
प्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 9 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को चुनावी साल में बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को फिर तोहफा दिया है। DA (डियरनेस अलाउंस) बढ़ाने के बाद सरकार ने अब महंगाई भत्ते की दर में 9 प्रतिशत की वृद्धि के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए है, अब कर्मचारियों को 212 प्रतिशत के हिसाब से मिलेगा।
यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश में सत्ता बदलाव, शिवराजसिंह ने कहां…
27 जनवरी को मध्यप्रदेश शिवराज सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों का DA चार प्रतिशत बढ़ाकर बड़ी राहत दी थी। इसके बाद प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 38 प्रतिशत डीए मिलने लगा है। शिवराज सरकार ने 15 महीने में चार बार में 26 प्रतिशत DA बढ़ाया। यह कर्मचारियों को साधने की दिशा में शिवराज सरकार का बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है, इसके ठीक 19 दिन बाद सरकार ने छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह दर 1 जनवरी 2023 से बढ़ाई गई। यानि भुगतान फरवरी में किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने 1 अगस्त को देय महंगाई भत्ते की दर में भी बढ़ोतरी की थी। अब तक यह 203 प्रतिशत दिया जा रहा था। अब 9 प्रतिशत बढ़ने के बाद यह 212 प्रतिशत हो गया है।
यह भी पढ़े- भाजपा की ‘विकास यात्रा’ में फिल्मी गाने पर लगे ठुमके- देखे वायरल वीडियों
जनवरी में बढ़ा था डीए
शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) ने जनवरी में मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था। शिवराज सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों का DA (डियरनेस अलाउंस) 4 प्रतिशत बढ़ा दिया था। इससे बाद अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 38 प्रतिशत डीए मिलेगा। शिवराज सरकार 15 महीने में चार बार में 26 प्रशित डीए बढ़ा चुकी है। उल्लेखनीय है कि साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में अधिकारियों-कर्मचारियों के को साधने का एक बड़ा खेल शिवराज सरकार ने खेला है।
यह भी पढ़े- सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, लोग उड़ाते दिखे नोट- वीडियों वायरल
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
शिव ज्योति अर्पणम: शिवरात्रि पर जलेंगे 21 लाख दीपक
Smart City में PDMC नही कर रही स्मार्ट वर्क
भाजपा के पूर्व विधायक और महिला एसडीएम के बीच तू-तू, मैं-मैं… watch viral video