पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय की अमानत से सगाई
- दिल्ली में सगाई की रस्म में दोनों परिवारों के 50 लोग हुए शामिल, पीएम को शादी का न्योता

दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की अमानत बंसल से गुरुवार रात सगाई हुई। दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में दोनों परिवारों को मिलाकर 50 लोग ही शामिल हुए। कार्तिकेय देश की जानी-मानी लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल के दामाद बनने जा रहे हैं। अनुपम बंसल की बेटी अमानत से बेटे का रिश्ता पक्का होने की जानकारी शिवराज ने 1 महीने पहले ही दी थी। 17 अक्टूबर को सगाई की तारीख भी बताई थी।
यह भी पढ़े- उज्जैन की निकिता बनी मिस इंडिया
यह भी पढ़े- लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन की उड़ी अफवाह
प्रधानमंत्री मोदी को दिया शादी का निमंत्रण
बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई के एक दिन पहले यानी बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की थी। शिवराज ने पीएम मोदी को दोनों बेटों की शादी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया। बताया जाता है कि अमानत बंसल ने हाल ही में आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की है। उनकी मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन आफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स आफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं।
यह भी पढ़े- विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: उज्जैन में स्थापित है पहली वैदिक घड़ी- जानिये विशेषताएं
चार महीने पहले हो चुकी है छोटे बेटे की सगाई
शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की इंगेजमेंट 4 महीने पहले हो चुकी है। भोपाल के जाने-माने डॉ. इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से कुणाल का रिश्ता हुआ है। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है। कुणाल और रिद्धि ने साथ में पढ़ाई की है।
यह भी पढ़े- प्रिंसिपल ने की टीचर से अश्लील बात: ऑडियो हुआ वायरल
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…
ओर भी है खबरे
दीपावली के पहले 24 को गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग
सिंहस्थ 2028 के लिए 5882.14 करोड़ विकास कार्यों की मिली स्वीकृति