अपना उज्जैनप्रदेशभारतराजनीति

Vidhan Sabha Election results 2023/ चला भाजपा का जादू, देखे कौन जीता और कौन हारा

- जिले की सात विधानसभा में से 5 पर भाजपा तो 2 सीटों पर कांग्रेस जीती

उज्जैन। विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों (Vidhan Sabha Election results 2023) ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया हैं। जहां पिछले चुनाव में जिले की सात विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 4 सीटों पर काबिज थी, जो इस चुनाव में सिमट कर महज 2 सीटों पर पहुंच गई हैं। वहीं भाजपा ने इस बार जिले की 5 विधानसभा सीटों पर बम्पर वोटों से जीत दर्ज की हैं। उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, बड़नगर, नागदा-खाचरौद और घट्टिया में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए है। वहीं तराना और महिदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की हैं।

यह भी पढ़े- ऐसा विधानसभा क्षेत्र जहां चुने जाते थे दो विधायक

Vidhan Sabha Election results 2023

(Vidhan Sabha Election results 2023) रविवार को देवास रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थित मतगणना स्थल पर जिला निवार्चन अधिकारी की मौजुदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। जिसमें प्रत्येक विधान सभा की राउंड के हिसाब से गिनती की गई। सबसे पहले पोस्टल बेलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती प्रारंभ की गई। सबसे रोचक मुकाबला अंतिम समय तक तराना, महिदपुर और उज्जैन दक्षिण में देखने को मिला जहां प्रत्याशियों के बीच में कांटे की टक्कर नजर आई। महिदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन बोस की जीत के पीछे भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े प्रतापसिंह आर्य को मिले वोट माने जा रहे हैं। क्योंकि यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी महज 290 वोटों से चुनाव जीते हैं।

यह भी पढ़े- मोदी की हुंकार… मध्य प्रदेश में चाहिए सिर्फ ‘भाजपा सरकार’

Vidhan Sabha Election results 2023

(Vidhan Sabha Election results 2023) ऐसी ही स्थिति बड़नगर में नजर आई, जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी मुरली मोरवाल की हार का कारण कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े राजेन्द्र सिंह सौलंकी को मिले वोट माने जा रहे हैं। हालांकि जिले सर्वाधिक मतों से जीत हासिल वालों में बड़नगर के भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या हैं। जिन्होंने 36 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया हैं। वहीं जिले में सबसे कम वोटों से महिदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन बोस जीते हैं।

यह भी पढ़े- भाजपा की ‘विकास यात्रा’ में फिल्मी गाने पर लगे ठुमके- देखे वायरल वीडियों

उज्जैन उत्तर विधानसभा (Vidhan Sabha Election results 2023)
  • अनिल जैन कालुहेड़ा (भाजपा)-93535 जीते
  • माया राजेश त्रिवेदी (कांग्रेस)-66022
  • जीत का अंतर-27513
उज्जैन दक्षिण विधानसभा (Vidhan Sabha Election results 2023)
  • डॉ. मोहन यादव (भाजपा)– 95699 जीते
  • चेतन प्रेमनारायण यादव (कांग्रेस)-82758
  • जीत का अंतर-12941
तराना विधानसभा (Vidhan Sabha Election results 2023)
  • महेश परमार (कांग्रेस)-75819 जीते
  • डॉ. ताराचंद गोयल (भाजपा)-73636
  • जीत का अंतर-2183
नागदा-खाचरौद विधानसभा (Vidhan Sabha Election results 2023)
  • डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान (भाजपा)– 93552 जीते
  • दिलीपसिंह गुर्जर (कांग्रेस)– 77625
  • जीत का अंतर- 15927
घट्टिया विधानसभा (Vidhan Sabha Election results 2023)
  • सतीश मालवीय (भाजपा)-96236 जीते
  • रामलाल मालवीय (कांग्रेस)-78570
  • जीत का अंतर-17666
महिदपुर विधानसभा (Vidhan Sabha Election results 2023)
  • दिनेश जैन बोस (कांग्रेस)-75454 जीते
  • बहादुरसिंह चौहान (भाजपा)-75164
  • प्रतापसिंह आर्य (निर्दलीय)-20682
  • जीत का अंतर-290
बड़नगर विधानसभा (Vidhan Sabha Election results 2023)
  • जितेन्द्र सिंह पंड्या (भाजपा)-80728 जीते
  • मुरली मोरवाल (कांग्रेस)-44035
  • राजेन्द्र सिंह सोलंकी (निर्दलीय)-31005
  • जीत का अंतर-36693

Vidhan Sabha Election results 2023 की झलकियां

  • विधानसभा निर्वाचन मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र थी। इनमें अधिकांश लोग अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक थे जो हाथों में अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर आये थे।
  • कॉलेज के बाहर व बायपास रोड़ के 2 किलोमीटर दूर तक पैदल लोगों की भीड़ नजर आ रही थी।
  • प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल के अंदर कार्य में लगे कर्मचारियों के चाय, नाश्ते और भोजन का प्रबंध किया गया था लेकिन मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को समय पर नाश्ता नहीं मिला। यह लोग ठेले पर चाय नाश्ता करते नजर आये।
  • तहसीलों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के लिये चाय, नाश्ते और भोजन पैकेट की व्यवस्था की है।
  • हर राउण्ड के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा नारेबाजी करते हुए अपनी पार्टी के झंडे लहराये जा रहे थे।
  • प्रशासन द्वारा बनाये गये मतगणना कक्ष कर्मचारियों के मान से थे लेकिन बडनगर का मतगणना कक्ष छोटा होने से प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जबकि कुल कर्मचारियों से आधे की संख्या में रिजर्व बैठे थे।

एलईडी पर लोगों ने जाने परिणाम

प्रशासन द्वारा फ्रीगंज में बड़ी एलईडी लगाई गई है जहां पर आमजन द्वारा प्रदेश सहित अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों (Vidhan Sabha Election results 2023) के पल पल की जानकारी ली जा रही थी। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई है।

जिला अस्पताल तैनात

प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर जिला अस्पताल के डॉक्टर सहित स्टाफ की ड्यूटी इंजीनियरिंग कॉलेज में लगाई गई है। सुबह 6 बजे जिला अस्पताल से दो डॉक्टर, एक मेल नर्स, वार्डबाय अन्य स्टाफ एम्बुलेंस के साथ मतगणना स्थल पहुंचे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक टीम में 18 डॉक्टर सहित 18 लोग शामिल हैं जो मतगणना स्थल पर 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेगी।

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

यह भी पढ़े- नेताजी की भाषण बाजी से परेशान युवक ने लगाई रावण में आग

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker