कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित: ऐसे देखे रिजल्ट
मध्यप्रदेश में दोपहर 1 बजे ऑनलाइन देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। इन दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दोपहर 1 बजे परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स और अभिभावक परिणाम को ऑनलाइन देख सकेंगे।
यह भी पढ़े- महाकाल मंदिर में अवैध वसूली में कांग्रेस नेता को जेल भेजा
ऑनलाइन देख सकेंगे परीक्षा परिणाम
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम पहले परीक्षा पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेब पोर्टल पर परिणाम देख सकेंगे। यह परिणाम निम्नलिखित लिंक www.rskmp.in/result.aspx पर उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़े- भस्म आरती के नाम पर बेंगलुरु के श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी
इस प्रकार देख सकते हैं अपना परिणाम
विद्यार्थी अपने रोल नंबर या समग्र आईडी को ऑनलाइन फीड करके अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक और संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्याथीर्वार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इस वेब पोर्टल की लिंक एक विशेष क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यह भी पढ़े- चार रियल इस्टेट कारोबारियों पर एफआईआर
परीक्षा में शामिल हुए 22 लाख 85 हजार विद्यार्थी
इस वर्ष कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा में कुल 22 लाख 85 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल थे। प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के अलावा, पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थियों ने भी इस परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़े- बिग बॉस: विवादों और अश्लीलता का गढ़
मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए
विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 322 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकतार्ओं ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया और अंकों की आनलाइन प्रविष्टि परीक्षा पोर्टल पर दर्ज की।
यह भी पढ़े- एक ही जगह मिलेंगी सभी स्कूलों की किताबें और यूनिफॉर्म
उम्मीदों और उत्साह का माहौल
विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिल रहा है। सभी को अपने मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम की उम्मीद है। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। परीक्षा परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी और अपडेट के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़े- शिक्षा विभाग के अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
शिप्रा नदी पर मध्यप्रदेश का पहला ड्रोन शो: गूडी पड़वा पर विशेष आयोजन