सबसे पहले महाकाल को बांधी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग
रक्षा बंधन पर बाबा महाकाल को लगा सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन। रक्षा बंधन पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को सबसे पहली राखी बांधी गई। राखी भस्म आरती के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने बांधी। वहीं बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके अलावा भक्तों ने भी भगवान बाबा महाकाल को राखी अर्पित की।
यह भी पढ़े- अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लिया महाकाल का आर्शीवाद
तड़के तीन बजे मंदिर के पट खोले गये, जल अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भद्रा के कारण राखी का त्योहार रात को मनेगा, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे भगवान बाबा महाकाल को राखी अर्पित की गई। मान्यता है कि हिंदू रीति से मनाए जाने वाले सभी पर्व महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं। भगवान को चढ़ने वाली राखी को शुद्धता का ख्याल रखकर घर में बनाया जाता है। पुजारी परिवार की 8 महिलाओं ने मिलकर भगवान महाकाल की राखी तैयार की। रेशम के धागे, विशेष वस्त्र, स्पंज और आभूषण की मदद से राखी बनाई गई है। 2 फीट चौड़ी राखी को 10 दिन में तैयार किया गया। महाकाल का श्रृंगार कर राखी बांधी गई।
यह भी पढ़े- आबकारी अधिकारी 1.20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सवा लाख लड्डू का भोग
बुधवार को श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस बार भी भस्म आरती करने वाले पुजारी परिवार द्वारा राजाधिराज महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। भस्म आरती से रात शयन आरती तक महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले भक्तों को लड्डू प्रसाद के रूप में दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश की 2792 कॉलोनियां वैध घोषित
बेसन और शुद्ध घी से बनाए लड्डू
सवा लाख लड्डुओं को बाबा महाकाल मंदिर के प्रोटोकॉल आफिस के पास बने हॉल में तैयार किए गए। इसमें 45 लोगों की टीम ने इन लड्डुओं को तैयार किया। इंदौर के बाबू हलवाई ने बताया कि सवा लाख लड्डुओं के लिए 25 क्विंटल बेसन, 25 क्विंटल शक्कर, 20 क्विंटल शुद्ध घी, डेढ़ क्विंटल काजू, डेढ़ क्विंटल किशमिश, 50 किलो इलाइची का उपयोग कर तैयार किए गए।
यह भी पढ़े- महाकाल लोक में युवती का ड्रामा, सुपरवाइजर को थप्पड़ मारा
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का एतिहासिक फैसला: तात्कालीन कलेक्टर और सीईओ को सजा
उज्जैन को मिली सौगात: यूनिटी मॉल की 284 करोड की डीपीआर भारत सरकार ने की स्वीकृत