एक साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक वर्ष के कार्यकाल पर उत्सव
-टॉवर चौक पर बांटे लड्डू, प्रेस क्लब पर दूध जलेबी खिलाकर मनाया जश्न

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर गृह नगर उज्जैन जश्न के माहौल में सराबोर हो गया। शहर के हर कोने में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर इस मौके को यादगार बनाया गया। 13 दिसंबर 2023 को भाजपा ने डॉ. मोहन यादव को मध्यप्रदेश की कमान सौंपी थी। इसके बाद से प्रदेश में एक नए युग की शुरूआत हुई।
यह भी पढ़े- सशक्त आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव है स्वस्थ नागरिक- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर उज्जैन में प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में उनके फोटो को भगवान शिव के पास रखकर लघु रुद्राभिषेक किया गया। स्थानीय पुजारियों ने विशेष पूजन कर मुख्यमंत्री की दीघार्यु और सफलता की कामना की। वहीं सिख समाज ने टावर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। सामूहिक अरदास के बाद समाज के सदस्यों ने राहगीरों को मोतीचूर के लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। ढोल की थाप पर नाचते हुए और एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस मौके को खास बनाया गया। कार्यक्रमों में शामिल सभी वर्गों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार और समर्थन व्यक्त किया। शहर में जगह-जगह मिठाई बांटी गई और ढोल बजाकर खुशियां मनाई गईं।
यह भी पढ़े- सीएम ने कहा.. साधु-संतों के समन्वय से ही होगा सिंहस्थ 2028
यह भी पढ़े- सीएम राइज स्कूल में छेड़छाड़, परिजनों ने किया हंगामा
प्रेस क्लब का विशेष कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक वर्ष के कार्यकाल को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम उज्जैन प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि डॉ. मोहन यादव कर्मठता, अनुशासन, और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण की मिसाल हैं। उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने मध्यप्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी है। कार्यक्रम में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए केक काटा गया और दूध-जलेबी के साथ जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह हाड़ा ने डॉ. मोहन यादव के विकास मॉडल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
यह भी पढ़े- PM Awas Yojana 2.0 का दूसरा चरण शुरू, ऐसे करे आवेदन
सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग
इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उज्जैन को उन्होंने कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं, जिससे न केवल शहर, बल्कि पूरे प्रदेश को लाभ हुआ है। सिख समाज और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा खुशी व्यक्त करना इस बात का प्रमाण है कि उनका नेतृत्व हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है। सिख समाज के जत्थेदार सरदार सुरेंद्र सिंह अरोरा ने मुख्यमंत्री की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उज्जयिनी को स्वर्ग जैसा बनाने की उनकी दृष्टि सराहनीय है। महाकाल के बेटे को ऐसा नेतृत्व करने का अवसर मिला है, जो उज्जैन के लिए गर्व की बात है।
यह भी पढ़े- साइन बोर्ड से कटी इंजीनियर की गर्दन, मौत
समर्पित नेतृत्व की नई मिसाल
डॉ. मोहन यादव के एक वर्ष के कार्यकाल में उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कार्यशैली, युवा तरुणाई के लिए प्रेरणा, और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक कुशल नेता के रूप में स्थापित किया है। उज्जैनवासियों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में उनका नेतृत्व प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
यह भी पढ़े- लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…