अपना उज्जैन

युवा मोर्चा नेता से परेशान किसान ने मांगी इच्छा मृत्यु

-पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जलवा ने की अपने ही दोस्त से धोखाधड़ी

-पीड़ित ने बताया अपनी जान को खतरा, आईजी को की शिकायत

उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जलवा और उसके भाई से परेशान होकर एक किसान ने इच्छा मृत्यु की मांग आईजी संतोष सिंह से की हैं। किसान का आरोप है कि युवा मोर्चा (Yuva Morcha) नेता ने उसके 35 लाख रुपए हड़प लिए है। मांगने पर मारपीट की और बाइक भी छीन ली। नेता ने किसान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

Also read- MIC के 5 सदस्यों की घोषणा: 5 नामों पर अटका मामला

दरसल घट्टिया के रहने वाले अशोक पिता रमेश दास बैरागी और युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह जलवा के बीच अच्छी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर जलवा ने अशोक को झांसे में लिया और साल 2018 में दो साल के लिए 35 लाख रुपए उधार लिए। उसने तब अशोक को बताया था कि उसकी गिट्टी की खदान पर एक मशीन के साथ ही जेसीबी का काम है। इसके लिए वह रुपए उधार ले रहा हैं। दोस्ती होने के कारण अशोक युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष के झांसे में आ गया और उसे रुपए दे दिए।

युवा मोर्चा नेता से परेशान किसान ने मांगी इच्छा मृत्यु
युवा मोर्चा नेता से परेशान किसान द्वारा की गई शिकायत की कॉपी

Also read- महाकाल मंदिर प्रशासक की मनमानी पढ़ रही भारी

रुपए मांगे तो धमकाया

दो साल बितने के बाद अशोक ने जब नरेन्द्र सिंह जलवा से अपने रुपए मांगे तो उसने पहले आनाकानी की। काफी मांग करने के बाद जलवा द्वारा दिए गए दो बैंक चैक को अशोक ने अपने खाते में लगा दिए और इसकी जानकारी भी उसे दे दी। जिसके बाद नरेन्द्रसिंह अशोक से मिलने के लिए अपने भाई के साथ उसके खेत पर जा पहुंचा। यहां पर दोनों भाईयों ने अशोक के साथ मारपीट की और उसकी बाइक छीन ली। साथ ही जाते हुए धमकाया कि अगर रुपए मांगे तो उसको और परिवार को जान से खत्म कर देंगे।

Also read- उज्जैन में पिता ने तीन मासूम बेटियों के साथ की आत्महत्या

एसपी ने दिए आदेश

उक्त मामले की शिकायत आईजी से लेकर एसपी तक पहुंचने पर किसान की सहायता के लिए अधिकारियों ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने घट्टिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह को शिकायत की जांच के बाद केस दर्जकरने के आदेश दिए हैं।

Also read- आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश: 1 लाख सरकारी पदों पर शीघ्र होगी भर्ती

महाकाल में भी किया था हंगामा

गौरतलब हैकि नरेन्द्रसिंह जलवा ने अपने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में महाकाल मंदिर में जबरन प्रवेश करने को लेकर समर्थकों के साथ मिलकर हंगामा करते हुए मंदिर में बेरिकेड्स तोड़ते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की थी। मामले का वीडिया वायरल होने के बाद संगठन द्वारा नरेन्द्रसिंह जलवा सहित हंगामा करने वाले अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन से बाहर कर दिया गया था। इसी मामले में महाकाल थाना पुलिस ने भी केस दर्जकिया था।

Also read- एक कांग्रेस पार्षद बन सकता है भाजपा बोर्ड में एमआईसी सदस्य..!

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

भाजपा के पूर्व विधायक और महिला एसडीएम के बीच तू-तू, मैं-मैं… watch viral video

उज्जैन जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, नारी शक्ति संभालेंगी जिम्मेदारी

भाजपा की वादा खिलाफी से बना उज्जैन जनपद में कांग्रेस का बोर्ड

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker