भारत

मिस इंडिया निकिता पोरवाल आयेंगी उज्जैन

- भगवान चिंतामण गणेश एवं बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी, निकलेगा रोड़ शो

उज्जैन। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 (Femina Miss India World 2024) बनने के बाद निकिता पोरवाल पहली बार आज 27 अक्टूबर रविवार को उज्जैन आएंगी। यहां भगवान चिंतामण गणेश के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। साथ ही एक विशाल रोड़ शो निकलेगा। निकिता पोरवाल (Miss India Nikita Porwal) मुंबई से रवाना होकर आज सुबह 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां उज्जैन से पहुंचे परिजनों के साथ गणमान्यजन निकिता का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़े- उज्जैन की निकिता बनी मिस इंडिया

निकिता पोरवाल (Miss India Nikita Porwal) 10.30 बजे इंदौर से रवाना होंगे। 12 बजे उज्जैन स्थित अरविंद नगर में मिस इंडिया अपने घर पहुंचेंगी। जहां परिजनों के बीच समय बिताकर दोपहर 2 बजे चिंतामण गणेश मंदिर दर्शन हेतु निकलेंगी। यहां से दोपहर 3 बजे महाकाल मंदिर के लिए रवाना होंगी। दर्शन उपरांत 4.45 बजे रोड़ शो टॉवर चौक से प्रारंभ होगा, रोड़ शो के माध्यम से निकिता उज्जैन शहर की जनता का अभिवादन स्वीकारेंगी। शहीद पार्क, देवास रोड़ होते हुए इस्कॉन मंदिर पर रोड़ शो खत्म होगा। यहां से शाम 8.30 बजे से रूद्राक्ष में समारोह होगा। जिसमें शहर के गणमान्य जनशामिल होंगे।

यह भी पढ़े-  फिल्म Tiku Weds Sheru में उज्जैन की माधवी- watch video

लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहित करेंगी

निकिता पोरवाल (Miss India Nikita Porwal) 28 अक्टूबर को सुबह 8 से 9 कॉर्मल कान्वेंट स्कूल, 11 से 12 बजे रेलवेस्टेशन के पीछे भारतीय ज्ञानपीठ पहुंचेगी। 3.30 बजे रूद्राक्ष होटल में प्रेस कांफ्रेंस होगी। 6.30 से 8 बजे कालिदास अकादेमी संकुल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। 29 को शाम 7.30 से 9 बजे तक दीप ज्योति महोत्सव में शामिल होंगे। जिसमें मिट्टी से दीप, बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के साथ बातचीत करते हुए लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहित करेंगी।

यह भी पढ़े- ये एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी: उज्जैन के महिदपुर में रहता था परिवार

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

निर्मल सागर सिनेमाघर से जुड़ी है आज भी कई लोगों की यादें…

मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन का नाम करेंगी रोशन

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker