मध्यप्रदेश कर्मचारियों और अधिकारियों को सीएम ने दिया दिवाली का तोहफा
- महंगाई भत्ते की सौगात: जनवरी 2024 से मिलेंगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी है और इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है।
यह भी पढ़े- सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहन के लिए बनाई चाय
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहते हुए कहां कि 31 अक्टूंबर को दिपावली का पर्व है वहीं 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के गठन की पहली तारीख है जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार लेकर आई…इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश की सेवा, मध्यप्रदेश की सेवा, समान रूप से आगे बढ़ती जाए…इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं। मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा। आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों -कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है की आपके हितों का भी ध्यान रखें।
ह भी पढ़े- मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी के साथ मनाया करवा चौथ पर्व
1 जनवरी से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र द्वारा 14/03/2024 द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसके आधार पर स्वीकृति महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी। एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया। अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी 2024 से देंगे।
यह भी पढ़े- प्राइवेट स्कूल टीचर से दुष्कर्म, खाया जहर मौत
सरकारी कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए दिपावली और मप्र स्थापना दिवस के पहले जो सौगात दी गई है, उसके अनुसार सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से एरियर मिलेगा मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का डीए (महंगाई भत्ता) 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। इससे उनको हर महीने 620 रुपए से 5640 रुपए का फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें और अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें, गरीब से गरीब आदमी के आंखों में भी आनंद आए… आप सभी से यही कामना करते हुए, पुन: दीपावली की बधाई, मंगलकामनाएं।
यह भी पढ़े- अवैध पटाखा बाजार में आग, 40 दुकानें खाक
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…