चर्चाओं में रहे है। नगर निगम अपर आयुक्त वित्त का प्रभार संभालने के बाद इनकी इसी कार्यप्रणाली से नगर निगम के ठेकेदार और अधिकारी-कर्मचारी परेशान हो गये थे कि उन्होंने धाकड़ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसकी शिकायत तात्कालीन नगर निगम आयुक्त और कलेक्टर से कर दी थी।

Also read- महाकाल मंदिर विस्तार योजना: नए स्वरूप में दिखेगा महाकाल परिसर

महाकाल मंदिर में भी व्यवस्थाएं बिगाड़ी

अपर आयुक्त वित्त की पोस्ट रखने वाले गणेश कुमार धाकड़ ने राजनैतिक संरक्षण के चलते महाकाल मंदिर प्रशासक का पद हासिल कर लिया, लेकिन मंदिर में प्रशासक की जिम्मेदारी संभालते ही इन्होंने यहां भी अपनी मनमानी शुरू कर दी, जिसके कारण मंदिर में धाकड़ का कर्मचारियों के बीच विवाद, राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए कराए गए कार्यों के भुगतान पर आडिट की रोक, मंदिर की अवस्था में कई बार परिवर्तन करने से दर्शनार्थियों में असंतोष, शुल्क लगाकर दर्शन कराने जैसी व्यवस्था करने जैसे मामले सामने आते रहे।

Also read- आयुक्त की कार्यप्रणाली से नगर निगम अधिकारियों में असंतोष

कर्मचारियों का विवाद भी चर्चा में…

पिछले दिनों महाकाल मंदिर समिति के 2 कर्मचारी जिला प्रोटोकॉल में पदस्थ हैं, जिनका विवाद मंदिर समिति के कर्मचारियों से चल रहा था। विवाद हल करने के लिए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से दो समिति गठित की गई थी। इसके बाद भी विवाद का निराकरण नहीं हो सका था। लगातार इस तरह के विवादों के कारण मंदिर की छवि धूमिल हो रही थी। नगर निगम और महाकाल मंदिर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गणेश कुमार धाकड़ खुद को सत्ता से जुड़े प्रभावशाली नेताओं का करीबी बताते हुए अक्सर रौब झाड़ते थे।

Also read- उज्जैन नगर निगम ने भी माना 5 महिनों में आवारा कुत्तों ने काटा 1612 लोगों को

भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर गिरी थी गाज

महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) प्रशासक गणेश धाकड़ की मंदिर व्यवस्थाओं में नाकामी रही, यहीं कारण है कि विगत दिनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं का मंदिर में विवाद हुआ, जो काफी सुर्खियों में रहा, इसके अलावा 15 अगस्त को झंडा वंदन के दौरान इनकी गैर उपस्थिति भी चर्चाओं में रही थी। जब-जब भी महाकाल मंदिर में कर्मचारियों या अन्य विवाद के मामले सामने आये, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ मंदिर से नदारद पाये गये। यहीं कारण है कि यह मंदिर में व्यवस्थाएं संभालने में नाकाम साबित हुए।

Also read- Mahakal Corridor महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना उज्जैन

विवादों के ‘धाकड़’ की महाकाल मंदिर से रवानगी 01

सोनी को मिली जिम्मेदारी…

राज्य शासन ने महाकाल मंदिर प्रशासक के पद पर इंदौर नगर निगम में पदस्थ अपर आयुक्त संदीप सोनी को नियुक्त किया है, इसके अलावा उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है। बताया जाता है कि संदीप सोनी इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें महाकाल मंदिर प्रशासक बनाकर उज्जैन भेजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पहले मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास कार्यों में तेजी भी एक उद्देश्य हो सकता है।

Also read- वित्तीय वर्ष की सरकारी स्कूलों की किताबे बेच दी अटाले में…

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

भाजपा के पूर्व विधायक और महिला एसडीएम के बीच तू-तू, मैं-मैं… watch viral video

एक कांग्रेस पार्षद बन सकता है भाजपा बोर्ड में एमआईसी सदस्य..!

उज्जैन जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, नारी शक्ति संभालेंगी जिम्मेदारी

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker