अपना उज्जैनप्रदेशभारत

दो पक्षों के 100 से अधिक लोगों के बीच चले लाठी-डंडे

– विवाद के बाद वर्चस्व के लिए हिंसक झड़प

– पथराव और फायरिंग भी हुई, 6 से ज्यादा घायल

भोपाल। कैंची छोला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। यहां तलवार, पथराव और फायरिंग भी हुई, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार भोपाल के कैंची छोला निवासी विक्की सरदार अपने साथी के साथ देर रात कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कैंची छोला में कुचबंदियों के परिवार के लोगों ने उन्हें घेर लिया और झगड़ा करने लगे, इस बात की जानकारी जैसे ही विक्की सरकार पक्ष के लोगों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गये। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

Also read- डीजल चोरी के आरोप में बर्खास्त कर्मचारी के झूठे तर्क

पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कैंची छोला निवासी विक्की सरदार पिता कालू सिंह की शिकायत पर शत्रु कुचबंदिया, सुरेंद्र कुचबंदिया, राहुल कुचबंदिया, दिनेश गुजरिया के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत 6 से अधिक धाराओं में केस किया गया है। लक्की के सिर और सौरभ को सिर व हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। विक्की को कंधे में चोट लगी। बंटी सरदार भी घायल हुआ है।

Also read- महाकाल के साथ श्रीनाथ जी, सोमनाथ और सांवरियाजी के प्रसाद के नाम ठगी

वहीं कैंची छोला निवासी अजय कुचबंदिया पिता धर्म सिंह की शिकायत पर विक्की सरदार, बंटी सरदार, लक्की सरदार और सौरव पर छह से अधिक धाराओं में दर्ज किया गया है। अजय और उसकी चाची रानी को हाथ में चोट लगी। आरोप है कि विक्की ने पिस्टल से फायर किया और उसके साथियों ने अजय को घर में घुसकर पीटा।

also read- नगर निगम में डीजल चोरी: ट्रेक्टर से निकाला डीजल

अक्सर विवाद होते है

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होते रहते है। दोनों पक्ष एक समय क्षेत्र में अवैध शराब बेचा करते थे, इसी बात को लेकर इनके बीच हमेशा वर्चस्व की लड़ाई चलती आ रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। यहीं कारण है कि इनके बीच एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई हुई और लाठी-डंडे चले।

ढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube और Telegram जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज से…

और भी है खबरे…

शहरवासी हुए जागरूक- स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन बनेंगा नंबर वन

शहरवासी हुए जागरूक- स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन बनेंगा नंबर वन

सटोरिये फूलवानी पर पुलिस ने की कमरतोड़ कार्यवाही

भैरवगढ़ जेल पहुंची 5 सदस्यीय जांच टीम: मामला जेल से सायबर क्राईम का

साजिश: युवती को खरीदा और बच्चा होते ही छोड़ा लावारिस

3 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख की स्मैक बरामद

गुंडें-बदमाशों के मकान किये जमीदोज

 उज्जैन में EOW की बड़ी कार्रवाई…नगर निगम और TNCP अधिकारियों पर FIR

नेता, समाजसेवी और योगाचार्य बताने वाली महिला चलाती थी सैक्स रैकेट

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker