पति ने की वृद्ध पत्नी की हत्या
ईट और लाठी से रात में की थी पीटाई, हत्या करने के बाद आरोपी हुआ फरार
उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम बिहारिया में वृद्ध महिला की हत्या उसके पति ने कर दी। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला पिछले 3 साल से पति से अलग रह रही थी। प्रारंभिक जांच मेंं सामने आया है कि आरोपी बुधवार रात में महिला के घर आया था। उसने महिला के साथ ईट और लाठी से मारपीट की थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को तलाश रही हैं।
यह भी पढ़े- युवा कांग्रेस अध्यक्ष के सामने भिड़े कांग्रेसी
घट्टिया थाना क्षेत्र की पानबिहार चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बिहारिया में रहने वाली बरगुण्डा समाज की रामकन्या बाई 55 वर्ष का शव गुरूवार सुबह घर में ही जमीन पर पड़ा मिला। घटनाक्रम की जानकारी उस वक्त सामने आई जब गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार सुबह 10.30 बजे के लगभग रामकन्या बाई के घर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही घट्टिया थाना प्रभारी देवीलाल दसोरिया मौके पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक रामकन्या बाई अकेली रहती थी। तीन साल से पति अलग रह रहा है। मृतक वृद्धा के पुत्रों ने पिता मोहन वर्मा पर ही हत्या की आशंका जताई थी। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
यह भी पढ़े- कैलाश मकवाना बने एमपी के नए DGP
रात में की मारपीट
जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से पत्थर और डंडा मिला है। पुलिस को शुरूआत से ही शंका थी की रामकन्या बाई की हत्या की गई है। परिजनों के बायनों के बाद पुलिस का पुरा शक पति मोहन वर्मा पर था। पुलिस जब उसे पकड़ने के लिए महिदपुर के समीप ग्राम महू पहुंची तो वहां नहीं मिला। लेकिन शाम तक पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने रात में ही महिला की हत्या की थी।
यह भी पढ़े- क्रिकेटर अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने किए बाबा महाकाल दर्शन
परिजनों ने भी लगाया आरोप
परिजन ने पुलिस को बताया कि 3 साल से रामकन्या बाई पति से अलग रह रही थीं। झाड़ू बनाकर बेचने का काम करती थीं। कुछ दिन पहले उनका पति मोहन वर्मा अपने साथी अर्जुन वर्मा और अन्य लोगों के साथ आया था। उसने उनके साथ मारपीट की थी। गैस की टंकी और पैसे लेकर गया था। अक्सर वह उनसे पैसे लेने यहां आता रहता था। महिला का पति एक पैर से विकलांग है। दोनों के दो बेटे जितेंद्र, श्याम और 2 बेटी सीमा और संतोष हैं। मोहन वर्मा महू थाना महिदपुर का रहने वाला है।
यह भी पढ़े- विवाह समारोह में दुल्हन और प्रेमिका के बीच मारपीट/ वीडियों वायरल
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
भाजयुमो नेता की सगाई में पहुंची प्रेमिका: शादी भी हो गई कैंसिल