अपना उज्जैन

50 हजार की रिश्वत लेते महिला कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

- जनजाति विभाग के मंडल संयोजक ने की थी मांग, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

इंदौरलोकायुक्त पुलिस ने जनजाति कार्य विभाग (कलेक्टोरेट) की एक महिला कर्मचारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों को गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत होस्टल के किराए के 11 लाख रुपए के भुगतान के एवज में मंडल संयोजक द्वारा मांगी गई थी। जब फरियादी राशि लेकर पहुंचा तो उसने रुपए अपनी साथी महिला कर्मचारी को देने को कहा था, जैसे ही महिला कर्मचारी ने रूपये लिये लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने महिला कर्मचारी सहित मंडल संयोजक को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़े- ऑनलाइन लोन नही चुकाया तो इंटरनेट पर डाल दी पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियों

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार पिता रामचन्द्र जायसवाल उम्र 55 साल सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग में क्षेत्रीय मंडल संयोजक के पद पर पदस्थ है। इसी कार्यालय में पदस्थ उमा मर्सकोले पति स्व. सरदार सिंह मर्सकोले 43 वर्ष कार्यरत है। जिन्हें लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े- पत्नी को मारी गोली और फिर कर दिया चुपचाप अंतिम संस्कार

किराये के लेना थे 11 लाख रूपये

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि फरियादी विक्रम सिंह गेहलोत 67 वर्ष निवासी रानीबाग ने श्री कृष्ण एवेन्यू थर्ड फेस स्थित अपना होस्टल 2015 से 2023 तक जनजातीय कार्य विभाग को किराए पर दिया था। यहां विभाग द्वारा जूनियर कन्या छात्रावास संचालित किया जा रहा था। उन्होंने अप्रैल 2023 में विभाग से होस्टल खाली करा लिया था, लेकिन किराया वृद्धि का एरियर 11 लाख रुपए लेना बकाया था। इसके लिए विजय जायसवाल और उमा मर्सकोले (सहायक ग्रेड-2) द्वारा 1.5 लाख रूपये राशि की मांग की जा रही थी। गेहलोत ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी से की।

यह भी पढ़े- माता और भैरव मंदिरों में चढ़ेगी मदिरा की धार, माता महामाया व महालाया को लगेगा भोग

50 हजार रूपये में तय हुआ सौदा

शिकायत के सत्यापन के दौरान विजय जायसवाल द्वारा 50 हजार रुपए की राशि का लेनदेन तय हुआ। सोमवार को जब गेहलोत विजय जायसवाल से मिलने पहुंचे तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अभी कार्यालय में नहीं हैं। उन्होंने यह राशि उमा को देने को कहा। इस पर गेहलोत ने रुपए उमा को दे दिए तो उसने रूपये लेकर आलमारी में रख दिए। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़े- ट्रेक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 12 घायल

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

महिला-पुरूष करते थे मादक पदार्थो की तस्करी

मां के सामने खाया था भाई-बहन ने जहर और काटी थी हाथ की नस

प्रॉपर्टी के लिए दादी के साथ मारपीट- वीडियों हुआ वायरल

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker