अपना उज्जैनभारत

भगवान श्रीराम स्वरूप में दर्शन दिये बाबा महाकाल ने

- भस्माआरती में पुष्प वर्षा और आतिशबाजी, भगवान महाकाल और श्रीराम के जयकारों से गूंजा मंदिर

उज्जैन। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह महाकाल मंदिर में भी दिखाई दिया। यहां पर भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का श्रृंगार श्रीराम के स्वरूप में किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम जानकी और लक्ष्मण जी मूर्ति को महाकाल के साथ गर्भ गृह विराजित की गई वहीं आतिशबाजी के साथ महाकाल मंदिर भगवान श्री राम और महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़े- उज्जैन में अब यह होगा सीएम डॉ.मोहन यादव का नया ऑफिस

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक़्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इस दौरान भगवान राम का भी पूजन अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई।

यह भी पढ़े- उज्जैन-आगर मार्ग पर अगले महीने से देना होगा टोल टैक्स

भगवान महाकाल का भांग ड्रायफ्रूट चन्दन आभूषण और फूलों से राजा राम चंद्र के स्वरूप में श्रृंगार किया गया था। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई वहीं मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निवार्णी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

यह भी पढ़े- अयोध्या-उज्जैन का ऐतिहासिक संबंध रहा है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाकाल की नगरी हुई राममयी…

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह महाकाल की नगरी उज्जैन में भी दिखाई दिया। यहां प्रमुख बाजारों से लेकर गली मोहल्लों में लोगों ने अपने घरों पर केसरियां ध्वज लगाये है, वहीं सभी छोटे-बड़े मंदिरों में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव भजन, कीर्तन के साथ ही प्रसादी वितरण के साथ किया जा रहा है। देर शाम को सभी लोग अपने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर दीप उत्सव मनायेंगे।

यह भी पढ़े- महाकाल लोक में देश का पहला हेल्दी-हाईजीनिक फूड स्ट्रीट ‘प्रसादम’

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

लड़की ने हाथ देकर रोका और साथी ने कर दी लूट

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का मकान जमीदोज

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker