अपना उज्जैनराजनीति

जनपद चुनाव का रिजल्ट: देखे जनपद के नतीजे

उज्जैन जिले में तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के बाद गुरुवार को नतीजे आना शुरू हुए। गुरुवार को 6 जनपद चुनावों को लेकर समरीकरण का काम तेजी से शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। जिले की उज्जैन जनपद, बड़नगर जनपद, तराना जनपद, महिदपुर जनपद, खाचरौद जनपद और घट्टिया जनपद में समरीकरण के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की गई।

Also read- भाजपा के पूर्व विधायक और महिला एसडीएम के बीच तू-तू, मैं-मैं… watch viral video

ये है जनपदों की स्थिति

घटिया की 23 सीट में से 8 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस जीती। बड़नगर की 25 सीट में से 17 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय जीतें। खाचरोद की 25 सीट में से 9 पर बीजेपी, 10 पर कांग्रेस और 6 पर निर्दलीय जीतें। महिदपुर में 25 सीट में से 9 पर बीजेपी, 10 पर कांग्रेस और 6 पर निर्दलीय जीतें। तराना में 25 सीट में से 10 पर भाजपा, 11 पर कांग्रेस और 4 पर निर्दलीय जीतें। उज्जैन में 25 सीट में से 8 पर भाजपा, 5 पर निर्दलीय और 12 पर कांग्रेस जीतें।

Also read- जिला पंचायत में भाजपा का बनेगा बोर्ड या अपने ही बिगाड़ेंगे खेल

उज्जैन जिला पंचायत में 11 सीटों पर भाजपा

4 सीटों पर कांग्रेस और 6 सीटों पर निर्दलीय जीते

21 सीटों वाली उज्जैन जिला पंचायत का अध्यक्ष बनने के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो चुका है। परिणामों से पहले आये रुझान में उज्जैन जिला पंचायत में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। साथ ही अध्यक्ष भी बीजेपी का बनना तय माना जा रहा है। हालांकि चुनाव परिणामों की अधिकृत घोषणा होना अभी शेष है। जिला पंचायत के परिणाम 15 जुलाई को घोषित होंगे। इससे पहले उज्जैन जिला पंचायत पर कांग्रेस के अध्यक्ष करण कुमारिया काबिज रहे। बीते पंचायत चुनाव में 11 कांग्रेस और 10 बीजेपी के सदस्य चुने गए थे।

Also read- कार में बैठकर चला रहे थे क्रिकेट का सट्टा

यह है उज्जैन जिला पंचायत की स्थिति

जिला पंचायत में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला था। बीजेपी की राधिका सिंह और कमला कुंवर दोनों अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रही हैं। दोनों में से कौन अध्यक्ष होगा ये तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन जो रुझान आये है उससे कांग्रेस को जरूर झटका लगा है। 21 वार्ड में से 11 बीजेपी, 4 कांग्रेस और 6 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीते हैं। कांग्रेस निर्दलीय को अपनी और कर भी लेती है तो भी अध्यक्ष कांग्रेस का नहीं बन पायेगा। हालांकि 6 निर्दलीय में से 2 बीजेपी के बागी है।

Also read- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी की शिकायत

विजय प्रत्याशी वार्ड अनुसार

  1. शोभाराम मालवीय भाजपा
  2. सुरेश चौधरी निर्दलीय
  3. श्रीमती मंजू संजय वर्मा कांग्रेस
  4. अमर सिंह पटेल भाजपा
  5. श्रीमती शिवानी कुंवर निर्दलीय
  6. सुश्री अजीता परमार भाजपा
  7. ईश्वर जिगर भाजपा
  8. ओमप्रकाश राजोरिया भाजपा
  9. मुकेश परमार निर्दलीय
  10. श्याम सिंह चौहान निर्दलीय
  11. श्रीमती प्रताप सिंह गुर कांग्रेस
  12. प्रताप सिंह आर्य निर्दलीय
  13. श्रीमती रतन मंडोरा
  14. श्रीमती राधिका गजेंद्र सिंह भाजपा
  15. श्रीमती शारदा बाई राकेश चंद्रवंशी भाजपा
  16. राधा पिता भीमराज मालवीय कांग्रेस
  17. बालाराम खींची भाजपा
  18. श्रीमती कमलाकुंवर अंतर सिंह बरडिया भाजपा
  19. श्रीमती हेमलता बालुसिंह पंवार कांग्रेस
  20. रामप्रसाद पंड्या भाजपा
  21. श्रीमती श्यामूबाई मांगीलाल मोहरी भाजपा

Also read- भाजपा नेता के भतीजे चला रहे थे IPL का सट्टा

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,Telegram  और WhatsApp से…

और भी है खबरे

होटल कर्मचारी के बैंक खाते में तीन महीने में 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन

EOW ने मारा छापा: सहायक शिक्षक निकला करोड़पति

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker